इस कंट्रोल को संशोधित करने से यह पृष्ठ पुनः लोड हो जाएगा

iPhone पर विज़ुअल इंटेलिजेंस इस्तेमाल करें

अपने आस-पास के स्थानों और ऑब्जेक्ट के बारे में अधिक जानने के लिए, विज़ुअल इंटेलिजेंस का इस्तेमाल करें। कैमरा कंट्रोल वाले मॉडल (नीचे दिखाया गया) पर, रेस्तराँ या व्यवसाय के बारे में वर्णन देखने के लिए बस इस पर क्लिक और होल्ड करें; टेक्स्ट का अनुवाद करें, सारांशित करें या पढ़वाएँ; पौधों और जानवरों की पहचान करें वगैरह।

iPhone 16e, iPhone 15 Pro और iPhone 15 Pro Max पर, आप ऐक्शन बटन या लॉक स्क्रीन को कस्टमाइज़ करके या कंट्रोल सेंटर खोलकर, विज़ुअल इंटेलिजेंस को ऐक्सेस कर सकते हैं। विज़ुअल इंटेलिजेंस शुरू करने के अतिरिक्त विकल्प देखें।

कोई ऐरो iPhone के किनारे पर कैमरा कंट्रोल के स्थान की ओर पॉइंट करता है।

नोट : Apple Intelligence सभी iPhone मॉडल या सभी भाषाओं या क्षेत्रों में उपलब्ध नहीं है।** नवीनतम उपलब्ध फ़ीचर को ऐक्सेस करने के लिए, पक्का करें कि आप iOS का नवीनतम संस्करण इस्तेमाल कर रहे हैं और Apple Intelligence चालू है

स्थान के बारे में जानकारी पाएँ

आप विज़ुअल इंटेलिजेंस का इस्तेमाल करके अपने सामने किसी व्यवसाय के बारे में वर्णन प्राप्त कर सकते हैं, जैसे कि संचालन के घंटे, उपलब्ध सेवाएँ और संपर्क जानकारी। व्यवसाय के आधार पर, आप समीक्षाएँ और रेटिंग भी देख सकते हैं, रिज़र्वेशन कर सकते हैं या डिलीवरी के लिए ऑर्डर दे सकते हैं। (केवल अंग्रेज़ी में उपलब्ध है।)

  1. कैमरा कंट्रोल (समर्थित मॉडल पर) को क्लिक और होल्ड करें। इसके अलावा, कोई अतिरिक्त विकल्प इस्तेमाल करें।

  2. अपने iPhone कैमरा को अपने सामने मौजूद व्यवसाय की ओर रखें।

  3. कैमरा कंट्रोल पर फिर से क्लिक करें या स्क्रीन के शीर्ष पर व्यवसाय के नाम पर टैप करें, फिर व्यवसाय के आधार पर, निम्नलिखित में से कोई एक काम करें :

    • संचालन के घंटे देखें : “शेड्यूल” पर टैप करें।

    • डिलीवरी के लिए ऑर्डर दें : ऑर्डर पर टैप करें।

    • मेनू और दी जाने वाली सेवाएँ देखें : मेनू पर टैप करें।

    • रिज़र्वेशन करें : “रिज़र्व करें” पर टैप करें।

    • व्यवसाय को कॉल करें, इसकी वेबसाइट देखें वगैरह : अधिक बटन पर टैप करें।

  4. विज़ुअल इंटेलिजेंस को बंद करने के लिए, “बंद करें” बटन पर टैप करें या स्क्रीन के नीचे से ऊपर की ओर स्वाइप करें।

जानवरों और पौधों के बारे में जानकारी प्राप्त करें

आप जानवरों और पौधों की पहचान करने के लिए, विज़ुअल इंटेलिजेंस का इस्तेमाल कर सकते हैं। (केवल अंग्रेज़ी में उपलब्ध है।)

  1. कैमरा कंट्रोल (समर्थित मॉडल पर) को क्लिक और होल्ड करें। इसके अलावा, कोई अतिरिक्त विकल्प इस्तेमाल करें।

  2. अपने iPhone कैमरा को अपने सामने मौजूद किसी जानवर या पौधे की ओर रखें।

  3. स्क्रीन पर सबसे ऊपर मौजूद परिणाम पर टैप करें।

  4. परिणाम बंद करने के लिए, “बंद करें” बटन पर टैप करें, फिर विज़ुअल इंटेलिजेंस को बंद करने के लिए, स्क्रीन के नीचे से ऊपर की ओर स्वाइप करें।

