इस कंट्रोल को संशोधित करने से यह पृष्ठ पुनः लोड हो जाएगा

iPad के साथ Apple के बाहरी कीबोर्ड का इस्तेमाल करते समय टेक्स्ट को डिक्टेट करें

आप Apple के बाहरी कीबोर्ड पर टेक्स्ट टाइप करने के बजाय उसे डिक्टेट कर सकते हैं।

नोट : हो सकता है कि डिक्टेशन सभी भाषा अथवा सभी देश या क्षेत्र में उपलब्ध न हो और इसके फ़ीचर भिन्न हो सकते हैं। मोबाइल डेटा शुल्क लागू हो सकते (Wi-Fi + Cellular मॉडल)।

  1. सेटिंग्ज़  > सामान्य > कीबोर्ड पर जाएँ, फिर ‘डिक्टेशन सक्षम करें’ चालू करें।

  2. शॉर्टकट बार (स्क्रीन पर सबसे नीचे) में, डिक्टेशन बटन पर टैप करें, फिर बोलें।

    जैसे ही आप टेक्स्ट डालने के लिए बोलते हैं, iPad ऑटोमैटिकली आपके लिए विराम चिह्न डाल देता है। आप उनके नाम बोलकर ईमोजी डाल सकते हैं (उदाहरण के लिए, “बेहद हैरान होने वाला ईमोजी” या “ख़ुश ईमोजी”)।

  3. काम पूरा हो जाने के बाद, स्क्रीन पर सबसे नीचे मौजूद कीबोर्ड बटन पर टैप करें।

नुस्ख़ा : डिक्टेशन पर जल्दी से स्विच करने के लिए, iPad या Smart Keyboard के लिए Magic Keyboard पर कीबोर्ड स्विच करें "की"-D दबाएँ।

Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.
उपयोगी?
वर्ण सीमा: 250
अधिकतम वर्ण सीमा 250 है।
आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्‍यवाद.
Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.