इस कंट्रोल को संशोधित करने से यह पृष्ठ पुनः लोड हो जाएगा

iPad पर नोट्स में, ऑडियो रिकॉर्ड करें और उसे ट्रांसक्राइब करें

नोट्स ऐप में, आप ऑडियो रिकॉर्ड कर सकते हैं और बोले गए शब्द टेक्स्ट में ट्रांसक्राइब करवा सकते हैं। आप ट्रांसक्रिप्ट खोज सकते हैं, नोट में टेक्स्ट जोड़ सकते हैं या टेक्स्ट को अन्य दस्तावेज़ों में कॉपी कर सकते हैं।

नोट : जब डिवाइस की भाषा अंग्रेज़ी, स्पैनिश, पुर्तगाली, इटैलियन, फ़्रेंच, जर्मन, जापानी, कोरियाई, सरलीकृत चीनी और परंपरागत चीनी में सेट होती है, तो ऑडियो ट्रांसक्रिप्शन समर्थित iPad मॉडल पर उपलब्ध होता है।

लाइव ऑडियो रिकॉर्ड करें और ट्रांसक्रिप्ट देखें

आप ऑडियो रिकॉर्ड कर सकते हैं और बोले गए शब्द एक नोट में ट्रांसक्रिप्ट करवा सकते हैं।

  1. अपने iPad पर नोट्स ऐप पर जाएँ।

  2. किसी नोट में, अटैचमेंट बटन पर टैप करें, फिर ऑडियो रिकॉर्ड करें पर टैप करें।

  3. रिकॉर्डिंग शुरू करने के लिए, रिकॉर्ड करें बटन पर टैप करें।

  4. रिकॉर्डिंग के दौरान नोट्स लेने के लिए, स्क्रीन के शीर्ष से नीचे की ओर स्क्रोल करें।

  5. आपका जब काम पूर्ण हो जाए, तो पॉज़ करें बटन पर टैप करें।

  6. ट्रांसक्रिप्ट देखने के लिए, ट्रांसक्रिप्शन बटन पर टैप करें।

    नोट : बोले गए शब्द, समर्थित भाषाओं में ऑटोमैटिकली ट्रांसक्राइब किए जाते हैं। अगर आपको ट्रांसक्रिप्शन बटन नहीं दिखाई देता है, तो इसका मतलब है कि आपका iPad या तो न्यूनतम आवश्यकताओं को पूरा नहीं करता है या समर्थित भाषा का पता नहीं लगाता है।

कोई ऑडियो रिकॉर्डिंग चलाएँ और ट्रांसक्रिप्ट की समीक्षा करें

  1. अपने iPad पर नोट्स ऐप पर जाएँ।

  2. ऑडियो रिकॉर्डिंग वाला नोट देखें।

  3. ऑडियो रिकॉर्डिंग चलाने के लिए, चलाएँ बटन पर टैप करें।

  4. ट्रांसक्रिप्ट की समीक्षा करने के लिए, ऑडियो रिकॉर्डिंग पर टैप करें।

    नोट : बोले गए शब्द, समर्थित भाषाओं में ऑटोमैटिकली ट्रांसक्राइब किए जाते हैं। अगर आपको ट्रांसक्रिप्शन बटन नहीं दिखाई देता है, तो इसका मतलब है कि आपका iPad न्यूनतम आवश्यकताओं को पूरा नहीं करता है या समर्थित भाषा का पता नहीं लगाता है।

  5. ट्रांसक्रिप्ट देखते समय, आप निम्नलिखित में से कोई एक काम कर सकते हैं :

    • ऑडियो किसी विशिष्ट पॉइंट पर चलाएँ : उस टेक्स्ट पर टैप करें जिसे आप सुनना चाहते हैं।

    • रिकॉर्डिंग का नाम बदलें : अधिक बटन पर टैप करें, फिर “नाम बदलें” पर टैप करें।

    • ट्रांसक्रिप्ट खोजें : अधिक बटन पर टैप करें, फिर ट्रांसक्रिप्ट में ढूँढें पर टैप करें।

    • ट्रांसक्रिप्ट कॉपी करें : अधिक बटन पर टैप करें, फिर ट्रांसक्रिप्ट को नोट में जोड़ें या ट्रांसक्रिप्ट कॉपी करें चुनें।

    • ऑडियो रिकॉर्डिंग सहेजें या डिलीट करें : अधिक बटन पर टैप करें, फिर कोई विकल्प चुनें।

      नोट : ऑडियो रिकॉर्डिंग डिलीट करने पर ट्रांसक्रिप्ट भी डिलीट हो जाती है।

अगर Apple Intelligence* चालू है, तो आप ऑडियो रिकॉर्डिंग को सारांशित कर सकते हैं। iPad पर नोट्स में Apple Intelligence का इस्तेमाल करें देखें।

*Apple Intelligence बीटा में उपलब्ध है और यह नीचे दी गई भाषाओं का समर्थन करता है : अंग्रेज़ी, डेनिश, डच, फ़्रेंच, जर्मन, इतालवी, नॉर्वेजियाई, पुर्तगाली, स्पेनी, स्वीडिश, तुर्की, चीनी, (सरलीकृत), चीनी (पारंपरिक), जापानी, कोरियाई और वियतनामी। कुछ फ़ीचर हो सकता है कि सभी भाषाओं या क्षेत्रों में उपलब्ध न हों। भाषा और फ़ीचर की उपलब्धता या सिस्टम आवश्यकताओं के बारे में अधिक जानकारी के लिए, Apple सहायता आलेख Apple Intelligence पाने का तरीक़ा देखें।
Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.
उपयोगी?
वर्ण सीमा: 250
अधिकतम वर्ण सीमा 250 है।
आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्‍यवाद.
Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.