टेक्स्ट से इंटरैक्ट करें

आप अपने चारों ओर मौजूद टेक्स्ट के साथ कई तरीक़ों से इंटरैक्ट करने के लिए, विज़ुअल इंटेलिजेंस का इस्तेमाल कर सकते हैं। उदाहरण के लिए, आप विज़ुअल इंटेलिजेंस से टेक्स्ट को सारांशित या उसका अनुवाद करवा सकते हैं या उसे पढ़वा सकते हैं। विज़ुअल इंटेलिजेंस टेक्स्ट में मौजूद संपर्क जानकारी, जैसे कि फ़ोन नंबर और ईमेल पते, वेबसाइटों की पहचान कर सकता है। साथ ही, टेक्स्ट के प्रकार के आधार पर क्रिया कर सकता है।

  1. कैमरा कंट्रोल (समर्थित मॉडल पर) को क्लिक और होल्ड करें। इसके अलावा, कोई अतिरिक्त विकल्प इस्तेमाल करें।

  2. अपने iPhone कैमरा को अपने सामने मौजूद किसी टेक्स्ट की ओर करें।

  3. कैमरा कंट्रोल पर फिर से क्लिक करें या टेक्स्ट का विश्लेषण करने के लिए, स्क्रीन पर नीचे मौजूद गोले पर टैप करें।

  4. टेक्स्ट के आधार पर, निम्नलिखित में से कोई एक काम करें :

    • टेक्स्ट का छोटा सारांश पढ़ें : स्क्रीन के नीचे "सारांशित करें" पर टैप करें।

    • टेक्स्ट का अनुवाद करें : स्क्रीन के नीचे "अनुवाद करें" पर टैप करें।

    • टेक्स्ट को ज़ोर से पढ़ते हुए सुनें : स्क्रीन पर सबसे नीचे “ज़ोर से पढ़ें” पर टैप करें।

    • किसी फ़ोन नंबर पर कॉल करें, ईमेल शुरू करें, कैलेंडर ईवेंट बनाएँ या किसी वेबसाइट पर जाएँ : स्क्रीन पर सबसे नीचे फ़ोन नंबर, ईमेल पते, तिथि या वेबसाइट पर टैप करें। सभी उपलब्ध विकल्प देखने के लिए, “अधिक” बटन पर टैप करें।

  5. टेक्स्ट परिणाम बंद करने के लिए, “बंद करें” बटन पर टैप करें, फिर विज़ुअल इंटेलिजेंस को बंद करने के लिए, स्क्रीन के नीचे से ऊपर की ओर स्वाइप करें।

किसी पोस्टर या फ़्लायर पर मौजूद विवरण से एक कैलेंडर इवेंट बनाएँ

किसी पोस्टर या फ़्लायर पर इवेंट दिखने पर, आप कैलेंडर ऐप में इवेंट बनाने के लिए विज़ुअल इंटेलिजेंस का इस्तेमाल कर सकते हैं। (केवल अंग्रेज़ी में उपलब्ध है।)

  1. कैमरा कंट्रोल (समर्थित मॉडल पर) को क्लिक और होल्ड करें। इसके अलावा, कोई अतिरिक्त विकल्प इस्तेमाल करें।

  2. अपने iPhone के कैमरे को उस पोस्टर या फ़्लायर की ओर रखें जिसमें भविष्य की तिथि है।

  3. स्क्रीन के शीर्ष पर “इवेंट बनाएँ” पर टैप करें, फिर “शेड्यूल करें” पर टैप करें।

  4. इवेंट विवरण में परिवर्तन करने के लिए, “संपादित करें” पर टैप करें, परिवर्तन करें, फिर “जोड़ें” पर टैप करें।

    यह इवेंट ऑटोमैटिकली आपके कैलेंडर ऐप में जुड़ जाता है।

  5. इवेंट विवरण बंद करने के लिए, “बंद करें” बटन पर टैप करें, फिर विज़ुअल इंटेलिजेंस को बंद करने के लिए, स्क्रीन के नीचे से ऊपर की ओर स्वाइप करें।

ChatGPT से जानकारी पूछें

आप अपने आस-पास की चीज़ों के बारे में जानकारी के लिए, ChatGPT*** से पूछने के लिए विज़ुअल इंटेलिजेंस का इस्तेमाल कर सकते हैं।

नोट : आपके पास इस फ़ीचर के भीतर एक ChatGPT खाता इस्तेमाल करने का विकल्प है। Apple Intelligence के साथ ChatGPT का इस्तेमाल करें देखें।

  1. कैमरा कंट्रोल (समर्थित मॉडल पर) को क्लिक और होल्ड करें। इसके अलावा, कोई अतिरिक्त विकल्प इस्तेमाल करें।

