इस कंट्रोल को संशोधित करने से यह पृष्ठ पुनः लोड हो जाएगा

iPhone पर वॉइस मेमो में, कोई रिकॉर्डिंग खोजें या नाम बदलें

आप कोई रिकॉर्डिंग खोज सकते या किसी भी रिकॉर्डिंग का नाम बदल सकते हैं।

कोई रिकॉर्डिंग खोजें

  1. अपने iPhone पर वॉइस मेमो ऐप (यूटिलिटी फ़ोल्डर में) पर जाएँ।

  2. खोज क्षेत्र उजागर करने के लिए, रिकॉर्डिंग की सूची के मध्य से नीचे की ओर स्वाइप करें।

  3. खोज क्षेत्र पर टैप करें, रिकॉर्डिंग के नाम का एक भाग या पूरा नाम दर्ज करें, फिर खोजें पर टैप करें।

नोट : आप कोई शब्द या वाक्यांश इस क्षेत्र में दर्ज करके ट्रांसक्रिप्ट में भी खोज सकते हैं।

किसी रिकॉर्डिंग का नाम बदलें

शुरुआत में एक रिकॉर्डिंग “नई रिकॉर्डिंग” नाम से या आपके स्थान के नाम से सहेजी जाती है। ऐसा तब होता है, जब सेटिंग्ज़  > गोपनीयता और सुरक्षा में स्थान सेवा चालू हो। आप नाम बदल सकते हैं।

  1. अपने iPhone पर वॉइस मेमो ऐप (यूटिलिटी फ़ोल्डर में) पर जाएँ।

  2. रिकॉर्डिंग पर टैप करें, नाम पर टैप करें, फिर कोई नया नाम टाइप करें।

Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.
उपयोगी?
वर्ण सीमा: 250
अधिकतम वर्ण सीमा 250 है।
आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्‍यवाद.
Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.