इस कंट्रोल को संशोधित करने से यह पृष्ठ पुनः लोड हो जाएगा

अपने iPad के बैटरी उपयोग और हेल्थ को समझें

iPad आपकी बैटरी लाइफ़ के बारे में उपयोगी जानकारी देता है जिससे आप अपने अनुभव को बेहतर बनाने के तरीक़े पहचान सकें। साथ ही, आपकी बैटरी की पूरी सेहत के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी भी देता है।

दैनिक उपयोग की जानकारी देखें

दैनिक उपयोग सेक्शन पिछले दिनों की तुलना में आपके आज के बैटरी उपयोग का सारांश देता है। iPad निम्नलिखित बैटरी उपयोग जानकारी प्रदर्शित करता है :

  • समान या निम्न उपयोग : तब दिखता है जब दिन के इस समय तक आपकी बैटरी की खपत आम दिनों के मुक़ाबले समान या उससे कम होती है (नीले रंग में)। उपयोग समान होने पर, iPad ऐसे शीर्ष तीन ऐप्स या सिस्टम ऐक्टिविटी (नीले रंग में) हाइलाइट करता है जिनका आज के उपयोग में योगदान है।

  • अधिक उपयोग : तब दिखता है जब आपने दिन के इस समय तक आम दिनों के मुक़ाबले ज़्यादा बैटरी इस्तेमाल की हो (नारंगी रंग में)। iPad ऐसे शीर्ष तीन ऐप्स या सिस्टम ऐक्टिविटी हाइलाइट करता है जो इस बढ़ोतरी की जानकारी दे सकते हैं।

iPad पर सेटिंग में बैटरी स्क्रीन। यह दैनिक उपयोग ग्राफ़, ऐप्स की सूची उनकी बैटरी खपत के साथ और बैटरी हेल्थ, बैटरी प्रतिशत और निम्न पावर मोड के लिए सेटिंग प्रदर्शित करता है।

दैनिक उपयोग की जानकारी देखने के लिए :

  1. अपने iPad पर सेटिंग ऐप पर जाएँ।

  2. बैटरी पर टैप करें।

अतिरिक्त बैटरी उपयोग जानकारी देखें

आप आज और पिछले सप्ताह के लिए, अपने ऐप और सिस्टम ऐक्टिविटी उपयोग के बारे में अधिक जानकारी एक्सप्लोर कर सकते हैं।

  1. अपने iPad पर सेटिंग ऐप पर जाएँ।

  2. बैटरी पर टैप करें, “सारा बैटरी उपयोग देखें” पर टैप करें, फिर किसी दिन पर टैप करें।

iPad पर सेटिंग में बैटरी उपयोग स्क्रीन। इसमें दो ग्राफ़ फ़ीचर किए गए हैं : एक पिछले सप्ताह में हुआ बैटरी उपयोग दिखाता है और दूसरा चुने हुए दिन के लिए बैटरी स्तर का विवरण देता है। नीचे ऐप्स की सूची है जिसमें उनकी बैटरी खपत प्रतिशत में और ऐक्टिविटी समय दिखाया गया है।

ऐप और सिस्टम ऐक्टिविटी की जानकारी देखें

“ऐप और सिस्टम ऐक्टिविटी” सेक्शन यह समझने में मदद करता है कि आपकी बैटरी का किस प्रकार इस्तेमाल हो रहा है। यह प्रत्येक ऐप और सिस्टम कार्य द्वारा इस्तेमाल किए गए बैटरी प्रतिशत को सूचीबद्ध करके ऐसा करता है।

आपको निम्नलिखित जानकारी किसी ऐप या सिस्टम ऐक्टिविटी के नीचे दिख सकती है या ऐप के बारे में अधिक विवरण देखने के लिए, उस पर टैप करने पर दिख सकती है। यहाँ बताया गया है कि इनका मतलब क्या है :

