इस कंट्रोल को संशोधित करने से यह पृष्ठ पुनः लोड हो जाएगा

iPhone पर Find My में अपना स्थान शेयर करें

इससे पहले कि आप दोस्तों के साथ अपना स्थान शेयर करने के लिए Find My ऐप का इस्तेमाल कर सकें, आपको स्थान शेयरिंग सेटअप करनी होगी।

नोट : अगर आपने स्थान शेयरिंग सेटअप की है, फिर भी दूसरे लोगों को आपका स्थान नहीं दिख पा रहा है, तो सुनिश्चित करें कि सेटिंग्ज़  > गोपनीयता और सुरक्षा > स्थान सेवा > Find My में स्थान सेवा चालू हैं। अपने स्थान की जानकारी को शेयर करना नियंत्रित करें देखें।

स्थान शेयरिंग सेटअप करें

  1. अपने iPhone पर Find My ऐप पर जाएँ।

  2. स्क्रीन के नीचे “मैं” पर टैप करें, फिर “मेरा स्थान शेयर करें” चालू करें।

    आपका स्थान शेयर करने वाला डिवाइस “इससे” के आगे दिखाई देता है।

  3. अगर आपका iPhone वर्तमान में आपका स्थान शेयर नहीं कर रहा है, तो आप ‘इस iPhone को मेरा स्थान के रूप में इस्तेमाल करें’ पर टैप कर सकते हैं।

नोट : किसी अन्य डिवाइस से अपना स्थान शेयर करने के लिए, डिवाइस पर Find My खोलें और उस डिवाइस पर अपना स्थान बदलें। अगर आप अपना स्थान ऐसे iPhone से शेयर करते हैं जो Apple Watch (GPS + Cellular मॉडल) से पेयर है, तो जब आप iPhone की रेंज से बाहर होते हैं और Apple Watch आपकी कलाई पर होती है, उस समय आपका स्थान Apple Watch से शेयर किया जाता है।

आप सेटिंग्ज़  > [आपका नाम] > Find My में मौजूद अपनी स्थान शेयरिंग सेटिंग्ज़ भी बदल सकते हैं।

अपने स्थान के लिए लेबल सेट करें

वर्तमान स्थान को ज़्यादा आसानी से समझने के लिए आप उसमें लेबल भी सेट कर सकते हैं, जैसे कि घर या ऑफ़िस। “मैं” पर टैप करने पर आपको अपने स्थान के अलावा लेबल भी दिखाई देता है।

  1. अपने iPhone पर Find My ऐप पर जाएँ।

  2. स्क्रीन के नीचे “मैं” पर टैप करें, फिर "स्थान" पर टैप करें।

  3. कोई लेबल चुनें।

    नया लेबल जोड़ने के लिए, ‘कस्टम लेबल जोड़ें’ पर टैप करें, नाम दर्ज करें, फिर पूर्ण पर टैप करें।

किसी दोस्त से अपना स्थान शेयर करें

  1. अपने iPhone पर Find My ऐप पर जाएँ।

  2. स्क्रीन के नीचे “लोग” पर टैप करें, जोड़ें बटन पर टैप करें, फिर “मेरा स्थान शेयर करें” चुनें।

    लोग सूची पर Find My स्क्रीन खुलती है। सूची में चार लोग मौजूद हैं : ओलिविया रिको, डॉन रामिरेज़, एशले रिको और विल रिको। अपना स्थान शेयर करने के लिए लोग सूची के शीर्ष पर मौजूद जोड़ें बटन पर टैप करें।
  3. ‘प्रति’ फ़ील्ड में, उस दोस्त का नाम लिखें, जिसके साथ आप अपना स्थान शेयर करना चाहते हैं (या संपर्क जोड़ें बटन पर टैप करें और कोई संपर्क चुनें)।

  4. ‘भेजें’ पर टैप करें और चुनें कि आप अपना स्थान कब तक शेयर करना चाहते हैं।

अपने स्थान में बदलाव होने के समय, आप किसी दोस्त या परिवार के सदस्य को भी सूचित कर सकते हैं।

अगर आप किसी फ़ैमिली शेयरिंग समूह के सदस्य हैं, तो परिवार के सदस्यों से अपना स्थान शेयर करें देखें।

स्थान शेयर करना बंद करें

आप किसी ख़ास दोस्त के साथ अपना स्थान शेयर करना बंद कर सकते हैं या हर व्यक्ति से अपना स्थान छिपा सकते हैं।

  • दोस्त के साथ शेयर करना बंद करें : स्क्रीन के नीचे “लोग” पर टैप करें, फिर उस व्यक्ति के नाम पर टैप करें, जिसके साथ आप अपना स्थान शेयर नहीं करना चाहते हैं। “मेरा स्थान शेयर करना बंद करें” पर टैप करें, फिर “स्थान शेयर करना बंद करें” पर टैप करें।

  • हर व्यक्ति से अपना स्थान छिपाएँ : स्क्रीन के नीचे “मैं” पर टैप करें, फिर “मेरा स्थान शेयर करें” बंद करें।

स्थान शेयरिंग अनुरोध का जवाब दें

  1. अपने iPhone पर Find My ऐप पर जाएँ।

  2. स्क्रीन के नीचे “लोग” पर टैप करें।

  3. अनुरोध भेजने वाले दोस्त के नाम के नीचे “शेयर करें” पर टैप करें और चुनें कि आप अपना स्थान कितने समय तक शेयर करना चाहते हैं।

    अगर आप अपना स्थान शेयर नहीं करना चाहते हैं, तो ‘रद्द करें’ पर टैप करें।

नए स्थान शेयरिंग अनुरोध प्राप्त करना बंद करें

  1. अपने iPhone पर Find My ऐप पर जाएँ।

  2. स्क्रीन के नीचे “मैं” पर टैप करें, फिर “दोस्ती के अनुरोधों को अनुमति दें” बंद करें।

Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.
उपयोगी?
वर्ण सीमा: 250
अधिकतम वर्ण सीमा 250 है।
आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्‍यवाद.
Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.