इस कंट्रोल को संशोधित करने से यह पृष्ठ पुनः लोड हो जाएगा

iPad पर नक़्शे में गाइड के साथ स्थानों को एक्सप्लोर करें

दुनिया भर में भोजन करने, ख़रीदारी करने और घूमने के लिए शानदार स्थानों की खोज में आपकी मदद करने के लिए गाइड उपलब्ध हैं। नए स्थान जोड़े जाने पर गाइड ऑटोमैटिकली अपडेट हो जाती हैं, इसलिए आपके पास हमेशा नवीनतम सुझाव उपलब्ध रहते हैं।

राष्ट्रीय उद्यानों के महत्त्वपूर्ण क्षेत्रों की गाइड। गाइड में शामिल किए गए उद्यान नक़्शे पर चिह्नांकित हैं।

गाइड के साथ दुनिया एक्सप्लोर करें

  1. अपने iPad पर नक़्शा ऐप पर जाएँ।

  2. नीचे की ओर स्क्रोल करें, फिर “हमारी पसंदीदा गाइड” पर टैप करें।

  3. निम्नलिखित में से किसी एक द्वारा ब्राउज़ करें :

    • शहर : स्क्रीन के शीर्ष पर मौजूद नीचे जाएँ बटन पर टैप करें, फिर किसी शहर पर टैप करें। आप नीचे की ओर स्क्रोल करके शहरों की श्रेणी तक भी जा सकते हैं।

    • रुचि : अधिक रुचियाँ देखने के लिए दाईं ओर स्वाइप करें, फिर उस समूह में गाइड ब्राउज़ करने के लिए टैप करें।

    • प्रकाशक : प्रकाशक द्वारा ब्राउज़ करें श्रेणी तक नीचे की ओर स्क्रोल करें।

गाइड देखें, शेयर करें और सहेजें

  1. अपने iPad पर नक़्शा ऐप पर जाएँ।

  2. गाइड खोलने के लिए, उसके कवर पर टैप करें। इसके कॉन्टेंट देखने के लिए, नीचे की ओर स्क्रोल करें।

    आप निम्नलिखित काम भी कर सकते हैं :

    • गाइड सहेजें : “गाइड में जोड़ें” पर टैप करें।

    • गाइड शेयर करें : “शेयर करें” पर टैप करें , फिर विकल्प चुनें।

    • सहेजी गई गाइड देखें : स्थान पर टैप करें, फिर “गाइड” पर टैप करें। कस्टम गाइड में स्थान व्यवस्थित करें देखें।

    • गाइड बंद करें : “बंद करें” बटन पर टैप करें।

नुस्ख़ा : ऐप क्लिप बटन देखें। ये आपको गाइड से सीधे टेबल रिज़र्व करने जैसी चीज़ों के लिए अनुमति देते हैं।

Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.
उपयोगी?
वर्ण सीमा: 250
अधिकतम वर्ण सीमा 250 है।
आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्‍यवाद.
Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.