इस कंट्रोल को संशोधित करने से यह पृष्ठ पुनः लोड हो जाएगा

iPhone पर News में सुडोकू पहेली हल करें

सुडोकू पहेलियों में, आपको 1 से 9 तक की संख्याएँ नौ ब्लॉक वाले ग्रिड में वर्गों के अंदर रखनी होती हैं, जिनमें से प्रत्येक में नौ वर्ग होते हैं, ताकि प्रत्येक संख्या प्रत्येक ब्लॉक, पंक्ति और स्तंभ में सिर्फ़ एक बार दिखाई दे। प्रत्येक सुडोकू ग्रिड में कुछ दिए गए —वर्ग पहले से ही भरे हुए होते हैं।

Apple News+ सब्सक्राइबरों को रोज़ तीन कठिनाई स्तरों में नई सुडोकू पहेलियों का ऐक्सेस मिलता है: आसान, मध्यम और चुनौतीपूर्ण। आसान पहेलियों में पहले से दिए गए विकल्प अधिक होते हैं, जबकि चुनौतीपूर्ण पहेलियों में प्रत्येक खाली वर्ग के लिए विकल्प कम करने हेतु अधिक जटिल रणनीति आवश्यक होती है।

नोट : सुडोकू iOS 18.2, iPadOS 18.2, macOS 15.2 या इसके बाद के संस्करण पर उपलब्ध है। Apple News, Apple News+ और पहेलियाँ सभी देशों या क्षेत्रों में उपलब्ध नहीं हैं। iOS और iPadOS फ़ीचर उपलब्धता वेबसाइट देखें।

सुडोकू पहेली जिसके कई फ़ीचर चालू हैं : नोट्स, मेल खाने वाली संख्याएँ चिह्नित करना, मतभेद दिखाना और ऑटोचैक।

पहेली हल करें

  1. अपने iPhone पर News ऐप पर जाएँ।

  2. कोई सुडोकू पहेली खोलें

  3. निम्नलिखित में से कोई भी एक कार्य करें :

    • संख्या दर्ज करें : पेन टैब चुनने के साथ वर्ग पर टैप करें, फिर स्क्रीन के तल के क़रीब संख्या की पर टैप करें।

    • जवाब डिलीट करें : उस वर्ग पर टैप करें जहाँ आपने संख्या दर्ज की है, फिर इरेज़र बटन पर टैप करें।

    • अपनी पिछली क्रियाओं की समीक्षा करें : पहले जैसा करने के लिए पहले जैसा करें बटन पर टैप करें।

  4. तब तक संख्याएँ दर्ज करना जारी रखें जब तक प्रत्येक वर्ग सही ढंग से नहीं भरा जाता है।

    नुस्ख़ा : जब आप ब्लॉक, पंक्ति या स्तंभ पूर्ण कर लें, तो दर्शाने के लिए ऑटोचैक चालू करें। किसी ब्लॉक, पंक्ति या स्तंभ में सभी वर्ग भरते समय महसूस होने वाले वाइब्रेशन को बंद करने के लिए, iPhone की ध्वनियाँ और वाइब्रेशन बदलें देखें।

संभावित जवाब ट्रैक करें

आप पहेली में नोट्स का इस्तेमाल करके यह ट्रैक रख सकते हैं कि प्रत्येक वर्ग में कौन सी संख्या रखी जा सकती है।

  1. अपने iPhone पर News ऐप पर जाएँ।

  2. कोई सुडोकू पहेली खोलें।

  3. निम्नलिखित में से कोई भी एक कार्य करें :

    • नोट्स मैनुअली दर्ज करें : किसी वर्ग पर टैप करें, नोट्स पर टैप करें, फिर वर्ग में जोड़ने के लिए संख्याएँ पर टैप करें। संख्या को हटाने के लिए उस पर दोबारा टैप करें।

      जब आप कोई उत्तर दर्ज करते हैं, तो उस वर्ग के ब्लॉक, पंक्ति या स्तंभ में से कोई भी मेल खाने वाले नोट्स हटा दिए जाते हैं। इस फ़ीचर को बंद करने के लिए, अधिक बटन पर टैप करें, सेटिंग्ज़ पर टैप करें, फिर ऑटोमैटिकली नोट्स हटाएँ को बंद करें।

    • ऑटोमैटिकली नोट्स हटाएँ : पहेली विकल्प बटन पर टैप करें, फिर नोट्स ऑटोफ़िल करें पर टैप करें। संभावित संख्याएँ दर्शाने वाले नोट्स जो उस समय सभी भरे हुए वर्ग— दिए गए और आपके उत्तर (भले ही वे गलत हों) के आधार पर ख़ाली वर्ग के तौर पर प्रदर्शित होते है। आप फिर भी नोट्स को मैनुअली जोड़ सकते हैं और डिलीट कर सकते हैं। ऑटोफ़िल का इस्तेमाल करने से आंकड़ों और स्ट्रीक पर फ़र्क नहीं पड़ता है।

    • नोट्स के साथ या नोट्स के बिना खेलें : पहेली विकल्प बटन पर टैप करें, फिर नोट्स दिखाएँ या नोट्स छिपाएँ पर टैप करें।

जब आपको लगता है कि आपके नोट्स में मौजूद कोई संख्या सही जवाब है, तो आप ऑनस्क्रीन कीपैड पर उस संख्या को टच और होल्ड कर के उसे निर्धारित कर सकते हैं।

मदद हासिल करें

अगर आप किसी उत्तर के बारे में अनिश्चित हैं, तो थोड़ी सहायता ले सकते हैं।

  1. अपने iPhone पर News ऐप पर जाएँ।

  2. कोई सुडोकू पहेली खोलें।

  3. निम्नलिखित में से कोई भी एक कार्य करें :

