इस कंट्रोल को संशोधित करने से यह पृष्ठ पुनः लोड हो जाएगा

iPad के साथ Apple के बाहरी कीबोर्ड पर शॉर्टकट का इस्तेमाल करें

आप शॉर्टकट बार (स्क्रीन पर सबसे नीचे) और कीबोर्ड शॉर्टकट के रूप में जाने जाने वाले संयोजन कीस्ट्रोक का इस्तेमाल करके, कई सामान्य क्रियाओं को जल्दी से कर सकते हैं।

सुझाए गए शब्दों और वर्तनी को स्वीकार करने के लिए शॉर्टकट बार का इस्तेमाल करें

टाइप करते समय, आप निम्नलिखित काम कर सकते हैं :

  • शॉर्टकट बार में सुझाए गए शब्द पर टैप करके उसे स्वीकार करें।

  • शॉर्टकट बार में हाईलाइट किए गए सुझाव को स्पेस या विराम चिह्न दर्ज करके स्वीकार करें। (अगर आप सुझाव स्वीकार करने के लिए स्पेस दर्ज करने के बाद अल्पविराम, पूर्ण विराम या अन्य विराम चिह्न दर्ज करते हैं, तो स्पेस डिलीट कर दिया जाता है।)

  • अपने मूल शब्द पर टैप करके सुझावों को अस्वीकार करें (शॉर्टकट बार में कोटेशन मार्क के साथ दिखाई देता है)।

सुझाव बंद करने के लिए, सेटिंग्ज़  > सामान्य > कीबोर्ड पर जाएँ, फिर प्रीडिक्टिव टेक्स्ट को बंद करें।

भाषा, ईमोजी और ऑनस्क्रीन कीबोर्ड के बीच स्विच करने के लिए शॉर्टकट बार का इस्तेमाल करें।

आप अपने क्षेत्र के भाषा कीबोर्ड, ईमोजी कीबोर्ड, आपके द्वारा जोड़े गए अन्य भाषा कीबोर्ड और ऑनस्क्रीन कीबोर्ड के बीच स्विच करने के लिए शॉर्टकट बार का इस्तेमाल कर सकते हैं।

  1. निम्नलिखित में से कोई एक काम करें :

    • शॉर्टकट बार में कीबोर्ड शॉर्टकट बटन पर टैप करें।

    • अगर आपने अतिरिक्त भाषा कीबोर्ड इंस्टॉल किए हैं, तो प्रीडिक्टिव टेक्स्ट सुझावों (शॉर्टकट बार में डिक्टेशन बटन के विपरीत) के आगे भाषा बटन पर टैप करें।

  2. कोई विकल्प चुनें।

अन्य शॉर्टकट के लिए शॉर्टकट बार का इस्तेमाल करें

  • ऐप विशिष्ट शॉर्टकट इस्तेमाल करें : शॉर्टकट बार के बाहरी किनारों पर मौजूद बटन, इस्तेमाल किए जाने वाले ऐप या किए जाने वाले कार्य के आधार पर भिन्न होते हैं। हर ऐप अलग होता है। आप क्या कर सकते हैं यह देखने के लिए, शॉर्टकट बार आज़माएँ।

  • कीबोर्ड सेटिंग्ज़ बदलें : कीबोर्ड शॉर्टकट बटन (या वह भाषा बटन जिससे इसे बदला गया) पर टैप करें, फिर कीबोर्ड सेटिंग्ज़ पर टैप करें।

  • शॉर्टकट बार को मिनिमाइज़ करें : कीबोर्ड शॉर्टकट बटन (या वह भाषा बटन जिससे इसे बदला गया) पर टैप करें, फिर मिनिमाइज़ करें पर टैप करें। पूरा शॉर्टकट बार देखने के लिए, मिनिमाइज़ किए गए संस्करण पर टैप करें।

  • टेक्स्ट डिक्टेट करें : डिक्टेशन बटन पर टैप करें, फिर बोलें। जब आपका काम पूरा हो जाए, तो स्क्रीन पर सबसे नीचे मौजूद कीबोर्ड बटन पर टैप करें।

कीबोर्ड शॉर्टकट इस्तेमाल करें

आप iPad पर निम्नलिखित क्रियाएँ करने के लिए, Apple के बाहरी कीबोर्ड पर कीबोर्ड शॉर्टकट इस्तेमाल कर सकते हैं :

  • जल्दी से ऐप्स के बीच स्विच करें : Command "की" को दबाकर रखें, फिर Tab को तब तक दबाएँ, जब तक आप उस ऐप तक न पहुँच जाएँ जिसे आप खोलना चाहते हैं।

  • "खोजें" खोलें : कमांड-स्पेस दबाएँ।

  • सूची, टेक्स्ट फ़ील्ड वगैरह के बीच नैविगेट करें : किसी ऐप के क्षेत्रों के बीच में नैविगेट करने के लिए Tab दबाएँ। उदाहरण के लिए, नोट्स में, फ़ोल्डर सूची दिखाते हुए, फ़ोल्डर सूची, नोट्स सूची और खोज फ़ील्ड के बीच स्विच करने के लिए Tab दबाएँ।

  • मल्टीटास्किंग और अन्य सिस्टम संबंधी शॉर्टकट देखें : (iPad और Smart Keyboard के लिए Magic Keyboard) कीबोर्ड स्विच करें की को दबाकर रखें, फिर सूची के नीचे श्रेणियों पर टैप करें।

  • उस ऐप के लिए शॉर्टकट देखें जिसका आप इस्तेमाल कर रहे हैं : Command "की" को दबाकर रखें, फिर सूची के नीचे श्रेणियों पर टैप करें।

आप कमांड-की (और कैप्स लॉक जैसी अन्य मॉडिफ़ायर कीज़) द्वारा निष्पादित क्रियाएँ बदल सकते हैं। सेटिंग्ज़  > सामान्य > कीबोर्ड > हार्डवेयर कीबोर्ड पर जाएँ, मॉडिफ़ायर कीज़ पर टैप करें, किसी “की” पर टैप करें, फिर वह क्रिया चुनें जिसे आप पूरा करना चाहते हैं।

अतिरिक्त कीबोर्ड शॉर्टकट इस्तेमाल करने के लिए सेटिंग्ज़ > ऐक्सेसिबिलिटी > कीबोर्ड > फ़ुल कीबोर्ड ऐक्सेस पर जाएँ, फिर फ़ुल कीबोर्ड ऐक्सेस चालू करें। फ़ुल कीबोर्ड ऐक्सेस का इस्तेमाल करके iPad कंट्रोल करें देखें।

नोट : आप टेक्स्ट प्रतिस्थापन भी सेटअप कर सकते हैं जो आपके द्वारा कुछ अक्षर टाइप करने के बाद शब्द या वाक्यांश दर्ज कर देता है। उदाहरण के लिए, “On my way!” दर्ज करने के लिए “omw” टाइप करें। iPad पर टेक्स्ट प्रतिस्थापन के साथ कीस्ट्रोक सहेजें। देखें।

आप शब्दों को टाइप करने से पहले, सुझाए गए शब्दों को भी स्वीकार कर सकते हैं। iPad पर प्रीडिक्टिव टेक्स्ट का इस्तेमाल करें देखें।

Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.
उपयोगी?
वर्ण सीमा: 250
अधिकतम वर्ण सीमा 250 है।
आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्‍यवाद.
Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.