इस कंट्रोल को संशोधित करने से यह पृष्ठ पुनः लोड हो जाएगा

iPad पर नोट्स में Apple Intelligence का इस्तेमाल करें

आप Notes में ऑडियो रिकॉर्ड कर सकते हैं—जैसे कोई क्लास लेक्चर या कोई ज़रूरी मीटिंग—फिर ट्रांसक्रिप्ट का सारांश जनरेट करने के लिए Apple Intelligence* का इस्तेमाल करें, ताकि आप एक नज़र में सबसे ज़रूरी जानकारी प्राप्त कर सकें। आप सारांश कॉपी और शेयर भी कर सकते हैं।

नोट : Apple Intelligence सभी iPad मॉडल या सभी भाषाओं या क्षेत्रों में उपलब्ध नहीं है।** सबसे हालिया उपलब्ध फ़ीचर ऐक्सेस करने के लिए सुनिश्चित करें कि आप iPadOS का नवीनतम संस्करण इस्तेमाल कर रहे हैं और Apple Intelligence चालू है

नोट्स में ऑडियो रिकॉर्डिंग का सारांश देखें

नोट्स ऐप में ऑडियो नोट रिकॉर्ड करने के बाद, आप रिकॉर्डिंग का सारांश देख सकते हैं।

  1. अपने iPad पर नोट्स ऐप पर जाएँ।

  2. रिकॉर्डिंग के साथ नोट खोलें।

  3. रिकॉर्डिंग पर टैप करें, फिर सारांश पर टैप करें।

नुस्ख़ा : आप लेखन टूल का इस्तेमाल करके, वॉइस मेमो में भी ऑडियो रिकॉर्डिंग का सारांश प्राप्त कर सकते हैं। किसी रिकॉर्डिंग पर टैप करें, अधिक बटन पर टैप करें, ट्रांसक्रिप्ट देखें पर टैप करें, फिर टेक्स्ट का सारांश बनाने और उसे व्यवस्थित करने के लिए चरणों का पालन करें।

किसी सारांश को कॉपी या शेयर करें

  1. अपने iPad पर नोट्स ऐप पर जाएँ।

  2. रिकॉर्डिंग के साथ नोट खोलें।

  3. रिकॉर्डिंग पर टैप करें, फिर सारांश पर टैप करें।

  4. सारांश के शीर्ष पर अधिक बटन पर टैप करें, फिर सारांश कॉपी करें या सारांश शेयर करें पर टैप करें।

*Apple Intelligence जनरेटिव मॉडल इस्तेमाल करता है और इसके आउटपुट अलग-अलग हो सकते हैं। सटीकता के लिए ज़रूरी जानकारी देखें।
**Apple Intelligence निम्नलिखित भाषाओं के समर्थन के साथ बीटा में उपलब्ध है : अंग्रेज़ी, डेनिश, डच, फ़्रेंच, जर्मन, इतालवी, नॉर्वेजियाई, पुर्तगाली, स्पेनी, स्वीडिश, तुर्की, चीनी, (सरलीकृत), चीनी (पारंपरिक), जापानी, कोरियाई और वियतनामी। कुछ फ़ीचर हो सकता है कि सभी भाषाओं या क्षेत्रों में उपलब्ध न हों। भाषा और फ़ीचर की उपलब्धता या सिस्टम आवश्यकताओं के बारे में अधिक जानकारी के लिए, Apple सहायता आलेख Apple Intelligence पाने का तरीक़ा देखें।
Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.
उपयोगी?
वर्ण सीमा: 250
अधिकतम वर्ण सीमा 250 है।
आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्‍यवाद.
Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.