    • मेल खाने वाली संख्याएँ चिह्नांकित करें : कीपैड पर किसी संख्या पर टैप करें या किसी ऐसे वर्ग पर टैप करें जिस में संख्या हैं। (आप जो वर्ग चुनते हैं, वो दिया गया हो सकता है या वह हो सकता है जहाँ आप जवाब दर्ज करते है या उजागर करते हैं) मेल खाने वाली संख्याएँ जवाब और नोट्स में चिह्नांकित होती हैं। इस फ़ीचर को बंद करने के लिए, अधिक बटन पर टैप करें, सेटिंग्ज़ पर टैप करें, फिर मेल खाने वाली संख्याएँ चिह्नांकित करें पर टैप करें।

    • नक़ल वाली संख्याएँ जाँचें : अधिक बटन पर टैप करें, सेटिंग्ज़ पर टैप करें, फिर “मतभेद दिखाएँ” चालू करें। जब आप कोई संख्या दर्ज करते हैं जो पहले से ही किसी ब्लॉक, पंक्ति या स्तंभ में दिखती है, तो वर्ग के निचले-दाएँ कोने लाल त्रिकोण से चिह्नित होते हैं।

    • ग़लत उत्तर दर्ज करते समय उन्हें चिह्नित करें : पहेली विकल्प बटन पर टैप करें, फिर ऑटोचेक पर टैप करें। आपने जो गलत उत्तर पहले दर्ज किए होंगे, उन पर एक लाल स्लैश लगा होगा। जब आप अतिरिक्त संख्याएं दर्ज करते हैं, तो ऐप जाँच करता है कि वे सही हैं या नहीं।

      जब आप किसी पहेली में ऑटोचेक चालू करते हैं, तो यह केवल उस पहेली के लिए चालू रहता है। सभी सुडोकू पहेलियों के लिए ऑटोचेक चालू करने के लिए, अधिक बटन पर टैप करें, सेटिंग्ज़ पर टैप करें, हमेशा ऑटोचेक करें को चालू करें, पूर्ण पर टैप करें, पहेली विकल्प बटन पर टैप करें, फिर ऑटोचेक पर टैप करें (अगर यह पहले से चालू नहीं है)।

    • जवाब जाँचें : पहेली विकल्प बटन पर टैप करें, फिर वर्ग जाँचें या पहेली जाँचें पर टैप करें। लाल रंग का स्लैश ग़लत जवाब दर्शाता है। वर्ग या पहेली जाँचने से आंकडो़ं या स्ट्रीक पर असर नहीं होता है।

    • हल करने लायक पहेली पहचानें : पहेली विकल्प बटन पर टैप करें, फिर संकेत पाएँ पर टैप करें। जिस वर्ग में उत्तर हासिल करने के लिए सबसे अधिक जानकारी उपलब्ध होती है, उसे चिह्नांकित किया जाता है। संकेत बटन पर क्लिक करके रणनीति और अनुशंसित क्रियाएँ जानें, जैसे स्वाभाविक पेयर और छिपे हुए ट्रिपलेट। संकेत का इस्तेमाल करने से आंकड़ों और स्ट्रीक पर फ़र्क नहीं पड़ता है।

    • उत्तर दिखाएँ : पहेली विकल्प बटन पर टैप करें, दिखाएँ पर टैप करें, फिर वर्ग या पहेली पर क्लिक कर के सही उत्तर प्रदर्शित करें।

      नोट : जब आप सभी पहेलियाँ या किसी पहेली के हिस्से को उजागर करते हैं, तो उस पहेली को आपके स्कोरबोर्ड के आँकड़ों या स्ट्रीक के हिस्से के रूप में नहीं गिना जाता है। सुडोकू स्ट्रीक बनाए रखने के लिए, जवाब देखे बिना किसी भी कठिनाई स्तर की वर्तमान दिन की कम से कम एक सुडोकू पहेली सुलझाएँ। जवाब देखने से आप पिछली क्रिया पहले जैसी नहीं कर सकते हैं।

    • सुडोकू ट्यूटोरियल की समीक्षा करें : अधिक बटन पर टैप करें, फिर कैसे पहलें पर टैप करें।

अपनी पहेली रीस्टार्ट करें

अगर आप एक नई शुरुआत करना चाहते हैं, तो किसी पहेली के उत्तरों को साफ़ कर सकते हैं और टाइमर को रीसेट कर सकते हैं।

  1. अपने iPhone पर News ऐप पर जाएँ।

  2. कोई सुडोकू पहेली खोलें।

  3. पहेली विकल्प बटन पर टैप करें, फिर पहेली साफ़ करें पर टैप करें।

टाइमर दिखाएँ या छिपाएँ

आप पहेली के ऊपर दिखने वाले टाइमर को छिपा या दिखा सकते हैं।

  1. अपने iPhone पर News ऐप पर जाएँ।

  2. कोई सुडोकू पहेली खोलें।

  3. निम्नलिखित में से कोई एक काम करें :

    • टाइमर बटन पर टैप करें।

    • अधिक बटन पर टैप करें, सेटिंग्ज़ पर टैप करें, फिर टाइमर दिखाएँ या छिपाएँ पर टैप करें।

आपको सभी पहेलियाँ एक ही बार में हल करने की आवश्यकता नहीं है। आपके चले जाने पर, टाइमर पॉज़ हो जाता है।

Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.
उपयोगी?
वर्ण सीमा: 250
अधिकतम वर्ण सीमा 250 है।
आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्‍यवाद.
Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.