इस कंट्रोल को संशोधित करने से यह पृष्ठ पुनः लोड हो जाएगा

अपने iPad से डिलीट किया गया पासवर्ड रिकवर करें

अगर आप अपने iPad से कोई पासवर्ड डिलीट करते हैं, तो पासवर्ड के स्थायी रूप से डिलीट होने से पहले, आपके पास रिकवर करने के लिए 30 दिन हैं।

  1. अपने iPad पर पासवर्ड ऐप पर जाएँ।

  2. “डिलीट किए गए” पर टैप करें।

  3. डिलीट किए गए पासवर्ड के लिए खाता ढूँढें, फिर खाते पर टैप करें।

  4. रिकवर करें पर टैप करें।

    अगर आपने पहले किसी समूह के साथ पासवर्ड शेयर किया था, तो इनमें से कोई एक चुनें :

    • समूह में रिकवर करें : समूह के साथ पासवर्ड शेयर करना जारी रखें।

    • रिकवर करें और शेयर करना बंद करें : समूह के साथ पासवर्ड शेयर करना बंद करें।

पासवर्ड आपके iPad और iCloud कीचेन में वापस जोड़ दिया जाता है।

Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.
उपयोगी?
वर्ण सीमा: 250
अधिकतम वर्ण सीमा 250 है।
आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्‍यवाद.
Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.