इस कंट्रोल को संशोधित करने से यह पृष्ठ पुनः लोड हो जाएगा

iPhone पर Freeform बोर्ड में तस्वीर, वीडियो, स्टिकर, स्कैन, लिंक और अन्य फ़ाइल जोड़ें

आप Freeform बोर्ड में कोई भी तस्वीर या वीडियो जोड़ सकते हैं या अपने iPhone कैमरे से नई तस्वीर या वीडियो ले सकते हैं। आप किसी भी प्रकार की फ़ाइल स्कैन करके, लिंक करके या सम्मिलित करके अपने बोर्ड में जोड़ सकते हैं।

कोई Freeform बोर्ड, जिसमें कई फ़ाइल सम्मिलित हैं: कोई 3D इमेज फ़ाइल, लिंक, वीडियो, स्टिकर और तस्वीर। 3D इमेज फ़ाइल चयनित है तथा इसका घुमाव बटन और फ़ॉर्मैटिंग टूल दिखाई दे रहे हैं।

तस्वीर, वीडियो, स्टिकर, लिंक या अन्य फ़ाइल जोड़ें

  1. अपने iPhone पर Freeform ऐप पर जाएँ।

  2. कोई बोर्ड खोलें या नया बोर्ड शुरू करने के लिए नए बोर्ड बटन पर टैप करें।

  3. निम्नलिखित में से कोई एक काम करें :

    • आइटम को अपने क्लिपबोर्ड पर कॉपी करें, ख़ाली स्थान पर टैप करें, फिर मेनू दिखाई देने पर “पेस्ट करें” पर टैप करें।

    • मीडिया बटन पर टैप करें, फिर उदाहरण के लिए, स्टिकर चुनें।

नोट : आप अपने iPhone या iCloud Drive में सहेजी गई फ़ाइल सम्मिलित कर सकते हैं। अधिकांश फ़ाइल प्रकार के लिए, Freeform सम्मिलित की गई फ़ाइल की कॉपी बनाता है। जब आप किसी सहयोगी Keynote प्रस्तुतीकरण, Numbers स्प्रेडशीट या Pages दस्तावेज़ में लिंक जोड़ते हैं, तो आपके Freeform बोर्ड में सहभागी, iCloud में शेयर की गई फ़ाइल पर मूव करने के लिए, कार्ड पर टैप कर सकते हैं। (अगर आप चाहते हैं कि अन्य लोग फ़ाइल पर सहयोग कर पाएँ, तो आपको उसे iCloud में सहेजना होगा।)

कोई भी मीडिया आइटम, जैसे तस्वीर, वीडियो, स्कैन या अन्य फ़ाइल का प्रीव्यू करने के लिए उस पर डबल-टैप करें।

दस्तावेज़ स्कैन करें और जोड़ें

आप कोई काग़ज़ी दस्तावेज़ स्कैन कर सकते हैं और उसे Freeform छोड़े बिना PDF के रूप में अपने बोर्ड में जोड़ सकते हैं।

  1. अपने iPhone पर Freeform ऐप पर जाएँ।

  2. कोई बोर्ड खोलें या नया बोर्ड शुरू करने के लिए नए बोर्ड बटन पर टैप करें।

  3. मीडिया बटन पर टैप करें, फिर स्कैन करें पर टैप करें।

  4. दस्तावेज़ को इस तरह रखें कि वह स्क्रीन पर दिखाई दे, फिर तस्वीर लें बटन पर टैप करें या वॉल्यूम बटन दबाएँ।

  5. स्कैन किए गए दस्तावेज़ में अपनी पसंद का हिस्सा चुनने के लिए कोने को ड्रैग करें, फिर स्कैन रखें पर टैप करें।

  6. अन्य पृष्ठ स्कैन करें, फिर पूर्ण होने पर सहेजें पर टैप करें।

आपके स्कैन के प्रथम पृष्ठ की इमेज वाला कोई कार्ड आपके बोर्ड पर दिखाई देता है।

नुस्ख़ा : अपने स्कैन को iCloud Drive या अपने iPhone पर सहेजने के लिए, कार्ड चुनें, प्रीव्यू बटन पर टैप करें, शेयर करें बटन पर टैप करें, फिर फ़ाइल में सहेजें पर टैप करें।

