इस कंट्रोल को संशोधित करने से यह पृष्ठ पुनः लोड हो जाएगा

iPad से ऐप्स हटाएँ या डिलीट करें

आप अपने iPad से कुछ बिल्टइन ऐप्स हटा सकते या डिलीट कर सकते हैं। अगर आपका इरादा बदल जाता है, तो आप बाद में ऐप्स दोबारा डाउनलोड कर सकते हैं।

नोट : जब आप अपने iPad से कोई बिल्टइन ऐप हटा देते हैं, तो सभी संबंधित यूज़र डेटा और कॉन्फ़िगरेशन फ़ाइलें भी डिलीट हो जाती हैं। अपनी होम स्क्रीन से बिल्टइन ऐप्स हटाने से, सिस्टम की अन्य कार्यक्षमता भी प्रभावित हो सकती है।

अगर आप किसी ऐप को डिलीट किए बिना उसका ऐक्सेस सीमित करना चाहते हैं, तो कोई ऐप लॉक करें या छिपाएँ देखें।

किसी ऐप का इस्तेमाल रोकने के लिए आप उसे ब्लॉक करना चाहते हैं, तो स्क्रीन टाइम सेटिंग का इस्तेमाल कर सकते हैं। iPad पर ऐप्स, ऐप डाउनलोड, वेबसाइट और ख़रीदारी को ब्लॉक करें देखें।

ऐप्स डिलीट करें

इनमें से कोई एक काम करें :

  • होम स्क्रीन से कोई ऐप हटाएँ : होम स्क्रीन पर ऐप को टच और होल्ड करें, “ऐप हटाएँ” पर टैप करें, फिर उसे ऐप लाइब्रेरी में रखने के लिए “होम स्क्रीन से हटाएँ” पर टैप करें या उसे iPad से डिलीट करने के लिए, “ऐप डिलीट करें” पर टैप करें।

  • ऐप लाइब्रेरी और होम स्क्रीन से ऐप को डिलीट करें : ऐप लाइब्रेरी में ऐप को टच और होल्ड करें, “ऐप डिलीट करें” पर टैप करें, फिर “डिलीट करें” पर टैप करें। (ऐप लाइब्रेरी में अपने ऐप्स ढूँढें और उनका इस्तेमाल करें देखें।)

अगर आपका इरादा बदल जाता है, तो आप डिलीट किए गए ऐप को फिर से डाउनलोड कर सकते हैं।

थर्ड पार्टी ऐप्स डिलीट करने के अलावा, आप iPad के साथ आए निम्नलिखित बिल्टइन Apple ऐप्स डिलीट कर सकते हैं :

नोट : यूरोपियन यूनियन में, कुछ अन्य बिल्टइन ऐप्स हो सकते हैं जिन्हें आप डिलीट भी कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए कुछ देशों या क्षेत्रों में अपने iPhone या iPad से बिल्टइन ऐप्स डिलीट करें देखें।

Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.
उपयोगी?
वर्ण सीमा: 250
अधिकतम वर्ण सीमा 250 है।
आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्‍यवाद.
Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.