इस कंट्रोल को संशोधित करने से यह पृष्ठ पुनः लोड हो जाएगा

iPad पर किताब ऐप में किताबें पढ़ें

किताब ऐप में, आप वे किताबें देख सकते हैं जिन्हें आप वर्तमान में पढ़ रहे हैं, जिन्हें आप पढ़ने की इच्छा सूची में रखते हैं, किताब संग्रह आदि।

  • होम : वे किताबें, ऑडियोबुक और PDF ऐक्सेस करने के लिए टैप करें जिन्हें आप वर्तमान में पढ़ रहे हैं, अपनी अगली किताब पढ़ने के लिए निजीकृत सुझाव प्राप्त करें, वे किताबें ढूँढें जिन्हें आप पढ़ने की इच्छा सूची में रखते हैं आदि। आप दैनिक रीडिंग गोल भी सेट कर सकते हैं और साल भर में पढ़ी गई किताबें ट्रैक कर सकते हैं।

  • लाइब्रेरी : वे सभी किताबें, ऑडियोबुक, नमूने, सीरीज़ और PDF देखने के लिए टैप करें जिन्हें आपने बुक स्टोर से प्राप्त किया है या मैनुअली किताब में जोड़ा है। अपनी लाइब्रेरी को संग्रहों में सॉर्ट करके देखने के लिए संग्रह बटन पर टैप करें। ये संग्रह हैं, जैसे पढ़ने की इच्छा सूची, मेरे नमूने, ऑडियोबुक, समाप्त या आपके द्वारा बनाए गए कस्टम संग्रह (कोई संग्रह बनाएँ देखें)।

किताब ऐप में होम स्क्रीन, जो मौजूदा, हालिया और पढ़ने की इच्छा सेक्शन प्रदर्शित करती है।

नोट : Apple Books सभी देशों या क्षेत्रों में उपलब्ध नहीं है। Apple सहायता आलेख Apple मीडिया सेवाओं की उपलब्धता देखें।

कोई किताब पढ़ें

  1. अपने iPad पर किताब ऐप पर जाएँ।

  2. किसी किताब पर नैविगेट करें, उसे खोलने के लिए कवर पर टैप करें, फिर निम्नलिखित में से कोई एक काम करें :

    • पृष्ठ बदलें : दाएँ हाशिये पर टैप करें या दाएँ से बाएँ स्वाइप करें।

      पृष्ठ बदलने के लिए बाएँ या दाएँ हाशिये की अनुमति देनी है, तो सेटिंग  > ऐप्स > किताब पर जाएँ, फिर “दोनों हाशियों द्वारा आगे बढ़ें” चालू करें।

    • पिछले पृष्ठ पर वापस जाएँ : बाएँ हाशिया पर टैप करें या बाएँ से दाएँ स्वाइप करें।

    • पिछले रीडिंग स्थान पर वापस जाएँ : पृष्ठ पर टैप करें, फिर पृष्ठ के ऊपरी-बाएँ कोने में मौजूद राउंड ऐरो पर टैप करें। अपने वर्तमान स्थान पर वापस जाने के लिए, ऊपरी-दाएँ कोने में मौजूद राउंड ऐरो पर फिर से टैप करें।

    • किसी विशिष्ट पृष्ठ या स्थान पर जाएँ : पृष्ठ पर टैप करें, मेन्यू बटन पर टैप करें, फिर किताब खोजें पर टैप करें। कोई शब्द, वाक्यांश या पृष्ठ संख्या दर्ज करें, फिर परिणाम पर टैप करें।

    • विषय-सूची का इस्तेमाल करें : पृष्ठ पर टैप करें, मेन्यू बटन पर टैप करें, फिर कॉन्टेंट पर टैप करें।

      नुस्ख़ा : किसी किताब में तुरंत मूव करने के लिए, कॉन्टेंट टच और होल्ड करें, फिर अपनी उँगली बाएँ या दाएँ ड्रैग करें; किताब में सीधे उस स्थान पर जाने के लिए अपनी उँगली रिलीज़ करें।

    • किताब बंद करें : पृष्ठ पर टैप करें, फिर ऊपरी-दाएँ कोने में मौजूद बंद करें बटन पर टैप करें या पृष्ठ के शीर्ष से नीचे की ओर स्वाइप करें (लंबवत स्क्रोलिंग चालू होने पर उपलब्ध नहीं है)।

