इस कंट्रोल को संशोधित करने से यह पृष्ठ पुनः लोड हो जाएगा

iPhone पर, अपने Apple खाते में साइन इन करें और उसे प्रबंधित करें

आपका Apple खाता आपको App Store, iTunes Store, Apple Books, Apple Music, FaceTime, iCloud, iMessage वगैरह जैसी Apple सेवाओं का ऐक्सेस देता है।

चाइना मेनलैंड या भारत में कोई नया Apple खाता बनाने पर, आप अपने मोबाइल फ़ोन नंबर का इस्तेमाल अपने Apple खाता यूज़रनेम के रूप में कर सकते हैं। Apple सहायता आलेख किसी ईमेल पते के बजाय फ़ोन नंबर का इस्तेमाल करके Apple खाता बनाना और प्रबंधित करना देखें।

अपने Apple खाते में साइन इन करें

अगर आपने सेटअप के दौरान साइन इन नहीं किया, तो निम्नलिखित काम करें :

  1. सेटिंग्ज़ पर जाएँ।

  2. Apple खाते पर टैप करें।

  3. निम्नलिखित में से एक पर टैप करें :

    • अन्य Apple डिवाइस का इस्तेमाल करें : अपने अन्य iPhone या iPad (iOS 17, iPadOS 17 या बाद के संस्करण वाले) को नज़दीक लाएँ, फिर स्क्रीन पर दिए गए निर्देशों का पालन करें।

    • मैनुअली साइन इन करें : अपना ईमेल पता या फ़ोन नंबर दर्ज करें, फिर अपना पासवर्ड दर्ज करें। अगर आपके पास Apple खाता नहीं है, तो आप एक खाता बना सकते हैं।

  4. अगर आप अपना खाता टू-फ़ैक्टर प्रमाणीकरण से सुरक्षित करते हैं, तो छह अंकों का सत्यापन कोड दर्ज करें।

अगर आप अपना Apple खाता पासवर्ड भूल गए, तो “अपना पासवर्ड रीसेट करना” वेबसाइट देखें।

अपनी Apple खाता सेटिंग्ज़ बदलें

  1. सेटिंग्ज़  > [आपका नाम] पर जाएँ।

  2. निम्नलिखित में से कोई भी एक कार्य करें :

आपके Apple खाते से संबद्ध भुगतान विधि जोड़ें या अपडेट करें

आपके Apple खाते से संबद्ध भुगतान विधि का इस्तेमाल Apple मीडिया ख़रीदारी और सेवाओं के लिए किया जाता है।

  1. सेटिंग्ज़  > [आपका नाम] पर जाएँ।

  2. भुगतान और शिपिंग पर टैप करें। आपको Face ID या Touch ID से प्रमाणित करने की ज़रूरत पड़ सकती है।

  3. भुगतान विधि जोड़ें पर टैप करें या किसी मौजूदा भुगतान विधि पर टैप करें।

Apple सहायता आलेख अगर आपको अपने Apple खाते की भुगतान विधि बदलने या अपडेट करने की ज़रूरत हो देखें।

Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.
उपयोगी?
वर्ण सीमा: 250
अधिकतम वर्ण सीमा 250 है।
आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्‍यवाद.
Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.