इस कंट्रोल को संशोधित करने से यह पृष्ठ पुनः लोड हो जाएगा

iPhone पर अपनी iTunes Store ख़रीदारी और सेटिंग्ज़ प्रबंधित करें

iTunes Store ऐप में, आप अपने या परिवार के अन्य सदस्यों द्वारा ख़रीदे गए संगीत, फ़िल्में और TV शो की समीक्षा और डाउनलोड कर सकते हैं। आप सेटिंग्ज़ में iTunes Store के लिए कॉन्टेंट प्रतिबंध भी कस्टमाइज़ कर सकते हैं।

फ़ैमिली शेयरिंग के साथ ख़रीदारी स्वीकृत करें

फ़ैमिली शेयरिंग सेटअप के साथ, परिवार आयोजक किसी निश्चित उम्र से कम उम्र के अन्य परिवार के सदस्यों द्वारा की गई ख़रीदारी की समीक्षा और स्वीकृत कर सकता है। “ख़रीदने के लिए पूछें” चालू करें देखें।

आपके या आपके परिवार के सदस्यों द्वारा ख़रीदा गया संगीत देखें और डाउनलोड करें

  1. अपने iPhone पर iTunes Store ऐप पर जाएँ।

  2. अधिक पर टैप करें, फिर ख़रीदे हुए पर टैप करें।

  3. अगर आपने फ़ैमिली शेयरिंग सेटअप किया है, तो किसी परिवार के सदस्य को उनकी ख़रीदारी देखने के लिए चुनें।

    नोट : आप परिवार के सदस्यों द्वारा की गई ख़रीदारी तभी देख सकते हैं जब वे अपनी ख़रीदारी शेयर करने का फ़ैसला करते हैं।

  4. संगीत पर टैप करें, वह आइटम ढूँढें जिसे आप डाउनलोड करना चाहते हैं, फिर डाउनलोड बटन पर टैप करें।

आपके या परिवार के सदस्यों द्वारा ख़रीदी गई फ़िल्में या TV शो देखने और डाउनलोड करने के लिए, Apple TV ऐप में अपनी लाइब्रेरी प्रबंधित करें देखें।

अपनी पूरी iTunes Store ख़रीदारी हिस्ट्री देखें

अपने Apple खाते से ख़रीदे गए ऐप्स, गीत, फ़िल्में, TV शो, किताबें और अन्य आइटम की कालानुक्रमिक सूची देखने के लिए, अपनी iTunes Store ख़रीदारी हिस्ट्री देखें

अपनी ख़रीदारी हिस्ट्री में, आप निम्नलिखित में से कोई एक काम कर सकते हैं :

  • देखें कि आपके खाते में ऑर्डर का बिल कब भेजा गया।

  • ख़रीदारी की तिथि देखें।

  • ईमेल रसीदें फिर से भेजें।

  • ख़रीदे गए कॉन्टेंट से संबंधित समस्या की रिपोर्ट करें।

कॉन्टेंट प्रतिबंध सेट करें

कॉन्टेंट और गोपनीयता प्रतिबंध चालू करने के बाद, सेटिंग्ज़  > स्क्रीन टाइम > कॉन्टेंट और गोपनीयता प्रतिबंध > App Store, मीडिया, वेब और गेम्स पर जाएँ, फिर उपलब्ध प्रतिबंधों में से कोई भी सेट करें। आप स्पष्ट कॉन्टेंट ब्लॉक कर सकते हैं, संगीत वीडियो बंद कर सकते हैं, उम्र के आधार पड़ा उपयुक्त रेटिंग के आधार पर कॉन्टेंट प्रतिबंधित कर सकते हैं तथा और भी बहुत कुछ कर सकते हैं।

जब आप Apple से फ़िल्मों, TV कार्यक्रमों, संगीत, संगीत वीडियो, ईबुक, ऑडियोबुक या रिंगटोन का ऐक्सेस ख़रीदते हैं, तब आपके पास इन आइटम को संगत iPhone, iPad, Mac, या PC पर स्थायी रूप से डाउनलोड करने का विकल्प भी होता है। Apple आपके डाउनलोड किए गए कॉन्टेंट को वापस नहीं ले सकता और आप अपने इस कॉन्टेंट को इंटरनेट कनेक्शन के बिना कभी भी ऐक्सेस कर सकते हैं।
Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.
उपयोगी?
वर्ण सीमा: 250
अधिकतम वर्ण सीमा 250 है।
आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्‍यवाद.
Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.