इस कंट्रोल को संशोधित करने से यह पृष्ठ पुनः लोड हो जाएगा

iPad पर नोट्स दृश्य बदलें

आप यह बदल सकते हैं कि नोट्स ऐप में आपके नोट्स कैसे दिखाई दें। अपने नोट्स में पंक्तियाँ या ग्रिड जोड़ें, अपने नोट्स किसी सूची या गैलरी के रूप में देखें और सभी अटैचमेंट एक ही स्थान पर देखें।

अपने iPad पर नोट्स डिस्प्ले बदलें

  • किसी नोट को फ़ुल स्क्रीन में देखें : लैंडस्केप ओरिएंटेशन में नोट देखते समय, फ़ुल स्क्रीन में प्रवेश करें बटन पर टैप करें या iPad को पोर्ट्रेट ओरिएंटेशन में घुमाएँ।

  • अपने खाते, नोट्स की सूची और चयनित नोट सभी एक साथ देखें : iPad को लैंडस्केप ओरिएंटेशन में घुमाएँ, फिर साइडबार टॉगल करें बटन पर टैप करें।

नोट्स में पंक्तियाँ या ग्रिड दिखाएँ

  • किसी मौजूदा नोट में : नोट क्रियाएँ बटन पर टैप करें, पंक्तियाँ और ग्रिड पर टैप करें, फिर कोई शैली चुनें।

  • सभी नए नोट्स में : सेटिंग  > ऐप्स > नोट्स पर जाएँ, “पंक्तियाँ और ग्रिड” पर टैप करें, फिर कोई शैली चुनें।

किसी सूची या गैलरी के रूप में नोट्स देखें

नोट्स सूची में, फ़ोल्डर क्रियाएँ बटन पर टैप करें, फिर सूची के रूप में देखें या गैलरी के रूप में देखें पर टैप करें।

सभी अटैचमेंट देखें

नोट्स सूची में, फ़ोल्डर क्रियाएँ बटन पर टैप करें, फिर “अटैचमेंट देखें” पर टैप करें।

Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.
उपयोगी?
वर्ण सीमा: 250
अधिकतम वर्ण सीमा 250 है।
आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्‍यवाद.
Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.