  • स्क्रीन पर : ऐप या सिस्टम ऐक्टिविटी खुली थी और आपकी स्क्रीन पर दिख रही थी। स्क्रीन पर ज़्यादा समय बिताने के कारण, पिछले दिनों की तुलना में उच्च बैटरी उपयोग हुआ हो सकता है।

  • बैकग्राउंड : बैकग्राउंड में ज़्यादा समय तक रहने के कारण, पिछले दिनों की तुलना में उच्च बैटरी उपयोग हुआ हो सकता है। बैकग्राउंड ऐक्टिविटी में दिशानिर्देश, संगीत चलना, तस्वीरें सिंक होना, मेल फ़ैच होना वगैरह शामिल होता है।

  • मोबाइल कवरेज : ऐप का इस्तेमाल कम सिग्नल वाले स्थान में किया गया था, जिस वजह से बैटरी की ज़्यादा खपत हुई।

  • सूचनाएँ : ऐप या सिस्टम ऐक्टिविटी ने आपके डिवाइस को सक्रिय किया और नई जानकारी देखने के लिए बैटरी का इस्तेमाल किया। आप किसी ऐप की सूचना सेटिंग प्रबंधित कर सकते हैं, ताकि इसके घटित होने को कम किया जा सके।

iPad पर सेटिंग में बैटरी स्क्रीन जो Safari ऐप के बैटरी उपयोग का विवरण दे रही है। स्क्रीन में दैनिक उपयोग का ग्राफ़, मोबाइल कवरेज के बैटरी लाइफ़ प्रभावित करने के तरीक़े के बारे में नोट और ऐप के ऑन-स्क्रीन और बैकग्राउंड ऐक्टिविटी समय का विवरण शामिल है।

ऐप और सिस्टम ऐक्टिविटी की जानकारी देखने के लिए :

  1. अपने iPad पर सेटिंग ऐप पर जाएँ।

  2. निम्नलिखित में से कोई एक काम करें :

    • आज देखें : बैटरी पर टैप करें, फिर नीचे स्क्रोल करें।

    • पिछले आठ दिन देखें : बैटरी पर टैप करें, “सारा बैटरी उपयोग” पर टैप करें, किसी दिन पर टैप करें, फिर नीचे स्क्रोल करें।

  3. किसी ऐप पर टैप करके उस दिन की बैटरी खपत और ऐक्टिविटी का अधिक विवरण देखें।

देखें कि आपका iPad अंतिम बार कब चार्ज हुआ

iPad दिखाता है कि बैटरी अंतिम बार कब पूरी तरह से चार्ज की गई थी और इसे चार्जर से कब डिस्कनेक्ट किया गया था।

  1. अपने iPad पर सेटिंग ऐप पर जाएँ।

  2. बैटरी पर टैप करें।

अपने iPad की बैटरी हेल्थ की समीक्षा करें

समर्थित मॉडल पर, iPad आपकी बैटरी की क्षमता, बैटरी हेल्थ, साइकल की संख्या, निर्माण तिथि और पहली बार इस्तेमाल किए जाने की तिथि के बारे में जानकारी दिखाता है।

  1. अपने iPad पर सेटिंग ऐप पर जाएँ।

  2. “बैटरी” पर टैप करें, फिर “बैटरी हेल्थ” पर टैप करें।

बैटरी लाइफ़ और चार्ज साइकल, इस्तेमाल करने के तरीक़े और सेटिंग्ज़ के आधार पर अलग-अलग होते हैं। iPad बैटरी की सर्विसिंग या रीसाइक्लिंग Apple या Apple अधिकृत सेवा प्रदाता द्वारा की जानी चाहिए। बैटरी सेवा और रीसाइकलिंग वेबसाइट देखें।

यह समझने के लिए कि आपकी बैटरी काम कैसे करती है ताकि आप उसका अधिकतम लाभ पा सकें, Apple लिथियम-आयन बैटरी वेबसाइट देखें।

Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.
उपयोगी?
वर्ण सीमा: 250
अधिकतम वर्ण सीमा 250 है।
आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्‍यवाद.
Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.