इस कंट्रोल को संशोधित करने से यह पृष्ठ पुनः लोड हो जाएगा

Apple Pencil (पहली पीढ़ी) को iPad के साथ पेयर करें और चार्ज करें

अपने संगत iPad के Lightning या USB-C कनेक्टर में प्लग इन करके, आप Apple Pencil (पहली पीढ़ी) को पेयर और चार्ज कर सकते हैं।

Apple Pencil (पहली पीढ़ी)।

Apple Pencil (पहली पीढ़ी) को होम बटन वाले iPad के साथ पेयर और चार्ज करें

  1. कैप को हटाएँ और Apple Pencil को अपने iPad के Lightning कनेक्टर में प्लग इन करें।

    Apple Pencil (पहली पीढ़ी) की कैप को हटाने पर, वह सिरा दिखता है जो iPad के Lightning कनेक्टर में प्लग इन होता है।
  2. निम्नलिखित में से कोई एक काम करें :

    • Apple Pencil को पेयर करें : पेयर बटन दिखने पर, इस पर टैप करें।

      Apple Pencil को पेयर करने के बाद, इसे iPad से अनप्लग करें। Apple Pencil तब तक पेयर रहती है, जब तक आप अपने iPad को रीस्टार्ट नहीं करते, Bluetooth® बंद नहीं करते या किसी अन्य iPad के साथ पेयर नहीं करते। जब आप इसका इस्तेमाल करने के लिए तैयार हों, तो बस Apple Pencil को दोबारा पेयर करें।

    • Apple Pencil को चार्ज करें : iPad में प्लग इन होने के दौरान Apple Pencil चार्ज होती है।

      अगर आपकी Pencil के साथ एक Apple Pencil चार्जिंग अडैप्टर आया है, तो आप इसे अपने iPad के साथ आए Lightning केबल और पावर अडैप्टर का इस्तेमाल करके भी चार्ज कर सकते हैं।

Apple Pencil को iPad (दसवीं पीढ़ी) और iPad (A16) के साथ पेयर और चार्ज करें

  1. कैप को हटाएँ और Apple Pencil को USB-C की मदद से Apple Pencil के अडैप्टर में प्लग इन करें।

  2. अडैप्टर के दूसरे सिरे को अपने iPad से उस USB-C चार्ज केबल का इस्तेमाल करके कनेक्ट करें जो आपके iPad के साथ आया था।

    Apple Pencil (पहली पीढ़ी) USB-C के ज़रिए Apple Pencil अडैप्टर से कनेक्टेड है। अडैप्टर का दूसरा सिरा USB-C चार्ज केबल से कनेक्टेड है।
  3. निम्नलिखित में से कोई एक काम करें :

    • Apple Pencil को पेयर करें : पेयर बटन दिखने पर, इस पर टैप करें।

      Apple Pencil को पेयर करने के बाद, इसे iPad से अनप्लग करें। Apple Pencil तब तक पेयर रहती है, जब तक आप अपने iPad को रीस्टार्ट नहीं करते, Bluetooth बंद नहीं करते या किसी अन्य iPad के साथ पेयर नहीं करते। जब आप इसका इस्तेमाल करने के लिए तैयार हों, तो बस Apple Pencil को दोबारा पेयर करें।

    • Apple Pencil को चार्ज करें : iPad में प्लग इन होने के दौरान Apple Pencil चार्ज होती है।

नुस्ख़ा : आप अपने iPad के साथ आए USB-C चार्ज केबल और पावर अडैप्टर का इस्तेमाल करके, Apple Pencil को भी चार्ज कर सकते हैं।

Apple Pencil का बैटरी स्तर जाँचें

Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.
उपयोगी?
वर्ण सीमा: 250
अधिकतम वर्ण सीमा 250 है।
आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्‍यवाद.
Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.