iPad पर संपर्क जानकारी जोड़ें और उसका इस्तेमाल करें

आप संपर्क बनाने, ढूँढने, शेयर करने और डिलीट करने के लिए संपर्क ऐप का इस्तेमाल कर सकते हैं।

Siri: Siri किसी संपर्क की जानकारी अपडेट कर सकती है। ऐसा कुछ कहें, “Sarah Milos is my sister.” Siri को इस्तेमाल करने का तरीक़ा जानें

कोई संपर्क बनाएँ

  1. अपने iPad पर संपर्क ऐप पर जाएँ।

  2. जोड़ें बटन पर टैप करें।

Siri की ओर से आपके अन्य ऐप्स के इस्तेमाल के आधार पर नए संपर्कों के भी सुझाव मिलते हैं, जैसे कि मेल में प्राप्त ईमेल और कैलेंडर में प्राप्त आमंत्रण। (यह फ़ीचर बंद करने के लिए, सेटिंग > ऐप्स > संपर्क > Siri पर जाएँ, फिर संपर्क सुझाव दिखाएँ बंद करें।)

आपके द्वारा संपर्कों के इस्तेमाल के तरीक़े के आधार पर, Siri की ओर से अन्य ऐप्स में भी संपर्क जानकारी के सुझाव मिलते हैं। (यह फ़ीचर बंद करने के लिए, सेटिंग > ऐप्स > संपर्क > Siri पर जाएँ, फिर “इस ऐप से सीखें” बंद करें।) Siri सुझाव दिखाएँ।

संपर्क ढूँढें

संपर्क सूची के शीर्ष पर मौजूद खोज फ़ील्ड पर टैप करें, फिर नाम, पता, फ़ोन नंबर या अन्य संपर्क जानकारी दर्ज करें।

आप खोजें (Spotlight के साथ खोजें देखें) का इस्तेमाल करके भी अपने संपर्क खोज सकते हैं।

संपर्क शेयर करें

  1. अपने iPad पर संपर्क ऐप पर जाएँ।

  2. किसी संपर्क पर टैप करें, “संपर्क शेयर करें” पर टैप करें, फिर वे फ़ील्ड चुनें जिन्हें आप शेयर करना चाहते हैं।

  3. पूर्ण बटन पर टैप करें, फिर कोई शेयरिंग विकल्प चुनें, जैसे कि संदेश या मेल।

किसी संपर्क तक तुरंत पहुँचें

  1. अपने iPad पर संपर्क ऐप पर जाएँ।

  2. किसी “संपर्क” पर टैप करें।

  3. संपर्क के नाम के नीचे मौजूद बटन पर टैप करके इनमें से कोई एक काम करें : कोई संदेश शुरू करें, फ़ोन कॉल या FaceTime कॉल करें या एक ईमेल लिखें।

किसी संपर्क विधि के लिए डिफ़ॉल्ट फ़ोन नंबर या ईमेल पता बदलने के लिए, संपर्क नाम के नीचे उस विधि बटन को टच और होल्ड करें, फिर सूची में चयन पर टैप करें।

संपर्क डिलीट करें

  1. अपने iPad पर संपर्क ऐप पर जाएँ।

  2. संपर्क के कार्ड पर जाएँ, फिर संपादित करें पर टैप करें।

  3. नीचे स्क्रोल करें, फिर संपर्क डिलीट करें पर टैप करें।

Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.
उपयोगी?
वर्ण सीमा: 250
अधिकतम वर्ण सीमा 250 है।
आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्‍यवाद.
Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.