इस कंट्रोल को संशोधित करने से यह पृष्ठ पुनः लोड हो जाएगा

iPhone पर नियंत्रित करें कि आप क्या शेयर करते हैं

जब ऐप्स आपके iPhone पर पहली बार कुछ इस्तेमाल करना चाहते हैं, तो वे अनुमति माँगते हैं। आप नियंत्रित कर सकते हैं कि कौन से ऐप्स आपके डेटा, स्थान, कैमरा और माइक्रोफ़ोन को ऐक्सेस कर सकते हैं और इसके साथ-साथ सुरक्षा उपाय को प्रबंधित कर सकते हैं। आप बाद में बदल सकते हैं कि आप कितनी जानकारी शेयर करना चाहते हैं।

स्थान सेवाओं और ट्रैकिंग के लिए सेटिंग्ज़ सहित, गोपनीयता और सुरक्षा स्क्रीन और यह नियंत्रित करने के लिए सेटिंग्ज़ कि कौन से ऐप्स आपका डेटा ऐक्सेस कर सकते हैं।

नियंत्रित करें कि किन ऐप्स के पास आपके iPhone पर मौजूद जानकारी का ऐक्सेस है

आप थर्ड-पार्टी ऐप्स को अपने iPhone ऐप्स की जानकारी, जैसे कि संपर्क, तस्वीर और कैलेंडर का इस्तेमाल करने की अनुमति दे सकते हैं, ताकि आपको चीज़ें जल्दी पूरी करने में मदद मिल सके। उदाहरण के लिए, कोई संदेश ऐप आपके उन दोस्तों को ढूँढने के लिए आपके संपर्कों के ऐक्सेस का अनुरोध कर सकता है जो समान ऐप इस्तेमाल कर रहे हैं। आप किसी एक ऐप के लिए ऐक्सेस चालू या बंद कर सकते हैं।

iPhone ऐप्स में जानकारी ऐक्सेस करने को नियंत्रित करने का तरीक़ा

ऐप्स के साथ अपने iPhone का स्थान शेयर करने के लिए सेटिंग्ज़ के साथ, स्थान सेवा स्क्रीन।

नियंत्रित करें कि कौन से ऐप आपके iPhone का स्थान इस्तेमाल कर सकते हैं

जब आप ऐप्स को अपने iPhone के स्थान का ऐक्सेस देते हैं, तो वे ऐप्स मार्गनिर्देश प्राप्त करने, आपातकालीन स्थिति में सहायता पाने इत्यादि में आपकी सहायता कर सकते हैं। उदाहरण के लिए, कोई राइड-शेयरिंग ऐप आपको ले जाने के लिए, आपके स्थान के ऐक्सेस का अनुरोध कर सकता है। जब कोई ऐप स्थान सेवा का इस्तेमाल कर रहा होता है, तो स्टेटस बार में स्थान सेवा आइकॉन दिखाई देता है।

अपने iPhone के स्थान का ऐक्सेस नियंत्रित करने का तरीक़ा

ऐप्स कैमरा, माइक्रोफ़ोन और आपके iPhone के अन्य भागों का इस्तेमाल कर सकते हैं या नहीं, यह नियंत्रित करने के लिए सेटिंग्ज़ के साथ गोपनीयता और सुरक्षा स्क्रीन।

नियंत्रित करें कि किन ऐप्स के पास आपके iPhone के कैमरा और माइक्रोफ़ोन का ऐक्सेस है

आप ऐप्स को कैमरा और माइक्रोफ़ोन का इस्तेमाल करने की अनुमति दे सकते हैं, ताकि उन ऐप्स पर सीधे कॉन्टेंट अपलोड करना आसान हो सके। उदाहरण के लिए, कोई सोशल नेटवर्किंग ऐप आपके कैमरा का इस्तेमाल करने की अनुमति माँग सकता है, ताकि आप उस ऐप पर तस्वीरें ले सकें और पोस्ट कर सकें। जब भी कोई ऐप कैमरा (साथ ही, जब कैमरा और माइक्रोफ़ोन का एक साथ इस्तेमाल किया जाता है) का इस्तेमाल करता है, तो एक हरा संकेतक दिखाई देता है।

कैमरा और माइक्रोफ़ोन का ऐक्सेस नियंत्रित करने का तरीक़ा

ऐप्स आपको अन्य कंपनियों की वेबसाइटों या ऐप्स पर ट्रैक करने का अनुरोध कर सकते हैं या नहीं, यह नियंत्रित करने के लिए एक सेटिंग के साथ ट्रैकिंग स्क्रीन।

यह नियंत्रित करें कि कौन से ऐप्स आपको या आपके iPhone को वेबसाइटों या अन्य ऐप्स पर ट्रैक कर सकते हैं

सभी ऐप्स को अन्य कंपनियों की वेबसाइटों या ऐप्स पर आपको या आपके iPhone को ट्रैक करने से पहले, आपसे अनुमति माँगनी होगी (उदाहरण के लिए, विज्ञापन दिखाने के लिए या डेटा ब्रोकर के साथ आपकी जानकारी शेयर करने के लिए)। किसी ऐप को अनुमति देने या अस्वीकार करने के बाद, आप बाद में अनुमति बदल सकते हैं। आप सभी ऐप्स को अनुमति का अनुरोध करने से भी रोक सकते हैं।

ऐप ट्रैकिंग अनुमतियाँ नियंत्रित करने का तरीक़ा

डेटा और सेंसर ऐक्सेस श्रेणी के लिए ऐप्स के बारे में जानकारी सूचीबद्ध करने वाली एक ऐप गोपनीयता रिपोर्ट और ऐप नेटवर्क ऐक्टिविटी श्रेणी के लिए ऐप्स के बारे में जानकारी।

इस बात की समीक्षा करें कि ऐप्स आपके द्वारा दी गई अनुमतियों का इस्तेमाल कैसे कर रहे हैं

आप ऐप गोपनीयता रिपोर्ट की समीक्षा करके यह देख सकते हैं कि ऐप्स आपके द्वारा दी गई अनुमतियों का इस्तेमाल कैसे कर रहे हैं और उनकी नेटवर्क ऐक्टिविटी भी देख सकते हैं।

ऐप गोपनीयता रिपोर्ट देखने का तरीक़ा

Apple आपकी जानकारी की सुरक्षा कैसे करता यह जानने के लिए, गोपनीयता वेबसाइट पर जाएँ। Apple अपने प्लैटफ़ॉर्म की आंतरिक सुरक्षा कैसे डिज़ाइन करता है, यह जानने के लिए Apple प्लैटफ़ॉर्म सुरक्षा गाइड देखें।

Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.
उपयोगी?
वर्ण सीमा: 250
अधिकतम वर्ण सीमा 250 है।
आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्‍यवाद.
Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.