इस कंट्रोल को संशोधित करने से यह पृष्ठ पुनः लोड हो जाएगा

iPad पर वॉइस मेमो में रिकॉर्डिंग अप-टू-डेट रखें

आप अपने उस iPhone, iPad और Mac पर अपनी ऑडियो रिकॉर्डिंग अप-टू-डेट रख सकते हैं जिसमें आपने समान Apple खाते से साइन इन किया है और वॉइस मेमो को iCloud सेटिंग्ज़ में चालू किया गया है।

अपने डिवाइस पर iCloud में वॉइस मेमो चालू करने के लिए, निम्नलिखित काम करें :

  • iOS या iPadOS : सेटिंग्ज़  > [आपका नाम] > iCloud > “सभी देखें” पर जाएँ, फिर नीचे स्क्रोल करें और वॉइस मेमो चालू करें।

  • macOS 15 या बाद के संस्करण : Apple मेनू  > सिस्टम सेटिंग्ज़ चुनें, फिर साइडबार में मौजूद अपने नाम पर क्लिक करें। अगर आपको अपना नाम दिखाई नहीं देता है, तो अपने Apple खाते में साइन इन करने के लिए “साइन इन करें” पर क्लिक करें या एक Apple खाता बनाएँ। iCloud पर क्लिक करें, सभी देखें पर क्लिक करें, फिर नीचे स्क्रोल करें और वॉइस मेमो चालू करें।

Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.
उपयोगी?
वर्ण सीमा: 250
अधिकतम वर्ण सीमा 250 है।
आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्‍यवाद.
Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.