इस कंट्रोल को संशोधित करने से यह पृष्ठ पुनः लोड हो जाएगा

iPad पर ऐप्स के बीच स्विच करें

एक ऐप या विंडो से दूसरे ऐप या विंडो पर तेज़ी से स्विच करने के लिए आप Dock, Exposé या जेस्चर का इस्तेमाल कर सकते हैं। जब आप वापस स्विच करते हैं, तो आप वहीं से शुरू कर सकते हैं जहाँ आपने छोड़ा था।

Dock से कोई ऐप खोलें।

स्क्रीन के निचले किनारे से ऊपर की ओर स्वाइप करें, सिर्फ़ इतना कि Dock ज़ाहिर हो सके, फिर उस ऐप पर टैप करें जिसे आपको खोलना है।

पसंदीदा ऐप्स Dock की बाईं ओर हैं और सुझाए गए ऐप्स—जैसे कि आपने हाल ही में iPad पर जो ऐप्स खोले हैं और जो आपके आस-पास के iPhone या Mac पर खुले हैं—Dock की दाईं ओर दिखाई देते हैं। Dock में सबसे दाईं ओर का आइकॉन ऐप लाइब्रेरी खोलता है।

आप फ़ोल्डर को फ़ाइल ऐप से Dock पर भी मूव कर सकते हैं ताकि आप उन्हें तेज़ी से खोल सकें। फ़ाइल में फ़ाइल और फ़ोल्डर संशोधित करें देखें।

Dock के साथ होम स्क्रीन बाईं ओर छह पसंदीदा ऐप्स प्रदर्शित करती है और दाईं ओर तीन सुझाई गए ऐप्स प्रदर्शित करती है। Dock में सबसे दाईं ओर का आइकॉन ऐप लाइब्रेरी खोलता है।

Exposé की मदद से ऐप्स देखें और उनके बीच स्विच करें

Exposé आपके सभी खुले हुए ऐप्स और विंडो प्रदर्शित करता है और आपको उनके बीच स्विच करने देता है।

  1. स्क्रीन के नीचे से ऊपर की ओर स्वाइप करें, स्क्रीन के केंद्र में पॉज़ करें, फिर अपनी उँगली उठा लें।

    Exposé जो हाल में इस्तेमाल किए गए एकाधिक ऐप्स दिखा रहा है।
  2. खुले हुए ऐप ब्राउज़ करने के लिए, दाएँ या बाएँ स्वाइप करें।

    अगर आप एक ही स्क्रीन पर एकाधिक विंडो में काम कर रहे हैं, तो वे विंडो दाईं ओर दिखाई देती हैं। अन्य खुले हुए ऐप्स बाईं ओर दिखाई देते हैं।

  3. कोई ऐप विंडो खोलने के लिए उस पर टैप करें।

Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.
उपयोगी?
वर्ण सीमा: 250
अधिकतम वर्ण सीमा 250 है।
आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्‍यवाद.
Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.