      किताब ऐप में किसी किताब का पृष्ठ। स्क्रीन के शीर्ष पर उस पृष्ठ पर लौटने के लिए बटन हैं जिस पर आपने पढ़ना शुरू किया था और किताब बंद करने के लिए भी बटन हैं। स्क्रीन के नीचे दाईं ओर मेन्यू बटन है।

टेक्स्ट और पृष्ठ प्रकटन बदलें

  1. अपने iPad पर किताब ऐप पर जाएँ।

  2. कोई किताब खोलें, फिर पृष्ठ के नीचे मेनू बटन पर टैप करें।

    मेन्यू बटन दिखाने के लिए आपको पृष्ठ पर टैप करना पड़ सकता है।

  3. थीम और सेटिंग पर टैप करें, फिर निम्नलिखित में से कोई एक काम करें :

    • फ़ॉन्ट आकार बदलें : फ़ॉन्ट आकार बढ़ाने के लिए बड़े A पर टैप करें या घटाने के लिए छोटे A पर टैप करें।

    • लंबवत स्क्रोलिंग चालू करें या पृष्ठ बदलने की शैली बदलें : पृष्ठ बदलें बटन पर टैप करें, फिर कर्ल, फ़ास्ट फ़ेड या स्क्रोल पर टैप करें।

      PDF देखते समय लंबवत स्क्रोलिंग चालू करने के लिए, स्क्रीन के शीर्ष पर प्रकटन बटन पर टैप करें, फिर लंबवत स्क्रोलिंग चालू करें।

    • पृष्ठभूमि मोड ऐडजस्ट करें : प्रकटन विकल्प हल्का बटन पर टैप करें, फिर किसी विकल्प पर टैप करें।

    • डिस्प्ले ब्राइटनेस ऐडजस्ट करें : ब्राइटनेस बार टच करें, फिर अपनी उँगली किसी भी दिशा में ड्रैग करें।

    • पृष्ठ थीम बदलें : किसी पृष्ठ थीम जैसे मौन या बोल्ड पर टैप करें।

    • फ़ॉन्ट बदलें : कस्टमाइज़ करें पर टैप करें, फिर फ़ॉन्ट पर टैप करें। किसी फ़ॉन्ट के नाम पर टैप करें, जैसे कि मूल या पैलाटीनो। फ़ॉन्ट लागू करने के लिए पूर्ण बटन पर टैप करें।

    • फ़ॉन्ट को बोल्ड बनाएँ : “कस्टमाइज़ करें” पर टैप करें, बोल्ड टेक्स्ट चालू करें, फिर पूर्ण बटन पर टैप करें।

    • स्पेसिंग और जस्टिफ़िकेशन कस्टमाइज़ करें : कस्टमाइज़ करें पर टैप करें, फिर ऐक्सेसिबिलिटी और लेआउट विकल्प के नीचे कस्टमाइज़ करें चालू करें। पंक्ति स्पेसिंग, वर्ण स्पेसिंग, शब्द स्पेसिंग और हाशिया ऐडजस्ट करने के लिए स्लाइडर को बाएँ या दाएँ ड्रैग करें। आप पृष्ठ पर टेक्स्ट कॉलम की संख्या भी बदल सकते हैं और टेक्स्ट समायोजित करें को चालू या बंद कर सकते हैं। अपने परिवर्तन लागू करने के लिए पूर्ण बटन पर टैप करें।

  4. थीम और सेटिंग मेन्यू बंद करने के लिए, बंद करें बटन पर टैप करें।

    किताब ऐप में किसी किताब का पृष्ठ। फ़ॉन्ट आकार, स्क्रोलिंग दृश्य, पृष्ठ बदलने की शैली, ब्राइटनेस और फ़ॉन्ट शैलियों के लिए थीम और सेटिंग विकल्प कंट्रोल दिखाते हैं।

    नोट : मेन्यू बटन स्क्रीन पर किस तरफ़ दिखाई देगा, यह बदलने के लिए सेटिंग  > ऐप्स > किताब पर जाएँ, फिर “रीडिंग मेन्यू पोज़िशन” के नीचे बाएँ या दाएँ चुनें।

टेक्स्ट और लेआउट कस्टमाइज़ेशन को पहले जैसा करने लिए, मेनू बटन पर टैप करें, कस्टमाइज़ करें पर टैप करें, फिर थीम रीसेट करें पर टैप करें।

