इस कंट्रोल को संशोधित करने से यह पृष्ठ पुनः लोड हो जाएगा

iPad पर सेहत ऐप में सेहत रिकॉर्ड देखें

हेल्थकेयर प्रोवाइडर से सेहत रिकॉर्ड डाउनलोड सेटअप करने के बाद, आपके रिकॉर्ड सुरक्षित रूप से और ऑटोमैटिकली iPad पर डाउनलोड हो जाते हैं, जहाँ वे सेहत ऐप में देखने के लिए उपलब्ध होते हैं।

अपने सेहत रिकॉर्ड देखें

  1. अपने iPad पर सेहत ऐप पर जाएँ।

  2. सेहत श्रेणियों की सूची प्रदर्शित करने के लिए, खोजें बटन पर टैप करें, फिर निम्नलिखित में से कोई एक काम करें :

    • खोज फ़ील्ड पर टैप करें, फिर सेहत रिकॉर्ड श्रेणी (जैसे क्लिनिकल वाइटल) या डेटा का प्रकार (जैसे रक्तचाप) का नाम दर्ज करें।

    • नीचे स्क्रोल करें, फिर सेहत रिकॉर्ड के नीचे किसी श्रेणी (जैसे ऐलर्जी या क्लिनिकल वाइटल) पर टैप करें।

    • नीचे स्क्रोल करें, फिर किसी विशिष्ट संगठन के नाम पर टैप करें।

अधिक विवरण देखने के लिए, ऐसे किसी भी सेक्शन पर टैप करें जहाँ आपको विवरण बटन दिखाई देता है।

नोट : अगर आपको हेल्थकेयर प्रोवाइडर से अपेक्षित सेहत रिकॉर्ड नहीं दिखाई देते हैं, तो सुनिश्चित करें कि आपने प्रोवाइडर के साथ अपने खाते में साइन इन किया हुआ है। खोजें बटन पर टैप करें, अपने खातों की सूची तक स्क्रोल करें, अपने प्रोवाइडर के नाम पर टैप करें, फिर अगर पूछा जाए, तो साइन इन करें।

ज़रूरी लैब परिणाम पिन करें

आप परिणामों को पिन कर सकते हैं ताकि वे तुरंत ऐक्सेस के लिए लैब परिणाम स्क्रीन के शीर्ष पर दिखाई दें।

  1. अपने iPad पर सेहत ऐप पर जाएँ।

  2. खोजें बटन पर टैप करें, फिर “लैब परिणाम” पर टैप करें।

  3. अधिक बटन पर टैप करें, फिर “संपादित करें” पर टैप करें।

  4. परिणाम के आगे मौजूद पिन करें बटन पर टैप करें।

    आप किसी परिणाम को टच और होल्ड भी कर सकते हैं, फिर “इस लैब को पिन करें” पर टैप करें।

  5. काम पूरा होने के बाद, अधिक बटन पर टैप करें, फिर “पूर्ण” पर टैप करें।

अपने सेहत रिकॉर्ड को अन्य ऐप्स के साथ शेयर करें

थर्ड-पार्टी ऐप्स आपके सेहत रिकॉर्ड का ऐक्सेस के लिए अनुरोध कर सकते हैं। ऐक्सेस देने से पहले, सुनिश्चित करें कि आप अपने रिकॉर्ड के लिए ऐप पर भरोसा करते हैं।

  1. ऐक्सेस देने के लिए, पूछे जाने पर यह चुनें कि कौन-सी श्रेणियाँ शेयर करनी हैं (जैसे ऐलर्जी, दवाएँ या टीकाकरण)।

  2. चुनें कि आपको अपने वर्तमान और भविष्य के सेहत रिकॉर्ड का ऐक्सेस देना है या केवल अपने वर्तमान रिकॉर्ड का ऐक्सेस देना है।

    अगर आप केवल अपने वर्तमान रिकॉर्ड शेयर करने का फ़ैसला करते हैं, तो जब भी आपके iPad पर नए रिकॉर्ड डाउनलोड किए जाते हैं, तब आपसे ऐक्सेस देने के लिए कहा जाता है।

ऐप के साथ सेहत रिकॉर्ड शेयर करना बंद करने के लिए, सेहत ऐप से डेटा पढ़ने की इसकी अनुमति को बंद करें

iPad से कोई संगठन और उसके रिकॉर्ड डिलीट करें

  1. अपने iPad पर सेहत ऐप पर जाएँ।

  2. “सारांश” पर टैप करें, फिर शीर्ष पर बाईं ओर अपनी तस्वीर या नाम के पहले अक्षर के आगे मौजूद “प्रोफ़ाइल” पर टैप करें।

  3. सेहत रिकॉर्ड पर टैप करें, किसी संगठन के नाम पर टैप करें, फिर “खाता हटाएँ” पर टैप करें।

Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.
उपयोगी?
वर्ण सीमा: 250
अधिकतम वर्ण सीमा 250 है।
आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्‍यवाद.
Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.