इस कंट्रोल को संशोधित करने से यह पृष्ठ पुनः लोड हो जाएगा

iPhone पर सुरक्षा जाँच की मदद से जानकारी शेयरिंग प्रबंधित करें

लोगों, ऐप्स और डिवाइस के साथ शेयर की जाने वाली जानकारी की समय-समय पर समीक्षा करने और उसे अपडेट करने के लिए सुरक्षा जाँच का इस्तेमाल करें। सुरक्षा जाँच से, आप Find My में अन्य लोगों के साथ अपना स्थान शेयर करना बंद कर सकते हैं, तस्वीर, नोट्स और कैलेंडर जैसे शेयर किए गए कॉन्टेंट पर दूसरों का ऐक्सेस हटा सकते हैं, ऐप्स के लिए सिस्टम गोपनीयता अनुमतियाँ रीसेट कर सकते हैं, अपने डिवाइस पर संदेश और FaceTime प्रतिबंधित कर सकते हैं इत्यादि।

  1. सेटिंग्ज़  > गोपनीयता और सुरक्षा > सुरक्षा जाँच पर जाएँ।

  2. शेयरिंग और ऐक्सेस प्रबंधित करें पर टैप करें, जारी रखें पर टैप करें, फिर स्क्रीन पर दिए गए निर्देशों का पालन करें।

हो सकता है कि आप ऐसी जानकारी भी शेयर कर रहे हों जिसकी "सुरक्षा जाँच" फ़ीचर समीक्षा नहीं कर सकता या उसे बदल नहीं सकता। उदाहरण के लिए, खाते और पासवर्ड, सोशल मीडिया शेयरिंग और किसी अन्य डिवाइस से शेयर की गई जानकारी। आपके द्वारा शेयर की जाने वाली जानकारी को कम करने के बारे में अधिक जानने के लिए, व्यक्तिगत सुरक्षा यूज़र गाइड में सुरक्षा जाँच इस्तेमाल करते समय, ध्यान रखने योग्य अतिरिक्त चीज़ें देखें।

महत्वपूर्ण : किसी आपातकालीन स्थिति में, आप अपने डिवाइस और व्यक्तिगत जानकारी तक ऐक्सेस को तुरंत रीसेट करने के लिए भी सुरक्षा जाँच का इस्तेमाल कर सकते हैं। सेटिंग्ज़ > गोपनीयता और सुरक्षा > सुरक्षा जाँच पर जाएँ, आपातकालीन रीसेट पर टैप करें, आपातकालीन रीसेट शुरू करें पर टैप करें, फिर स्क्रीन पर दिए गए निर्देशों का पालन करें।

सुरक्षा जाँच के बारे में अधिक जानने के लिए, व्यक्तिगत सुरक्षा यूज़र गाइड में आपको सुरक्षित रखने के लिए, iPhone पर सुरक्षा जाँच का काम करने का तरीक़ा देखें।

Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.
उपयोगी?
वर्ण सीमा: 250
अधिकतम वर्ण सीमा 250 है।
आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्‍यवाद.
Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.