iPad पर Safari में ऑडियो म्यूट करें

Safari आपको किसी भी खुले टैब में ऑडियो म्यूट करने की सुविधा देता है—यह तब मददगार होता है जब आप एक वेबसाइट से ऑडियो सुन रहे हों और दूसरी वेबसाइट से अनचाही ऑडियो चलने लगे।

ऑडियो म्यूट करें

  1. अपने iPad पर Safari ऐप पर जाएँ।

  2. निम्नलिखित में से कोई एक काम करें :

    • आप जिस टैब को देख रहे हैं उसमें ऑडियो म्यूट करें : खोज फ़ील्ड में म्यूट बटन पर टैप करें।

    • अन्य टैब में ऑडियो म्यूट करें : अगर आप ऐसी कई वेबसाइटें देख रहे हैं जो ऑडियो चला रही हैं, तो खोज फ़ील्ड में “म्यूट करें” बटन को टच और होल्ड करें, फिर “अन्य टैब म्यूट करें” पर टैप करें ताकि आप जो टैब देख रहे हैं, उसमें ऑडियो चल सके और अन्य टैब में ऑडियो म्यूट हो सके।

    • सभी ऑडियो म्यूट करें : अगर आप कोई ऐसी वेबसाइट देख रहे हैं जिस पर ऑडियो नहीं चल रहा है और अन्य टैब पर ऑडियो चल रहा है, तो अन्य टैब के सभी ऑडियो तुरंत म्यूट करने के लिए खोज फ़ील्ड में म्यूट करें बटन पर टैप करें।

    • कोई भी टैब म्यूट करें : टैब बार में टैब की दाईं ओर म्यूट करें बटन पर टैप करें।

ऑडियो चलाने वाली वेबसाइटें देखें

  1. अपने iPad पर Safari ऐप पर जाएँ।

  2. ऑडियो चलाने वाली वेबसाइटों की सूची देखने के लिए खोज फ़ील्ड में म्यूट करें बटन को टच और होल्ड करें।

  3. उस टैब पर जाने के लिए एक वेबसाइट चुनें जहाँ ऑडियो चल रहा है।

    अगर आप कोई ऐसी वेबसाइट देख रहे हैं जिस पर ऑडियो नहीं चल रहा है, तो खुली वेबसाइटों की सूची में “सभी टैब म्यूट करें” विकल्प भी शामिल है। अगर आपके द्वारा देखी जा रही वेबसाइट पर ऑडियो चल रहा है, तो इसमें “यह टैब म्यूट करें” या “अन्य टैब म्यूट करें” विकल्प शामिल है।

ऑडियो अनम्यूट करें

  1. अपने iPad पर Safari ऐप पर जाएँ।

  2. खोज फ़ील्ड में या टैब बार में टैब की दाईं ओर म्यूट बटन पर टैप करें।

नोट : आप सक्रिय Safari विंडो में मौजूद टैब के साथ-साथ सक्रिय विंडो के पीछे अन्य Safari विंडो में मौजूद टैब में भी ऑडियो म्यूट और अनम्यूट कर सकते हैं।

Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.
उपयोगी?
वर्ण सीमा: 250
अधिकतम वर्ण सीमा 250 है।
आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्‍यवाद.
Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.