इस कंट्रोल को संशोधित करने से यह पृष्ठ पुनः लोड हो जाएगा

iPad पर संदेश में सामूहिक वार्तालाप करें।

आप कोई समूह टेक्स्ट संदेश भेज सकते हैं, उसका नाम रख सकते हैं और अधिक आसानी से ढूँढने के लिए इसे एक आइकॉन असाइन कर सकते हैं। समूह वार्तालाप में, आप विशेष संदेशों पर लोगों का ध्यान खींच सकते हैं और साथ ही प्रोजेक्ट पर सहयोग भी कर सकते हैं।

iPad पर संदेश में समूह वार्तालाप। बाईं ओर, वार्तालापों की सूची में कोई पिन किया गया वार्तालाप चुना जाता है। दाईं ओर, वार्तालाप ट्रांसक्रिप्ट होता है जिसमें शेयर की गईं फ़ाइलें शामिल हैं।

समूह वार्तालाप शुरू करें

आप समूह वार्तालाप शुरू करने के लिए अनेक लोगों को संदेश भेज सकते हैं।

  1. अपने iPad पर संदेश ऐप पर जाएँ।

  2. वार्तालाप सूची में, स्क्रीन के शीर्ष पर लिखें बटन पर टैप करें।

  3. प्रति फ़ील्ड पर टैप करें, फिर प्रत्येक प्राप्तकर्ता का फ़ोन नंबर, संपर्क नाम या Apple खाता दर्ज करें।

    अपने संपर्कों से समूह के सदस्य चुनने के लिए प्रति फ़ील्ड में संपर्क जोड़ें बटन पर टैप करें।

    नोट : अगर आपके एक या एक से अधिक प्राप्तकर्ता iMessage का इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं, तो संदेश नीले बुलबुले के बजाय हरे बुलबुले में नज़र आएँगे।

  4. iMessage ऐप्स की मदद से तस्वीर, वीडियो, पोल या अन्य आइटम भेजने के लिए टेक्स्ट फ़ील्ड पर टैप करें, संदेश दर्ज करें या जोड़ें बटन (टेक्स्ट फ़ील्ड की बाईं ओर) पर टैप करें।

  5. भेजें बटन पर टैप करें।

वर्तमान समूह वार्तालाप में किसी को जोड़ें

अगर आपके समूह वार्तालाप में कम से कम दो अन्य सदस्य हैं, तो आप अतिरिक्त सदस्य जोड़ सकते हैं।

  1. अपने iPad पर संदेश ऐप पर जाएँ।

  2. उस समूह वार्तालाप पर टैप करें, जिसमें आप किसी को जोड़ना चाहते हैं।

  3. वार्तालाप के शीर्ष पर मौजूद समूह आइकॉन पर टैप करें, फिर “जोड़ें” पर टैप करें।

  4. प्रत्येक प्राप्तकर्ता का फ़ोन नंबर, संपर्क नाम या Apple खाता दर्ज करें।

    अपने संपर्कों से समूह के सदस्य जोड़ने के लिए प्रति फ़ील्ड में संपर्क जोड़ें बटन पर टैप करें।

  5. अपने बदलाव सहेजने के लिए “पूर्ण” बटन पर टैप करें।

संदेश में बाईं ओर समूह वार्तालाप और समूह का वार्तालाप विवरण दाईं ओर खुला हुआ है।

नोट : अगर समूह में मौजूद किसी व्यक्ति ने iMessage चालू नहीं किया है, तो नया समूह शुरू करने के लिए ऑनस्क्रीन निर्देशों का पालन करें।

अगर आपके वार्तालाप में केवल एक अन्य व्यक्ति है, तोआपको किसी अन्य व्यक्ति को जोड़ने के लिए नया समूह वार्तालाप शुरू करना होगा।

iMessage में समूह वार्तालाप से किसी व्यक्ति को हटाने के लिए उसके नाम पर टच और होल्ड करें, फिर “समूह से हटाएँ” पर टैप करें।

iPadOS 26 या बाद के संस्करण में, आप समूह वार्तालापों में पेश किए गए नए संपर्क जोड़ सकते हैं। कोई संपर्क बनाएँ देखें।

