इस कंट्रोल को संशोधित करने से यह पृष्ठ पुनः लोड हो जाएगा

iPad पर तिथि और समय बदलें

आपके iPad पर समय क्षेत्र ऑटोमैटिकली सेट किया जाता है, लेकिन अगर आपने “स्थान सेवा” को चालू नहीं किया है या आपके पास सेवा नहीं है, तो आप इसे मैनुअली बदल सकते हैं।

तिथि और समय सेट करें

  1. अपने iPad पर सेटिंग ऐप पर जाएँ।

  2. सामान्य पर टैप करें, फिर तिथि और समय पर टैप करें।

  3. “ऑटोमैटिकली सेट करें” बंद करें, फिर समय क्षेत्र पर टैप करें।

  4. खोज फ़ील्ड में कोई स्थान दर्ज करें, फिर समय क्षेत्र बदलने के लिए परिणाम पर टैप करें।

घड़ी का फ़ॉर्मेट बदलें

  1. अपने iPad पर सेटिंग ऐप पर जाएँ।

  2. सामान्य पर टैप करें, फिर तिथि और समय पर टैप करें।

  3. समय दिखाने का तरीक़ा चुनने के लिए 24-घंटे का समय चालू या बंद करें।

नुस्ख़ा : लॉक स्क्रीन पर घड़ी का फ़ॉन्ट रंग और शैली बदलने के लिए, कस्टम लॉक स्क्रीन बनाएँ देखें।

Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.
उपयोगी?
वर्ण सीमा: 250
अधिकतम वर्ण सीमा 250 है।
आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्‍यवाद.
Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.