कोई तस्वीर या वीडियो फ़ॉर्मैट करें

Freeform बोर्ड में तस्वीर या वीडियो जोड़ने के बाद, आप उन्हें क्रॉप कर सकते हैं, मास्क कर सकते हैं या उनकी फ़ॉर्मैटिंग बदल सकते हैं।

  1. अपने iPhone पर Freeform ऐप पर जाएँ।

  2. वह तस्वीर चुनें जिसे आप संपादित करना चाहते हैं, फिर इनमें से कोई एक काम करें :

    • तस्वीर क्रॉप या मास्क करें : मास्क क्रॉप करें बटन पर टैप करें।

    • तस्वीर की पृष्ठभूमि हटाएँ : इमेज संशोधित करें बटन पर टैप करें, फिर पृष्ठभूमि हटाएँ पर टैप करें। अगर तस्वीर की पृष्ठभूमि पारदर्शी नहीं बनाई जा सकती, तो इसका मतलब है कि ‘पृष्ठभूमि हटाएँ’ की सुविधा उपलब्ध नहीं है।

      नुस्ख़ा : आप बिना पृष्ठभूमि के भी इमेज पेस्ट कर सकते हैं। तस्वीर या वीडियो की पृष्ठभूमि पर मौजूद विषय हटाएँ देखें।

    • शैडो जोड़ें, कोने गोलाकार करें, वर्णन जोड़ें आदि : अधिक बटन पर टैप करें, फिर कोई विकल्प चुनें।

    • तस्वीर या वीडियो बदलें : तस्वीर या वीडियो चुनें, इमेज संशोधित करें बटन या फ़िल्म संशोधित करें बटन पर टैप करें, “बदलें” पर टैप करें, फिर प्रतिस्थापन चुनें।

    • तस्वीर या वीडियो प्रीव्यू करें : प्रीव्यू बटन पर टैप करें अथवा तस्वीर या वीडियो पर डबल-टैप करें।

      किसी फ़िल्म का फ़ुल स्क्रीन में प्रीव्यू करने के लिए, उस पर डबल-टैप करें।

किसी आकृति के अंदर इमेज डालें

आप किसी आकृति का इस्तेमाल इमेज के लिए मास्क या फ़्रेम के रूप में कर सकते हैं। उदाहरण के लिए, आप अपनी तस्वीर को किसी वृत्त के अंदर रख सकते हैं।

  1. अपने iPhone पर Freeform ऐप पर जाएँ।

  2. कोई बोर्ड खोलें या नया बोर्ड शुरू करने के लिए नए बोर्ड बटन पर टैप करें।

  3. बोर्ड पर कोई तस्वीर या अन्य इमेज जोड़ें

  4. आकृति जोड़ें बटन पर टैप करें, फिर कोई आकृति चुनें।

  5. आकृति को इमेज के ऊपर रखें, फिर उसे और इमेज दोनों को चुनें। (बोर्ड पर एक से ज़्यादा आइटम चुनें, अलाइन करें और समूहीकृत करें देखें।)

  6. अधिक बटन पर टैप करें, फिर आकृति के साथ मास्क पर टैप करें।

साथ ही, किसी इमेज को फ़्रेम के रूप में इस्तेमाल करने के लिए, किसी आकृति पर ड्रैग करें।

इसे आकृति से हटाने के लिए, मास्क की गई इमेज चुनें, अधिक बटन पर टैप करें, फिर मास्क रीसेट करें पर टैप करें।

नुस्ख़ा : समर्थित ऐप्स (जैसे नोट्स, तस्वीर, Safari आदि) से Freeform बोर्ड में कोई तस्वीर, वीडियो, फ़ाइल या लिंक जोड़ने के लिए, उसे चुनें और अन्य ऐप में शेयर करें बटन पर टैप करें, Freeform ऐप आइकॉन पर टैप करें, फिर नया बोर्ड या किसी मौजूदा बोर्ड के नाम पर टैप करें।

Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.
उपयोगी?
वर्ण सीमा: 250
अधिकतम वर्ण सीमा 250 है।
आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्‍यवाद.
Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.