कोई पृष्ठ बुकमार्क करें

जब आप कोई किताब बंद करते हैं, तो आपका स्थान ऑटोमैटिकली सहेज लिया जाता है—आपको बुकमार्क जोड़ने की ज़रूरत नहीं होती है, लेकिन आप उन पृष्ठों पर बुकमार्क जोड़ सकते हैं, जिन पर आप फिर से लौटना चाहते हैं।

  1. अपने iPad पर किताब ऐप पर जाएँ।

  2. किसी बुक कवर को खोलने के लिए उस पर टैप करें, फिर उस पृष्ठ पर टैप करें जिसे आप बुकमार्क करना चाहते हैं।

  3. पृष्ठ के सबसे नीचे मेन्यू बटन पर टैप करें।

    मेन्यू बटन दिखाने के लिए आपको पृष्ठ पर टैप करना पड़ सकता है।

  4. बुकमार्क रिबन पर टैप करें; बुकमार्क हटाने के लिए इसे फिर से टैप करें।

अपने सभी बुकमार्क ऐक्सेस करने के लिए, मेनू बटन पर टैप करें, बुकमार्क और हाइलाइट पर टैप करें, फिर बुकमार्क पर टैप करें।

टेक्स्ट चयन या किताब लिंक शेयर करें

आप AirDrop, मेल या संदेश का इस्तेमाल करके टेक्स्ट चयन भेज सकते हैं या नोट्स में चयन जोड़ सकते हैं। अगर किताब बुक स्टोर से है, तो चयन के साथ किताब का लिंक शामिल किया जाता है। (शेयरिंग सभी देशों या क्षेत्रों में उपलब्ध नहीं हो सकती।)

  1. अपने iPad पर किताब ऐप पर जाएँ।

  2. कोई बुक कवर खोलने के लिए उस पर टैप करें।

  3. कोई शब्द टच और होल्ड करें, फिर चयन ऐडजस्ट करने के लिए ग्रैब पॉइंट मूव करें।

  4. फ़ॉरवर्ड करें बटन पर टैप करें, फिर शेयर करें पर टैप करें।

  5. चयन शेयर करने के लिए मेल, संदेश या अन्य ऐप या सेवा पर टैप करें।

आप बुक स्टोर में किताब देखने के लिए कोई लिंक भी शेयर कर सकते हैं। पृष्ठ पर टैप करें, मेनू बटन पर टैप करें, शेयर बटन पर टैप करें, फिर आप लिंक को कैसे शेयर करना चाहते हैं पर टैप करें।

लाइन गाइड चालू करें

पढ़ते समय टेक्स्ट की एक-एक पंक्तियों पर फ़ोकस करने के लिए लाइन गाइड का इस्तेमाल करें। जब लाइन गाइड चालू होता है, तो शेष पृष्ठ धुंधला हो जाता है और जिस पंक्ति को आप पढ़ रहे हैं वह ज़्यादा दिखाई देने लगती है।

किताब ऐप में किसी किताब का पृष्ठ। टेक्स्ट की एकल पंक्ति हाइलाइट की जाती है और शेष टेक्स्ट धुँधला हो जाता है। स्क्रीन के निचले-बाएँ कोने में लाइन गाइड मेन्यू बटन है।
  1. अपने iPad पर किताब ऐप पर जाएँ।

  2. कोई बुक कवर खोलने के लिए उस पर टैप करें, फिर किसी पृष्ठ पर टैप करें।

  3. पृष्ठ के सबसे नीचे मेन्यू बटन पर टैप करें।

  4. लाइन गाइड चालू करने के लिए लाइन गाइड मेन्यू बटन पर टैप करें, फिर निम्नलिखित में से कोई एक काम करें :

    • पृष्ठ को ऊपर या नीचे मूव करने के लिए लाइन गाइड के ऊपर या नीचे टैप करें।

    • लाइन गाइड ऊपर या नीचे मूव करने के लिए बाएँ या दाएँ पृष्ठ हाशिया पर टैप करें (लंबवत स्क्रोलिंग चालू होने पर उपलब्ध नहीं है)।

    • लाइन गाइड टच और होल्ड करें, फिर उसे पृष्ठ पर नई पंक्ति तक ड्रैग करें।

  5. बैकग्राउंड का धुँधला स्तर ऐडजस्ट करने या लाइन गाइड बंद करने के लिए पृष्ठ के निचले-बाएँ कोने में लाइन गाइड मेन्यू बटन पर टैप करें।

Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.
उपयोगी?
वर्ण सीमा: 250
अधिकतम वर्ण सीमा 250 है।
आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्‍यवाद.
Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.