  2. अपने iPhone कैमरा को अपने सामने मौजूद किसी ऑब्जेक्ट की ओर करें।

  3. ChatGPT से ऑब्जेक्ट के बारे में पूछने के लिए, “पूछें” बटन पर टैप करें।

    पूछें बटन पर टैप करने के बाद, आप स्क्रीन पर सबसे नीचे मौजूद टेक्स्ट फ़ील्ड में एक फ़ॉलो-अप प्रश्न टाइप या डिक्टेट कर सकते हैं।

  4. ChatGPT परिणाम बंद करने के लिए, “बंद करें” बटन पर टैप करें, फिर विज़ुअल इंटेलिजेंस को बंद करने के लिए, स्क्रीन के नीचे से ऊपर की ओर स्वाइप करें।

मिलते-जुलते आइटम के लिए Google में खोजें

आप अपने आस-पास के मिलते-जुलते आइटम Google में खोजने के लिए, विज़ुअल इंटेलिजेंस का इस्तेमाल कर सकते हैं।

  1. कैमरा कंट्रोल (समर्थित मॉडल पर) को क्लिक और होल्ड करें। इसके अलावा, कोई अतिरिक्त विकल्प इस्तेमाल करें।

  2. अपने iPhone कैमरा को अपने सामने मौजूद किसी ऑब्जेक्ट की ओर करें।

  3. मिलती-जुलती इमेज Google में खोजने के लिए, “खोजें” बटन पर टैप करें।

    Google खोज परिणाम दिखाती हुई विज़ुअल इंटेलिजेंस स्क्रीन।
  4. Google के परिणाम बंद करने के लिए, “बंद करें” बटन पर टैप करें, फिर विज़ुअल इंटेलिजेंस को बंद करने के लिए, स्क्रीन के नीचे से ऊपर की ओर स्वाइप करें।

नोट : Google की उपयोग की शर्तों और डेटा गोपनीयता नीतियों के अधीन।

विज़ुअल इंटेलिजेंस शुरू करने के अतिरिक्त विकल्प

आप iPhone 16e, iPhone 15 Pro और iPhone 15 Pro Max पर विज़ुअल इंटेलिजेंस सक्रिय करने के लिए, निम्नलिखित में से कोई एक विकल्प चुन सकते हैं :

  • ऐक्शन बटन : विज़ुअल इंटेलिजेंस इस्तेमाल करने के लिए, अपने iPhone पर बाईं ओर मौजूद ऐक्शन बटन को कस्टमाइज़ करें। ऐक्शन बटन के साथ विज़ुअल इंटेलिजेंस का इस्तेमाल करें देखें।

  • लॉक स्क्रीन : विज़ुअल इंटेलिजेंस इस्तेमाल करने के लिए, अपनी लॉक स्क्रीन पर सबसे नीचे एक विज़ुअल इंटेलिजेंस कंट्रोल जोड़ें। लॉक स्क्रीन पर सबसे नीचे मौजूद कंट्रोल बदलें देखें।

  • कंट्रोल सेंटर : कंट्रोल सेंटर खोलने के लिए, स्क्रीन पर शीर्ष-दाएँ कोने से नीचे की ओर स्वाइप करें, फिर विज़ुअल इंटेलिजेंस इस्तेमाल करने के लिए, विज़ुअल इंटेलिजेंस बटन पर टैप करें।

*Apple Intelligence जनरेटिव मॉडल इस्तेमाल करता है और इसके आउटपुट अलग-अलग हो सकते हैं। सटीकता के लिए ज़रूरी जानकारी देखें।
**Apple Intelligence सभी iPhone 16 मॉडल, iPhone 15 Pro और iPhone 15 Pro Max पर बीटा में उपलब्ध है, जिसमें Siri और डिवाइस की भाषा चीनी (सरलीकृत), अंग्रेज़ी (ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, भारत, आयरलैंड, न्यूज़ीलैंड, सिंगापुर, दक्षिण अफ़्रीका, युनाइटेड किंगडम या संयुक्त राज्य अमेरिका), फ़्रेंच, जर्मन, इतालवी, जापानी, कोरियाई, पुर्तगाली (ब्राज़ील) या स्पेनिश पर सेट है। कुछ फ़ीचर हो सकता है कि सभी देशों या क्षेत्रों में उपलब्ध न हों। अधिक जानकारी के लिए, Apple सहायता आलेख Apple Intelligence पाने का तरीक़ा देखें।
***ChatGPT जनरेटिव मॉडल इस्तेमाल करता है और इसके आउटपुट अलग-अलग हो सकते हैं। सटीकता के लिए ज़रूरी जानकारी देखें।
Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.
उपयोगी?
वर्ण सीमा: 250
अधिकतम वर्ण सीमा 250 है।
आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्‍यवाद.
Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.