इस कंट्रोल को संशोधित करने से यह पृष्ठ पुनः लोड हो जाएगा

अगर आपने iPhone पर Find My में कोई AirTag या कोई आइटम कहीं छोड़ दिया है, तो पृथक्करण अलर्ट सेट करें

Find My ऐप में, आप AirTag या अन्य आइटम के लिए पृथक्करण अलर्ट चालू कर सकते हैं, ताकि आप ग़लती से उसे कहीं छोड़ न दें। आपका स्थान शेयर करने वाला डिवाइस जब भी आइटम से अलग होता है, तो आपको अलर्ट प्राप्त होता है।

आप विश्वसनीय स्थान भी सेट कर सकते हैं, जो ऐसे स्थान हैं जहाँ आप अलर्ट प्राप्त किए बिना कोई आइटम छोड़ सकते हैं।

महत्वपूर्ण : पृथक्करण अलर्ट प्राप्त करना है, तो सुनिश्चित करें कि आपने Find My ऐप के लिए सूचनाएँ अनुमति दी हैं। iPhone पर सूचना सेटिंग्ज़ बदलें देखें।

  1. अपने iPhone पर Find My ऐप पर जाएँ।

  2. स्क्रीन के नीचे आइटम पर टैप करें, फिर उस आइटम के नाम पर टैप करें जिसके लिए आप अलर्ट सेट करना चाहते हैं।

  3. सूचनाओं के नीचे, “छूट जाने पर सूचित करें” पर टैप करें।

  4. “छूट जाने पर सूचित करें” चालू करें।

  5. अगर आप कोई विश्वसनीय स्थान जोड़ना चाहते हैं, तो आप सुझाया गया स्थान चुन सकते हैं या “नया स्थान” पर टैप कर सकते हैं, नक़्शे पर पता चुन सकते हैं, फिर “पूर्ण” पर टैप कर सकते हैं।

  6. “पूर्ण” पर टैप करें।

Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.
उपयोगी?
वर्ण सीमा: 250
अधिकतम वर्ण सीमा 250 है।
आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्‍यवाद.
Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.