इस कंट्रोल को संशोधित करने से यह पृष्ठ पुनः लोड हो जाएगा

iPad पर नक़्शा ऐप में मौसम की जानकारी पाएँ

आप मौसम और वायु गुणवत्ता के बारे में जानकारी पा सकते हैं।

नोट : हवा की गुणवत्ता और मौसम संबंधी डेटा सभी देशों या क्षेत्रों में उपलब्ध नहीं है।

मौसम और वायु गुणवत्ता के बारे में जानें

  1. अपने iPad पर नक़्शा ऐप पर जाएँ।

  2. नक़्शे पर तब तक ज़ूम इन करें जब तक कि निचले-दाएँ कोने में मौसम का आइकॉन दिखाई न दे।

    यह आइकॉन उस क्षेत्र की वर्तमान स्थिति दिखाता है। कुछ क्षेत्रों में, वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) भी निचले दाएँ कोने में दिखाई देता है।

  3. घंटे के आधार पर पूर्वानुमान पाने के लिए, मौसम आइकॉन टच और होल्ड करें। मौसम ऐप में कई दिनों का पूर्वानुमान पाने के लिए “घंटे के आधार पर पूर्वानुमान” पर टैप करें।

अगर आप नक़्शे में वायु गुणवत्ता या मौसम की जानकारी नहीं पाना चाहते हैं, तो सेटिंग्ज़  > ऐप्स > नक़्शा पर जाएँ, फिर “वायु गुणवत्ता सूचकांक” या “मौसम की स्थिति” बंद करें।

Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.
उपयोगी?
वर्ण सीमा: 250
अधिकतम वर्ण सीमा 250 है।
आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्‍यवाद.
Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.