इस कंट्रोल को संशोधित करने से यह पृष्ठ पुनः लोड हो जाएगा

स्क्रीन पर मौजूद जानकारी देखना आसान बनाने के लिए iPad पर डिस्प्ले के रंग बदलें

आपकी iPad स्क्रीन पर क्या है यह देखना आसान बनाने के लिए, आप रंगों को इंवर्ट और फ़िल्टर कर सकते हैं या पारदर्शी आइटम को ठोस बना सकते हैं।

नुस्ख़ा : कंट्रोल सेंटर में स्लाइडर के साथ ब्राइटनेस को जल्दी से सेट करें।

रंग इंवर्ट करें

टेक्स्ट और कॉन्टेंट को बेहतर तरीक़े से देखने के लिए पृष्ठभूमि को डार्क बनाएँ। यह उन ऐप्स और वेबसाइट में विशेष रूप से उपयोगी हो सकता है जिनमें डार्क मोड का समर्थन नहीं होता है।

  1. सेटिंग्ज़ > ऐक्सेसिबिलिटी > डिस्प्ले और टेक्स्ट का आकार पर जाएँ।

  2. निम्नलिखित में से कोई एक चालू करें :

    • स्मार्ट इंवर्ट : इमेज को छोड़कर हर जगह रंग को रिवर्स करें।

    • क्लासिक इंवर्ट : स्क्रीन पर सभी रंगों को रिवर्स करें।

रंगों में बदलाव करें या उन्हें हल्का करें

आप संपूर्ण स्क्रीन को ग्रेस्केल में देखने के लिए फ़िल्टर लागू कर सकते हैं, रंग दृष्टि की कमियों के लिए रंगों को ऐडजस्ट कर सकते हैं या स्क्रीन को अपनी पसंद का रंग दे सकते हैं।

  1. सेटिंग्ज़ > ऐक्सेसिबिलिटी > डिस्प्ले और टेक्स्ट आकार पर जाएँ।

  2. रंग फ़िल्टर टैप करें, रंग फ़िल्टर चालू करें, फिर रंग फ़िल्टर लागू करने के लिए उसे टैप करें।

    आप तीव्रता या रंगत को ऐडजस्ट करने के लिए दिखाई देने वाले किसी भी स्लाइडर को ड्रैग कर सकते हैं। पेंसिल से पता चलता है कि फ़िल्टर रंगों की रेंज को कैसे प्रभावित करता है।

    नोट : रंग फ़िल्टर इमेज और वीडियो का स्वरूप बदल सकते हैं।

ब्राइट रंग की तीव्रता को कम करने के लिए “ह्वाइट पॉइंट घटाएँ” चालू करें।

अंधेरा होने पर स्क्रीन का रंग मद्धम करने के लिए Night Shift का इस्तेमाल करें। Night Shift ऑटोमैटिकली इंवर्ट किए गए रंग और रंग फ़िल्टर प्रभावों (ग्रेस्केल को छोड़कर) को हटा देता है।

आप आवर्धक ऐप का इस्तेमाल आस-पास के टेक्स्ट या ऑब्जेक्ट की इमेज कैप्चर करने और उस पर रंग फ़िल्टर लागू करने के लिए भी कर सकते हैं। आवर्धक में कंट्रोल कस्टमाइज़ करें देखें।

पारदर्शी आइटम को ठोस बनाएँ

कुछ पृष्ठभूमियाँ डिफ़ॉल्ट रूप से पारदर्शी या धुँधली दिखाई देती हैं। आप इन पारदर्शी पृष्ठभूमि को ठोस रंग देकर अपारदर्शी बना सकते हैं। इस प्रकार से आप अपनी स्क्रीन के उन भागों को सरल बनाते हैं और उन्हें देखना आसान बनाते हैं।

  1. सेटिंग्ज़ > ऐक्सेसिबिलिटी > डिस्प्ले और टेक्स्ट आकार पर जाएँ।

  2. पारदर्शिता घटाएँ को चालू करें।

रंग के बिना अंतर करें

कुछ स्क्रीन आइटम जानकारी देने के लिए रंग पर निर्भर करते हैं। आप इन्हें अलग-अलग बताने के लिए वैकल्पिक तरीक़ों से बदल सकते हैं, जैसे आकार या टेक्स्ट।

  1. सेटिंग्ज़ > ऐक्सेसिबिलिटी > डिस्प्ले और टेक्स्ट आकार पर जाएँ।

  2. “रंग के बिना अंतर करें” चालू करें।

चालू/बंद स्विच के लिए चिह्न का इस्तेमाल करें

स्विच चालू होने पर हरे हो जाते हैं। आप स्विच पर किसी लंबवत रेखा का इस्तेमाल करके यह भी बता सकते हैं कि वे कब चालू हैं और किसी वृत्त का इस्तेमाल करके यह बता सकते हैं कि वे कब बंद हैं।

  1. सेटिंग्ज़ > ऐक्सेसिबिलिटी > डिस्प्ले और टेक्स्ट आकार पर जाएँ।

  2. चालू/बंद लेबल को चालू करें।

इन सेटिंग्ज़ को केवल ज़ूम विंडो के कॉन्टेंट पर लागू करने के लिए, iPad स्क्रीन पर ज़ूम इन करें देखें।

Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.
उपयोगी?
वर्ण सीमा: 250
अधिकतम वर्ण सीमा 250 है।
आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्‍यवाद.
Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.