iPad पर संगीत ऐप में प्लेलिस्ट को फ़ोल्डर में व्यवस्थित करें

अपनी प्लेलिस्ट को व्यवस्थित रखने के लिए आप उनके लिए फ़ोल्डर बना सकते हैं।

iPad पर संगीत ऐप खुला हुआ है जिसकी बाईं ओर साइडबार और दाईं ओर प्लेलिस्ट की सूची है। शीर्ष पर कोई नई प्लेलिस्ट बनाने या नया फ़ोल्डर बनाने के लिए बटन मौजूद हैं। वर्क फ़ोकस नामक प्लेलिस्ट फ़ोल्डर की ओर कोई नीला ऐरो पॉइंट कर रहा है।

नया प्लेलिस्ट फ़ोल्डर बनें

  1. अपने iPad पर संगीत ऐप पर जाएँ।

  2. साइडबार दिखाएँ बटन पर टैप करें, “सभी प्लेलिस्ट” पर टैप करें।

  3. सबसे ऊपर दाईं ओर अधिक बटन पर टैप करें, फिर “नया फ़ोल्डर” पर टैप करें।

  4. फ़ोल्डर का नाम टाइप करें, फिर “बनाएँ” पर टैप करें।

    किसी फ़ोल्डर का नाम बदलने के लिए, ऊपर दाईं ओर अधिक बटन पर टैप करें, “नाम बदलें” पर टैप करें, फिर नया नाम टाइप करें।

प्लेलिस्ट फ़ोल्डर में आइटम जोड़ें या हटाएँ

  1. अपने iPad पर संगीत ऐप पर जाएँ।

  2. साइडबार दिखाएँ बटन पर टैप करें, कोई प्लेलिस्ट या फ़ोल्डर टच और होल्ड करें, फिर “इसमें मूव करें” पर टैप करें।

    नुस्ख़ा : आप किसी प्लेलिस्ट या फ़ोल्डर को किसी दूसरे फ़ोल्डर में ड्रैग भी कर सकते हैं।

  3. फ़ोल्डर पर टैप करें, फिर “मूव करें” पर टैप करें।

    अगर कोई प्लेलिस्ट पहले से किसी फ़ोल्डर में है और आप उसे वापस मुख्य प्लेलिस्ट सूची में ले जाना चाहते हैं, तो कोई फ़ोल्डर न चुनें, बस “मूव करें” पर टैप करें।

नुस्ख़ा : आप एक नया फ़ोल्डर बना सकते हैं और उसमें एक प्लेलिस्ट मूव कर सकते हैं। इसके लिए, अपनी लाइब्रेरी में किसी प्लेलिस्ट को टच और होल्ड करें, “इसमें मूव करें” पर टैप करें, फिर “नया फ़ोल्डर” पर टैप करें।

अपने प्लेलिस्ट फ़ोल्डर में किए गए बदलाव “लाइब्रेरी सिंक करें” चालू होने पर, आपके सभी डिवाइस पर अपडेट हो जाते हैं। इसके लिए, सेटिंग > ऐप्स > संगीत पर जाएँ, फिर “लाइब्रेरी सिंक करें” चालू करें। अगर आप Apple Music सब्सक्राइबर नहीं हैं, तो अगली बार अपने कंप्यूटर से सिंक करने पर आपकी संगीत लाइब्रेरी में बदलाव दिखाई देते हैं।

Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.
उपयोगी?
वर्ण सीमा: 250
अधिकतम वर्ण सीमा 250 है।
आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्‍यवाद.
Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.