समूह वार्तालाप छोड़ें

अगर वार्तालाप में कम से कम तीन अन्य सहभागी हैं तो आप समूह चैट छोड़ सकते हैं।

  1. अपने iPad पर संदेश ऐप पर जाएँ।

  2. उस समूह वार्तालाप पर टैप करें जिससे आपको बाहर निकलना है।

  3. वार्तालाप के शीर्ष पर मौजूद समूह आइकॉन पर टैप करें।

  4. नीचे स्क्रोल करें और इस वार्तालाप को छोड़ें या इस वार्तालाप को डिलीट और ब्लॉक करें पर टैप करें। (वार्तालाप डिलीट करने और ब्लॉक करने के बारे में अधिक जानें।)

    ब्लॉक किए गए वार्तालाप हालिया डिलीट किए गए फ़ोल्डर में चले जाते हैं, जहाँ से आप उन्हें रिकवर कर सकते हैं।

अगर आपको समूह चैट में रहना है लेकिन इसकी सूचनाएँ प्राप्त करना नहीं चाहते हैं, इसके बजाय वार्तालाप मौन करें

समूह वार्तालाप में लोगों को उल्लेखित करें

आप ख़ास संदेश पर किसी व्यक्ति का ध्यान आकर्षित करने के लिए समूह वार्तालाप में उन्हें नाम से उल्लेखित कर सकते हैं और उन्हें इसकी एक सूचना प्राप्त हो जाएगी। आपने जिसे उल्लेखित किया है उनकी सेटिंग्ज़ के आधार पर, अगर उन्होंने वार्तालाप को मौन कर रखा है तब भी उन्हें सूचना प्राप्त हो सकती है।

  1. अपने iPad पर संदेश ऐप पर जाएँ।

  2. वार्तालाप में, टेक्स्ट फ़ील्ड में संपर्क का नाम टाइप करना शुरू करें।

  3. जब संपर्क का नाम प्रदर्शित होता है, तो उस पर टैप करें।

    आप @ और इसके बाद संपर्क नाम टाइप करके संदेश में संपर्क को उल्लेखित भी कर सकते हैं।

    यह बदलने के लिए कि संदेश में आपके नाम का उल्लेख होने पर आपको सूचनाएँ प्राप्त करनी हैं या नहीं, सेटिंग  ऐप्स > संदेश पर जाएँ, फिर “मुझे सूचित करें” चालू करें।

समूह वार्तालाप का नाम रखें

आप वार्तालाप प्रदर्शित करने के लिए समूह चैट का नाम रख सकते हैं और आइकॉन* चुन सकते हैं। प्रत्येक व्यक्ति जिसने iMessage चालू किया है, उसे नया नाम और इमेज दिखाई देती है।

  1. अपने iPad पर संदेश ऐप पर जाएँ।

  2. वार्तालाप के शीर्ष पर मौजूद समूह आइकॉन पर टैप करें।

  3. “संपादित करें” पर टैप करें, “नाम और तस्वीर संपादित करें” पर टैप करें, फिर कोई विकल्प चुनें।

पैसे भेजें या पैसों के लिए अनुरोध करें

iPadOS 26 या बाद के संस्करण में समूह iMessage वार्तालापों में, आप समूह चैट में मौजूद किसी व्यक्ति को पैसे भेज सकते हैं या बिल विभाजित करने, उपहार व्यवस्थित करने या किसी व्यक्ति को पैसे लौटाने का अनुरोध कर सकते हैं, फिर वॉलेट ऐप में भुगतान ट्रैक कर सकते हैं। संदेश में Apple Cash की मदद से भुगतान भेजें, अनुरोध करें और प्राप्त करें देखें।

*उपलब्धता क्षेत्र के अनुसार अलग-अलग होती है।
Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.
उपयोगी?
वर्ण सीमा: 250
अधिकतम वर्ण सीमा 250 है।
आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्‍यवाद.
Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.