इस कंट्रोल को संशोधित करने से यह पृष्ठ पुनः लोड हो जाएगा

iPad को इंटरनेट से कनेक्ट करें

उपलब्ध वाई-फ़ाई नेटवर्क का उपयोग करके अपने iPad को इंटरनेट से कनेक्ट करें। Wi-Fi + Cellular मॉडल मोबाइल नेटवर्क का उपयोग करके भी इंटरनेट से कनेक्ट हो सकते हैं।

सेटिंग्ज़ स्क्रीन जो उपलब्ध वाई-फ़ाई नेटवर्क दिखाती है।

उपलब्ध नेटवर्क देखें और वाई-फ़ाई से कनेक्ट करें

  1. अपने iPad पर सेटिंग ऐप पर जाएँ।

  2. वाई-फ़ाई पर जाएँ, फिर वाई-फ़ाई चालू करें।

    iPad ऑटोमैटिकली ज्ञात नेटवर्क से जुड़ जाता है।

  3. किसी नए नेटवर्क से जुड़ने के लिए, निम्नलिखित में से कोई एक काम करें :

    • किसी उपलब्ध नेटवर्क से जुड़ें : नेटवर्क के नाम पर टैप करें। पूछे जाने पर पासवर्ड डालें।

    • किसी छिपे हुए नेटवर्क से जुड़ें : अन्य पर टैप करें, फिर नेटवर्क का नाम, सुरक्षा प्रकार और पासवर्ड दर्ज करें।

जब iPad वाई-फ़ाई से कनेक्ट होता है, तो नेटवर्क नाम के आगे एक नीला चेकमार्क दिखाई देता है और वाई-फ़ाई आइकॉन स्क्रीन के शीर्ष पर दिखाई देता है।

कोई वाई-फ़ाई पासवर्ड शेयर करें

अगर आपका iPad वाई-फ़ाई नेटवर्क से कनेक्टेड है, तो आप वाई-फ़ाई पासवर्ड आस-पास मौजूद किसी अन्य iPhone, iPad या Mac के साथ शेयर कर सकते हैं।

  1. सुनिश्चित करें कि आपका iPad अनलॉक है, वाई-फ़ाई नेटवर्क से कनेक्टेड है और आपके Apple खाते में साइन इन है।

  2. निम्नलिखित बातों का ध्यान रखें:

    • आप जिस व्यक्ति के साथ पासवर्ड शेयर कर रहे हैं, उन्होंने अपने डिवाइस पर अपने Apple खाते में साइन इन किया हो।

    • वह व्यक्ति संपर्क ऐप में आपकी संपर्क सूची में शामिल हो।

    • अन्य डिवाइस आपके iPad के नज़दीक है।

  3. दूसरे डिवाइस पर, वाई-फ़ाई नेटवर्क चुनें।

  4. अपने iPad पर, वाई-फ़ाई पासवर्ड सूचना दिखाई देने तक कुछ देर इंतज़ार करें, फिर “पासवर्ड शेयर करें” पर टैप करें।

किसी निजी हॉटस्पॉट से जुड़ें

अगर मोबाइल सेवा वाला iPhone या iPad निजी हॉटस्पॉट शेयर कर रहा है, तो आप इसके मोबाइल कनेक्शन का इस्तेमाल कर सकते हैं।

  1. अपने iPad पर सेटिंग ऐप पर जाएँ।

  2. वाई-फ़ाई पर टैप करें, फिर निजी हॉटस्पॉट शेयर करने वाले डिवाइस का नाम चुनें।

  3. पूछे जाने पर पासवर्ड डालें। (निजी हॉटस्पॉट शेयर करने वाले डिवाइस पर, पासवर्ड सेटिंग्ज़ > मोबाइल > निजी हॉटस्पॉट में दिखाई देता है।)

वाई-फ़ाई और हॉटस्पॉट के लिए सेटिंग्ज़ प्रबंधित करें

  1. अपने iPad पर सेटिंग ऐप पर जाएँ।

  2. वाई-फ़ाई पर टैप करें, फिर निम्नलिखित में से कोई एक काम करें :

