इस कंट्रोल को संशोधित करने से यह पृष्ठ पुनः लोड हो जाएगा

iPad पर फ़ैमिली शेयरिंग के साथ Apple Cash और Apple Card का इस्तेमाल करें

आप Apple Cash और Apple Card का इस्तेमाल अपने फ़ैमिली शेयरिंग समूह के साथ कर सकते हैं। फ़ैमिली शेयरिंग समूह का आयोजक बच्चे के लिए Apple Cash सेटअप कर सकता है और Apple Card को अपने फ़ैमिली शेयरिंग समूह के भरोसेमंद सदस्यों से शेयर कर सकता है।

किसी बच्चे के लिए Apple Cash परिवार सेटअप करें

पारिवारिक आयोजक बच्चे के लिए Apple Cash सेटअप कर सकते हैं।

नोट : Apple Cash परिवार केवल अमेरिका में उपलब्ध है।

  1. अपने iPad पर सेटिंग ऐप पर जाएँ।

  2. “परिवार” पर टैप करें, फिर उस बच्चे को चुनें जिसके लिए आप Apple Cash सेटअप करना चाहते हैं।

  3. Apple Cash पर टैप करें, "Apple Cash सेटअप करें" पर टैप करें, फिर स्क्रीन पर दिए गए निर्देशों का पालन करें।

कार्ड का बैलेंस देखने, लेनदेन मॉनिटर करने और जिन लोगों को बच्चा पैसे भेज सकता है उनकी सूची को छोटा करने के लिए, सेटिंग > Wallet और Apple Pay पर जाएँ। लेनदेन देखें, आवर्ती भुगतान सेट करें, धनराशि ट्रांसफ़र करें और सहायता टीम से संपर्क करें देखें।

सिस्टम आवश्यकताओं और Apple Cash खातों को प्रबंधित करने के तरीक़े के बारे में अधिक जानकारी के लिए, Apple सहायता आलेख Apple Cash परिवार सेटअप और इस्तेमाल करें और अपने बच्चे या किशोर की Apple Cash गतिविधि देखें और उसे सीमित करें देखें।

Apple Card परिवार सेटअप करें

आप अपना Apple Card परिवार के सदस्यों से शेयर कर सकते हैं, भुगतान प्रबंधित कर सकते हैं और 13 वर्ष या उससे अधिक उम्र के बच्चों के लिए, खाता सेटिंग्ज़ और सीमाएँ नियंत्रित कर सकते हैं। आप सभी के विवरण की समीक्षा और उसे प्रबंधित भी कर सकते हैं।

नोट : Apple Card परिवार केवल अमेरिका में उपलब्ध है।

  1. अपने iPad पर सेटिंग ऐप पर जाएँ।

  2. “परिवार” पर टैप करें, फिर Apple Card परिवार पर टैप करें।

    यह विकल्प केवल तभी दिखाई देता है, जब आपके पास Apple Card होता है।

  3. स्क्रीन पर दिए गए निर्देशों का पालन करें।

ओनर, को-ओनर और सहभागी Apple Card के साथ क्या कर सकते हैं, इस बारे में अधिक जानकारी के लिए, Apple सहायता आलेख Apple Card परिवार सेटअप करें और को-ओनर और सहभागी जोड़ें देखें।

Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.
उपयोगी?
वर्ण सीमा: 250
अधिकतम वर्ण सीमा 250 है।
आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्‍यवाद.
Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.