इस कंट्रोल को संशोधित करने से यह पृष्ठ पुनः लोड हो जाएगा

iPad पर Apple Intelligence के साथ सूचनाएँ सारांशित करें और व्यवधान कम करें

भाषा की गहन समझ के साथ Apple Intelligence* आपके लिए सबसे महत्वपूर्ण जानकारी को संक्षिप्त करने में मदद कर सकता है। सूचनाओं को सारांशित किया जाता है, ताकि आप महत्वपूर्ण जानकारी देख सकें, जैसे कि ग्रुप चैट कब ज़्यादा सक्रिय होती है। आपका iPad यह भी निर्धारित कर सकता है कि अन्य सूचनाओं की तुलना में किन सूचनाओं को प्राथमिकता देनी है। व्यवधान कम करने वाला फ़ोकस केवल वे सूचनाएँ दिखाता है जिन पर आपको तुरंत ध्यान देने की ज़रूरत है, जैसे डेकेयर से जल्दी पिकअप करने का संदेश।

नोट : Apple Intelligence सभी iPad मॉडल या सभी भाषाओं या क्षेत्रों में उपलब्ध नहीं है।** सबसे हालिया उपलब्ध फ़ीचर ऐक्सेस करने के लिए सुनिश्चित करें कि आप iPadOS का नवीनतम संस्करण इस्तेमाल कर रहे हैं और Apple Intelligence चालू है

सूचना सारांश कस्टमाइज़ करें

आपका iPad लंबी या स्टैक की गईं सूचनाओं को सारांशित कर सकता है जिससे उन्हें एक नज़र में समझना आसान हो जाता है।

  1. अपने iPad पर सेटिंग ऐप पर जाएँ।

  2. सूचनाएँ पर टैप करें।

  3. सूचनाएँ सारांशित करें पर टैप करें, “सूचनाएँ सारांशित करें” चालू करें, फिर “सारांशित करने के लिए सूचनाएँ चुनें” पर टैप करें।

  4. उन सूचनाओं पर टैप करें जिन्हें आप सारांशित करना चाहते हैं, फिर “चयनित सूचनाओं को सारांशित करें” पर टैप करें।

यह बदलने के लिए कि आप किन सूचनाओं को सारांशित करना चाहते हैं, ऐप के आगे मौजूद बटन पर टैप करें।

सूचना सारांश चालू या बंद करें

  1. अपने iPad पर सेटिंग ऐप पर जाएँ।

  2. सूचनाएँ पर टैप करें।

  3. “सूचनाएँ सारांशित करें” पर टैप करें, फिर “सूचनाएँ सारांशित करें” को चालू या बंद करें।

प्राथमिकता वाली सूचनाएँ चालू करें

आपका iPad यह निर्धारित कर सकता है कि अन्य सूचनाओं की तुलना में किन सूचनाओं को प्राथमिकता देनी है। प्राथमिकता सूचनाएँ, स्टैक के शीर्ष पर दिखाई देती हैं, ताकि आप उन चीज़ों पर ध्यान दे सकें जो आपसे छूट गई हैं।

  1. अपने iPad पर सेटिंग ऐप पर जाएँ।

  2. सूचनाएँ पर टैप करें।

  3. “सूचनाओं को प्राथमिकता दें” पर टैप करें, फिर “सूचनाओं को प्राथमिकता दें” को चालू करें।

    प्राथमिकता सूचनाएँ बंद करने के लिए, “सूचनाओं को प्राथमिकता दें” बंद करें।

यह बदलने के लिए कि आप किन सूचनाओं को प्राथमिकता देना चाहते हैं, ऐप के आगे मौजूद बटन पर टैप करें।

जब आपको लॉक स्क्रीन पर प्राथमिकता सूचना मिलती है, तब भी आप सेटिंग्ज़ बदल सकते हैं। प्राथमिकता सूचना दिखाई देने पर, निम्नलिखित में से एक काम करें :

  • विशिष्ट ऐप के लिए प्राथमिकता सूचनाएँ बंद करें : बाईं ओर स्वाइप करें, विकल्पों पर टैप करें, फिर “सभी [ऐप] सूचनाएँ बंद करें” पर टैप करें।

  • सभी प्राथमिकता सूचनाएँ बंद करें : बाईं ओर स्वाइप करें, विकल्पों पर टैप करें, फिर “प्राथमिकता देना बंद करें” पर टैप करें।

व्यवधान कम करें फ़ोकस का इस्तेमाल करें

व्यवधान कम करने वाला फ़ोकस आपकी सूचनाओं का कॉन्टेंट समझता है और आपको सबसे ज़रूरी सूचनाएँ दिखाता है और कम ज़रूरी सूचनाओं को साइलेंट कर देता है।

आप “कम किए गए व्यवधान वाला फ़ोकस” कस्टमाइज़ कर सकते हैं।

  1. अपने iPad पर सेटिंग ऐप पर जाएँ।

  2. फ़ोकस पर टैप करें।

  3. सबसे ऊपर दाईं ओर जोड़ें बटन पर टैप करें, फिर “व्यवधान कम करें” पर टैप करें।

  4. “फ़ोकस कस्टमाइज़ करें” पर टैप करें, फिर लोग या ऐप्स पर टैप करें।

नोट : जब आप किसी भी फ़ोकस के लिए इंटेलिजेंट ब्रेकथ्रू और साइलेंसिंग चालू करते हैं, तो विशेष रूप से अनुमति दी गई या मौन की गई किसी भी सूचना को हमेशा अनुमति दी जाएगी या मौन कर दिया जाएगा।

*Apple Intelligence जनरेटिव मॉडल इस्तेमाल करता है और इसके आउटपुट अलग-अलग हो सकते हैं। सटीकता के लिए ज़रूरी जानकारी देखें।
**Apple Intelligence निम्नलिखित भाषाओं के समर्थन के साथ बीटा में उपलब्ध है : अंग्रेज़ी, डेनिश, डच, फ़्रेंच, जर्मन, इतालवी, नॉर्वेजियाई, पुर्तगाली, स्पेनी, स्वीडिश, तुर्की, चीनी, (सरलीकृत), चीनी (पारंपरिक), जापानी, कोरियाई और वियतनामी। कुछ फ़ीचर हो सकता है कि सभी भाषाओं या क्षेत्रों में उपलब्ध न हों। भाषा और फ़ीचर की उपलब्धता या सिस्टम आवश्यकताओं के बारे में अधिक जानकारी के लिए, Apple सहायता आलेख Apple Intelligence पाने का तरीक़ा देखें।
Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.
उपयोगी?
वर्ण सीमा: 250
अधिकतम वर्ण सीमा 250 है।
आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्‍यवाद.
Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.