इस कंट्रोल को संशोधित करने से यह पृष्ठ पुनः लोड हो जाएगा

iPad पर संदेश में खोजें

आप अपनी खोज के परिणाम सीमित करने के लिए विभिन्न मानदंड का इस्तेमाल करके टेक्स्ट संदेश और अटैचमेंट खोज सकते हैं।

संदेश ऐप में खोज फ़ील्ड स्क्रीन के शीर्ष पर दिखाई देता है। खोज फ़ील्ड में व्यक्ति का नाम और खोज से मिलते हुए कई विकल्प उसके नीचे दिखाई देते हैं।
  1. अपने iPad पर संदेश ऐप पर जाएँ।

  2. वार्तालाप सूची के ऊपर खोज फ़ील्ड पर टैप करें। (खोज फ़ील्ड उजागर करने के लिए आपको नीचे स्वाइप करना पड़ सकता है)

  3. आपको जो खोजना है, वह दर्ज करें (जैसे कि शब्द या वाक्यांश)।

    संदेश ऐप में खोज फ़ील्ड। खोज फ़ील्ड में एक टैग होता है, जिससे खोज एक व्यक्ति द्वारा भेजी गईं तस्वीरें और खोज शब्द खोजने तक सीमित हो जाती है।
  4. अपनी खोज फ़िल्टर करने के लिए निम्नलिखित में से कोई एक काम करें :

    • अपनी खोज को एक व्यक्ति या वार्तालाप तक सीमित करें : किसी व्यक्ति का नाम टाइप करना शुरू करें, “इनके साथ संदेश” या “इनमें संदेश” पर टैप करें, फिर प्रदर्शित होने वाले अन्य मानदंड पर टैप करें या ऐसा कोई भी टेक्स्ट जोड़ें जिसे आप अपने वार्तालाप में ढूँढना चाहते हैं।

    • अपनी खोज को शेयर किए गए आइटम के प्रकार तक सीमित करें : खोज शब्द से अपनी खोज शुरू करें, जैसे कि तस्वीर, लिंक, वॉलेट (पास के लिए)। जब स्क्रीन के शीर्ष पर फ़िल्टर दिखाई दे, तब खोज फ़िल्टर करने के लिए उसे टैप करके जोड़ें।

    • खोज मानदंड मिलाएँ : अन्य खोज शब्द या फ़िल्टर जोड़ें।

  5. खोजें बटन पर टैप करें, फिर संदेश पढ़ने के लिए परिणाम सूची में इस पर टैप करें।

खोज फ़ील्ड में सुझाव भी खुल जाते हैं — जैसे वार्तालाप, तस्वीर, स्थान, लिंक और भी बहुत कुछ। तेज़ी से किसी वार्तालाप पर पहुँचने के लिए किसी सुझाव पर टैप करें।

Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.
उपयोगी?
वर्ण सीमा: 250
अधिकतम वर्ण सीमा 250 है।
आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्‍यवाद.
Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.