iPad पर संदेश FaceTime करें

अपने iPad पर FaceTime कॉल करने और पाने के लिए, आपको अपने Apple खाते से FaceTime में साइन इन करना ज़रूरी है।

FaceTime सेटिंग स्क्रीन, जिसमें FaceTime चालू या बंद करने के लिए नियंत्रण दिखाया गया है। साथ ही, फ़ोन नंबर और ईमेल पता उपलब्ध है, जिसकी मदद से संपर्क किया जा सकता है।
  1. अपने iPad पर सेटिंग ऐप पर जाएँ।

  2. ऐप्स पर टैप करें, फिर FaceTime पर टैप करें।

  3. यदि FaceTime को बंद किया गया है, तो उसे चालू करें।

  4. यदि आपको साइन इन स्क्रीन दिखाई देती है, तो अपने Apple खाते में साइन इन करें और अपना पासवर्ड दर्ज करें।

  5. वैकल्पिक रूप से फ़ोन कॉल करने और प्राप्त करने के लिए अपने iPhone मोबाइल कनेक्शन का इस्तेमाल करना चाहते हैं, तो iPhone से "कॉल" चालू करें।

    नोट : इस फ़ीचर का इस्तेमाल करने के लिए आपके पास फ़ोन ऐप होना आवश्यक है। अगर यह आपके iPad पर नहीं है, तो आप फ़ोन ऐप को App Store से डाउनलोड कर सकते हैं

FaceTime से कॉल करना और कॉल प्राप्त करना बंद करने के लिए सेटिंग ऐप पर जाएँ, ऐप्स पर टैप करें, फिर FaceTime पर टैप करें। FaceTime बंद करें (या अपने “Apple खाते” पर टैप करें, फिर "साइन आउट" पर टैप करें)।

Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.
उपयोगी?
वर्ण सीमा: 250
अधिकतम वर्ण सीमा 250 है।
आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्‍यवाद.
Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.