इस कंट्रोल को संशोधित करने से यह पृष्ठ पुनः लोड हो जाएगा

iPad पर कैश और कुकीज़ साफ़ करें

आप अपने iPad पर कैश साफ़ करने के लिए, अपनी ब्राउज़िंग हिस्ट्री और डेटा मिटा सकते हैं। यह क्रिया आपके द्वारा देखी गई वेबसाइटों की हिस्ट्री और आपके iPad से की गई हालिया खोज हटा देती है। यह प्रक्रिया आपके स्थान का इस्तेमाल करने या आपको सूचनाएँ भेजने के लिए वेबसाइटों को दी गई कुकीज़ और अनुमतियों को भी हटा देती है।

नोट : Safari में अपनी ब्राउज़िंग हिस्ट्री साफ़ करने से, आपके द्वारा देखी गई वेबसाइटों द्वारा स्वतंत्र रूप से रखी गई कोई भी ब्राउज़िंग हिस्ट्री या अन्य ऐप्स में मौजूद आपकी ब्राउज़िंग हिस्ट्री साफ़ नहीं की जाती है।

  1. अपने iPad पर Safari ऐप पर जाएँ।

  2. साइडबार दिखाएँ बटन पर टैप करें, फिर “हिस्ट्री” पर टैप करें।

    अगर आपको हिस्ट्री दिखाई नहीं देती है, तो साइडबार के शीर्ष पर “वापस जाएँ” बटन पर टैप करें।

  3. अधिक बटन पर टैप करें, फिर “साफ़ करें” पर टैप करें।

  4. इस टाइमफ़्रेम की हिस्ट्री साफ़ करें के नीचे, चुनें कि आपकी कितनी ब्राउज़िंग हिस्ट्री साफ़ करनी है।

    नोट : अगर आपने Safari प्रोफ़ाइल सेटअप की हैं, तो केवल किसी एक प्रोफ़ाइल की हिस्ट्री साफ़ करने के लिए वह प्रोफ़ाइल चुनें या सभी प्रोफ़ाइल चुनें।

  5. हिस्ट्री साफ़ करें पर टैप करें।

Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.
उपयोगी?
वर्ण सीमा: 250
अधिकतम वर्ण सीमा 250 है।
आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्‍यवाद.
Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.