इस कंट्रोल को संशोधित करने से यह पृष्ठ पुनः लोड हो जाएगा

iPad ऐप में शेयरिंग विकल्प कस्टमाइज़ करें

आप यह चुन सकते हैं कि किसी ऐप के शेयर मेनू में कौन से विकल्प दिखाई देंगे या विकल्पों को दोबारा व्यवस्थित कर सकते हैं।

  1. ऐप में कोई दस्तावेज़ खोलें, फिर शेयर करें बटन पर टैप करें।

  2. बटन की पंक्ति पर बाईं ओर स्वाइप करें, अधिक पर टैप करें, फिर संपादित करें पर टैप करें।

    तस्वीर शेयर करने के लिए स्क्रीन, जहाँ खुली तस्वीर के ठीक नीचे शेयरिंग विकल्प दिखाई देते हैं। साथ ही, शेयरिंग विकल्पों को संपादित करने के लिए “अधिक” बटन भी शामिल है।
  3. निम्नलिखित में से कोई एक काम करें :

    • कोई विकल्प दिखाएँ : इसे चालू करने के लिए इस पर टैप करें।

    • कोई विकल्प छिपाएँ : इसे बंद करने के लिए टैप करें।

    • पसंदीदा में कोई विकल्प जोड़ें : जोड़ें बटन पर टैप करें।

    • पसंदीदा से कोई विकल्प हटाएँ : हटाएँ बटन पर टैप करें।

    • पसंदीदा में विकल्पों का क्रम बदलें : किसी विकल्प के सामने “रीऑर्डर” बटन को ड्रैग करें।

  4. “पूर्ण” पर टैप करें।

Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.
उपयोगी?
वर्ण सीमा: 250
अधिकतम वर्ण सीमा 250 है।
आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्‍यवाद.
Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.