इस कंट्रोल को संशोधित करने से यह पृष्ठ पुनः लोड हो जाएगा

iPhone पर अपना स्लीप फ़ोकस चालू या बंद करें

अपने स्लीप फ़ोकस को तुरंत चालू या बंद करें

कंट्रोल सेंटर खोलें, “फ़ोकस” पर टैप करें, फिर “नींद” पर टैप करें।

फ़ोकस स्क्रीन में स्लीप फ़ोकस चालू है तथा डू नॉट डिस्टर्ब फ़ोकस, पर्सनल फ़ोकस और वर्क फ़ोकस बंद है।

आपका स्लीप फ़ोकस अगले शेड्यूल किए गए सोने के समय या जागने के समय पर फिर से चालू या बंद हो जाता है।

अपनी स्लीप फ़ोकस सेटिंग्ज़ को अन्य डिवाइस से शेयर करने के लिए, सुनिश्चित करें कि आपने “सभी डिवाइस पर शेयर करें” सुविधा चालू कर रखी है। सेटिंग्ज़  > फ़ोकस > सभी डिवाइस पर शेयर करें पर जाएँ।

सभी नींद शेड्यूल के लिए अपना स्लीप फ़ोकस बंद करें

  1. अपने iPhone पर सेहत ऐप पर जाएँ।

  2. नीचे दाईं ओर “ब्राउज़ करें” पर टैप करें, फिर “नींद” पर टैप करें।

  3. अपने शेड्यूल तक नीचे की ओर स्क्रोल करें, फिर “संपूर्ण शेड्यूल” और “विकल्प” पर टैप करें।

  4. स्लीप फ़ोकस के लिए शेड्यूल का इस्तेमाल करें बंद करें।

जब यह सेटिंग बंद होती है, तो आपका नींद का शेड्यूल प्रभावी रहता है, लेकिन आपका स्लीप फ़ोकस ऑटोमैटिकली चालू नहीं होता है। आप किसी भी समय इस सेटिंग को फिर से चालू कर सकते हैं।

Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.
उपयोगी?
वर्ण सीमा: 250
अधिकतम वर्ण सीमा 250 है।
आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्‍यवाद.
Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.