इस कंट्रोल को संशोधित करने से यह पृष्ठ पुनः लोड हो जाएगा

iPad पर रिमाइंडर में आइटम टैग करें

रिमाइंडर ऐप में, आप अपने रिमाइंडर वर्गीकृत और व्यवस्थित करने के तेज़ और लचीले तरीक़े के रूप में टैग इस्तेमाल कर सकते हैं। आप रिमाइंडर में एक या अधिक टैग जोड़ सकते हैं, जैसे कि #shopping और #work और टैग ब्राउज़र या स्मार्ट सूचियोंसूचियाँ इस्तेमाल करके, सूचियों में अपने रिमाइंडर आसानी से खोज और फ़िल्टर कर सकते हैं।

नोट : इस गाइड में दिए गए सभी रिमाइंडर फ़ीचर तब उपलब्ध होते हैं, जब आप अपडेट किए गए रिमाइंडर इस्तेमाल करते हैं। अन्य खातों का इस्तेमाल करने पर, कुछ सुविधाएँ उपलब्ध नहीं होती हैं।

टैग जोड़ें

  1. अपने iPad पर रिमाइंडर ऐप पर जाएँ।

  2. आप जब सूची में किसी आइटम को बनाते या संपादित करते हैं, तो टैग बटन पर टैप करें और कोई टैग टाइप करें।

    टैग केवल एक शब्द का हो सकता है, लेकिन आप शब्दों को जोड़ने के लिए डैश और अंडरस्कोर इस्तेमाल कर सकते हैं। आप किसी आइटम में एक से अधिक टैग जोड़ सकते हैं।

टैग वाले आइटम देखें

  1. अपने iPad पर रिमाइंडर ऐप पर जाएँ।

  2. स्क्रीन पर सबसे नीचे टैग के नीचे, निम्नलिखित से कोई एक काम करें :

    • विशेष टैग वाले आइटम देखें : एक या अधिक टैग पर टैप करें, फिर किसी एक या सभी चयनित टैग से मेल खाने वाले आइटम देखने का विकल्प चुनें।

      नुस्ख़ा : यह सूची स्मार्ट सूची के रूप में सहेजने के लिए, अधिक बटन पर टैप करें, फिर स्मार्ट सूची बनाएँ पर टैप करें।

    • टैग वाले सभी आइटम देखें : सभी टैग पर टैप करें।

      एक रिमाइंडर स्क्रीन जहाँ सबसे नीचे बाईं ओर टैग ब्राउज़र दिख रहा है और सभी टैग चयनित हैं। दाईं ओर, टैग वाले सभी आइटम की सूची दी गई है।

किसी टैग का नाम बदलें या डिलीट करें

  1. अपने iPad पर रिमाइंडर ऐप पर जाएँ।

  2. टैग के नीचे (सबसे नीचे बाईं ओर), किसी टैग को टच और होल्ड करें, फिर “टैग का नाम बदलें” या “टैग डिलीट करें” पर टैप करें।

    जब आप कोई टैग डिलीट कर देते हैं, तो इसे सभी स्मार्ट सूचियों से हटा दिया जाता है जो इस टैग का इस्तेमाल करती हैं।

Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.
उपयोगी?
वर्ण सीमा: 250
अधिकतम वर्ण सीमा 250 है।
आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्‍यवाद.
Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.