इस कंट्रोल को संशोधित करने से यह पृष्ठ पुनः लोड हो जाएगा

iPhone पर मेल में ईमेल अटैचमेंट डाउनलोड करें

आप ईमेल संदेश में भेजे गए अटैचमेंट डाउनलोड कर सकते हैं या अपने मेलबॉक्स में अटैचमेंट वाले संदेश को आसानी से खोज सकते हैं।

आपको भेजा गया अटैचमेंट डाउनलोड करें

  1. अपने iPhone पर मेल ऐप पर जाएँ।

  2. संदेश में, अटैचमेंट पर टच और होल्ड करें, फिर निम्नलिखित में से कोई एक काम करें :

मेल में प्राप्त फ़ॉर्म तुरंत भरें

आप मेल ऐप में प्राप्त फ़ॉर्म तुरंत भरने के लिए ऑटोफ़िल का इस्तेमाल कर सकते हैं, फिर मेल छोड़े बिना फ़ॉर्म मूल प्रेषक को वापस भेज सकते हैं।

  1. अपने iPhone पर मेल ऐप पर जाएँ।

  2. संदेश में, दस्तावेज़ खोलने के लिए अटैचमेंट पर टैप करें।

  3. “ऑटोफ़िल करें” बटन पर टैप करें, फिर ख़ाली फ़ील्ड पर टैप करें और ऑनस्क्रीन कीबोर्ड का इस्तेमाल करके टेक्स्ट दर्ज करें।

  4. अन्य लाइन भरने के लिए उस पर टैप करें, फिर टेक्स्ट दर्ज करें।

  5. पूर्ण पर टैप करें, फिर [नाम] को जवाब दें पर टैप करें।

अटैचमेंट वाले ईमेल ढूँढें

अगर आपको किसी व्यक्ति द्वारा भेजा गया कोई अटैचमेंट ढूँढने में समस्या हो रही है, तो आप अपने ईमेल संदेश को फ़िल्टर करके केवल अटैचमेंट वाले ईमेल ही दिखा सकते हैं।

  1. अपने iPhone पर मेल ऐप पर जाएँ।

  2. मेलबॉक्स में, फ़िल्टरिंग चालू करने के लिए फ़िल्टरिंग टॉगल करें बटन पर टैप करें।

  3. “फ़िल्टर किए गए” पर टैप करें, फिर केवल अटैचमेंट वाले मेल चालू करें।

नुस्ख़ा : आप एक मेलबॉक्स में सभी खातों के अटैचमेंट के साथ ईमेल संदेश भी दिखा सकते हैं। अटैचमेंट मेलबॉक्स सेटअप करने के लिए, सबसे ऊपर बाईं ओर मौजूद वापस जाएँ बटन पर टैप करें, संपादित करें पर टैप करें, फिर अटैचमेंट चुनें। अटैचमेंट मेलबॉक्स आपके अन्य मेलबॉक्स के साथ मेलबॉक्स सूची में दिखाई देता है।

Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.
उपयोगी?
वर्ण सीमा: 250
अधिकतम वर्ण सीमा 250 है।
आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्‍यवाद.
Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.