इस कंट्रोल को संशोधित करने से यह पृष्ठ पुनः लोड हो जाएगा

iPad पर स्क्रीन टाइम में संवेदनशील इमेज और वीडियो की जाँच करें

आपका iPad इमेज और वीडियो भेजे जाने या पाने से पहले ही उनमें मौजूद नग्नता का पता लगा सकता है। यह फ़ीचर संदेश, AirDrop, संपर्क पोस्टर, FaceTime, तस्वीर चयनिका और तस्वीर में शेयर किए गए ऐल्बम में उपलब्ध है। नग्न तस्वीर या वीडियो का पता तब भी लगाया जा सकता है जब उन्हें कुछ थर्ड-पार्टी ऐप्स में शेयर करने के लिए चुना जाता है।

अगर नग्नता वाली तस्वीरें या वीडियो भेजे जाने का पता चलता है, तो संचार सुरक्षा चेतावनी देती है, सुरक्षित रहने के विकल्प भेजती है और सहायक रिसोर्स उपलब्ध कराती है। डिवाइस पर तस्वीर और वीडियो का विश्लेषण किया जाता है। Apple को नग्नता का पता चलने के बारे में कोई संकेत नहीं मिलता है और उसे तस्वीर या वीडियो का ऐक्सेस नहीं मिलता है।

18 साल से कम उम्र के किसी बच्चे के लिए इस फ़ीचर को सेटअप करने के बारे में अधिक जानना है, तो बच्चे के iPad पर संचार में संवेदनशील इमेज और वीडियो की जाँच करना चालू या बंद करें और अपने बच्चे के Apple डिवाइस पर संचार सुरक्षा का परिचय देखें।

संवेदनशील कॉन्टेंट चेतावनी स्क्रीन, जो इमेज में संभावित नग्नता की चेतावनी देती है। स्क्रीन पर सबसे नीचे तीन बटन होते हैं जो इस सवाल का जवाब देते हैं, “क्या आप वाक़ई देखना चाहते हैं?” ये बटन हैं “रद्द करें”, “मदद पाने के तरीक़े देखें” और यक़ीनन।

नोट : संचार सुरक्षा 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए डिफ़ॉल्ट रूप से चालू की जाती है (देश या क्षेत्र के अनुसार उम्र अलग-अलग होती है)।

  1. अपने iPad पर सेटिंग ऐप पर जाएँ।

  2. “स्क्रीन टाइम” पर टैप करें, “संचार सुरक्षा” पर टैप करें, फिर “संचार सुरक्षा” चालू या बंद करें।

    संचार सुरक्षा चालू होने पर, iPad नग्न इमेज या वीडियो का पता लगाता है और कोई चेतावनी दिखाता है।

    नोट : आप जब संचार सुरक्षा चालू करते हैं, तो इससे सेटिंग  > गोपनीयता और सुरक्षा में मौजूद “संवेदनशील कॉन्टेंट चेतावनी” चालू हो जाती है। आप सेटिंग  > गोपनीयता और सुरक्षा में अलग से भी “संवेदनशील कॉन्टेंट चेतावनी” चालू कर सकते हैं। संवेदनशील कॉन्टेंट के बारे में चेतावनियाँ प्राप्त करें देखें।

आप ऐनालिटिक्स और उपयोग डेटा शेयर करके संचार सुरक्षा सुधारने में Apple की मदद कर सकते हैं। कोई भी संदेश या मीडिया Apple के साथ शेयर नहीं किया जाता है। इसे चालू करने के लिए, सेटिंग > स्क्रीन टाइम > संचार सुरक्षा > “संचार सुरक्षा बेहतर बनाएँ” पर जाएँ।

Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.
उपयोगी?
वर्ण सीमा: 250
अधिकतम वर्ण सीमा 250 है।
आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्‍यवाद.
Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.