इस कंट्रोल को संशोधित करने से यह पृष्ठ पुनः लोड हो जाएगा

iPad पर रिमाइंडर में सूचियाँ शेयर करें और सहयोग करें

रिमाइंडर ऐप में, टू-डू सूचियाँ शेयर करने के लिए iCloud का इस्तेमाल करें। आप सहयोग कर सकते हैं और उन अन्य लोगों को कार्य असाइन कर सकते हैं जो iCloud का इस्तेमाल करते हैं।

नोट : इस गाइड में दिए गए सभी रिमाइंडर फ़ीचर तब उपलब्ध होते हैं, जब आप अपडेट किए गए रिमाइंडर इस्तेमाल करते हैं। अन्य खातों का इस्तेमाल करने पर, कुछ सुविधाएँ उपलब्ध नहीं होती हैं।

iCloud का इस्तेमाल करके किसी सूची में सहयोग दें

आप सूची शेयर कर सकते हैं और iCloud का इस्तेमाल करने वाले लोगों का सहयोग कर सकते हैं। आमंत्रण स्वीकार करने वाले लोग आइटम जोड़ और संपादित कर सकते हैं, आइटम पूर्ण के रूप में चिह्नित कर सकते हैं और सभी सहभागी हर व्यक्ति के बदलाव देख सकते हैं। आप जिन लोगों का सहयोग करते हैं, उन सभी ने अपने Apple खाते में साइन इन किया होना चाहिए और iCloud सेटिंग्ज़ में रिमाइंडर चालू किया होना चाहिए

  1. अपने iPad पर रिमाइंडर ऐप पर जाएँ।

  2. आप जो सूची शेयर करना चाहते हैं उसे देखें, फिर शेयर करें बटन पर टैप करें।

    रिमाइंडर स्क्रीन, दाईं ओर शेयरिंग विकल्पों के साथ सूची दिखाती है।
  3. डिफ़ॉल्ट रूप से, सूची में शामिल सहभागी अन्य लोगों को आमंत्रित कर सकते हैं। शेयरिंग प्रतिबंधित करने के लिए, “आपके द्वारा आमंत्रित लोग अन्य लोगों को जोड़ सकते हैं” पर टैप करें, फिर “आमंत्रित करने के लिए अन्य को अनुमति दें” को बंद करें।

  4. अपना आमंत्रण भेजने का तरीक़ा चुनें (उदाहरण के लिए, संदेश या मेल का इस्तेमाल करके)।

    अगर आप संदेश में आमंत्रण भेजते हैं, तो जब शेयर की गई सूची में कोई बदलाव करता है, तब आपको ऐक्टिविटी के अपडेट संदेश में की गई बातचीत में मिलते हैं। शेयर की गई सूची पर जाने के लिए अपडेट पर टैप करें।

किसी शेयर की गई सूची में रिमाइंडर असाइन करें

आप सूची में शामिल किसी भी व्यक्ति को कार्य असाइन कर सकते हैं, जिसमें आप भी शामिल हैं।

  1. अपने iPad पर रिमाइंडर ऐप पर जाएँ।

  2. शेयर की गई सूची में, कोई रिमाइंडर बनाएँ या संपादित करें, फिर निम्नलिखित में से कोई एक काम करें :

    • @ के बाद व्यक्ति का नाम टाइप करें या कीबोर्ड के ऊपर मेनू से कोई व्यक्ति चुनें।

    • व्यक्ति बटन पर टैप करें, फिर कोई व्यक्ति चुनें।

नुस्ख़ा : आपको असाइन किए गए सभी रिमाइंडर तुरंत देखने के लिए, मुझे असाइन की गई स्मार्ट सूची का इस्तेमाल करें

शेयर की गई सूची के लिए सूचनाएँ चालू या बंद करें।

  1. अपने iPad पर रिमाइंडर ऐप पर जाएँ।

  2. शेयर की गई सूची में, सहयोग करें बटन पर टैप करें, फिर शेयर की गई सूची प्रबंधित करें पर टैप करें।

  3. कब सूचित करें के नीचे, निम्नलिखित में से कोई एक चालू या बंद करें :

    • आइटम जोड़ना : जब कोई व्यक्ति सूची में कोई आइटम जोड़ता है, तो एक अलर्ट प्राप्त करें।

    • आइटम पूर्ण करना : जब कोई व्यक्ति सूची में कोई आइटम पूर्ण करता है, तो एक अलर्ट प्राप्त करें।

Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.
उपयोगी?
वर्ण सीमा: 250
अधिकतम वर्ण सीमा 250 है।
आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्‍यवाद.
Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.