    • किसी वाई-फ़ाई नेटवर्क के लिए सेटिंग्ज़ बदलें : जानकारी बटन पर टैप करें।

    • किसी नए वाई‑फ़ाई नेटवर्क से जुड़ें : “नेटवर्क में शामिल होने के लिए पूछें” पर टैप करें, फिर बंद करें, सूचित करें या पूछें चुनें।

    • वाई-फ़ाई उपलब्ध न होने पर किसी निजी हॉटस्पॉट से जुड़ें : ‘हॉट स्पॉट ऑटो जॉइन करें’ पर टैप करें, फिर कभी नहीं, शामिल होने के लिए पूछें या ऑटोमैटिक चुनें।

अगर वाई-फ़ाई उपलब्ध नहीं है, तो किसी मोबाइल नेटवर्क से कनेक्ट करें (मोबाइल नेटवर्क वाले iPad मॉडल पर)

अगर वाई-फ़ाई नेटवर्क उपलब्ध नहीं है, तो आपका iPad ऑटोमैटिकली आपके कैरियर के मोबाइल डेटा नेटवर्क से कनेक्ट हो जाता है। अगर iPad कनेक्ट नहीं होता है, तो इन चीज़ों की जाँच करें :

  1. यह सत्यापित करें कि आपका SIM सक्रिय है और अनलॉक किया गया है। मोबाइल सेवा सेटअप करें देखें।

  2. अपने iPad पर सेटिंग ऐप पर जाएँ।

  3. “मोबाइल डेटा” पर टैप करें, फिर सत्यापित करें कि मोबाइल डेटा चालू है।

iPad इंटरनेट से कनेक्ट कैसे होता है

कनेक्शन होने तक iPad निम्नलिखित कार्य इस क्रम में करता है :

  • ऐसे उपलब्ध वाई-फ़ाई नेटवर्क से कनेक्ट करने की कोशिश करता है, जिसका आपने हाल ही में इस्तेमाल किया है

  • रेंज में मौजूद वाई-फ़ाई नेटवर्क की एक सूची दिखाता है और उस नेटवर्क से कनेक्ट करता है जिसे आप चुनते हैं

  • आपके कैरियर के मोबाइल डेटा नेटवर्क से कनेक्ट करता है (Wi-Fi + Cellular मॉडल)

    ऐसा iPad जिस पर 5G समर्थित हो, हो सकता है कि iPad वाई-फ़ाई की जगह आपके 5G मोबाइल डेटा का इस्तेमाल करे। अगर ऐसा होता है, तो आपको वाई-फ़ाई नेटवर्क नाम के नीचे “इंटरनेट के लिए 5G मोबाइल का उपयोग करना” दिखेगा। वापस वाई-फ़ाई पर जाने के लिए, नेटवर्क नाम के सामने जानकारी बटन पर टैप करें, फिर “इंटरनेट के लिए वाई-फ़ाई का इस्तेमाल करें” पर टैप करें। Apple सहायता आलेख अपने iPad के साथ 5G इस्तेमाल करना देखें।

नोट : अगर इंटरनेट के लिए वाई-फ़ाई कनेक्शन उपलब्ध नहीं है, तो ऐप्स और सेवाएँ आपके कैरियर के मोबाइल नेटवर्क पर डेटा ट्रांसफ़र कर सकती हैं, जिसके कारण अतिरिक्त शुल्क लागू हो सकता है। अपनी मोबाइल डेटा प्लान दरों के बारे में जानकारी के लिए अपने कैरियर से संपर्क करें। मोबाइल डेटा उपयोग प्रबंधित करने के लिए, मोबाइल डेटा सेटिंग्ज़ देखें या बदलें देखें।

Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.
उपयोगी?
वर्ण सीमा: 250
अधिकतम वर्ण सीमा 250 है।
आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्‍यवाद.
Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.