इस कंट्रोल को संशोधित करने से यह पृष्ठ पुनः लोड हो जाएगा

iPad पर एक साथ एकाधिक विंडो के साथ काम करें

iPad पर, आप एकाधिक ऐप्स या एक ही ऐप की एकाधिक विंडो में काम कर सकते हैं। काम करते समय आप विंडो का आकार बदल सकते हैं, उन्हें मूव कर सकते हैं और उन्हें जोड़ सकते हैं।

iPad स्क्रीन जो दो मेल विंडो और एक नोट्स विंडो में चल रहे काम को दिखा रही है।

iPad को एकाधिक विंडो में काम करने के लिए सेटअप करें

  1. अपने iPad पर सेटिंग ऐप पर जाएँ।

  2. “मल्टीटास्किंग और जेस्चर” पर टैप करें, फिर विंडो वाले ऐप चुनें।

    iPad विंडो जो मल्टीटास्किंग और जेस्चर सेटिंग दिखा रही है।

खुली हुईं विंडो का आकार बदलें और उन्हें मूव करें

iPad पर एक विंडो खुली हुई है, जिसके निचले-दाएँ कोने में आकार बदलने वाला हैंडल और ऊपरी-बाएँ कोने में विंडो कंट्रोल हैं।

किसी ऐप को खोलने के लिए, Dock में, अपनी होम स्क्रीन में से किसी एक पर या ऐप लाइब्रेरी में उस पर टैप करें, फिर निम्नलिखित में से कोई एक काम करें :

  • विंडो का आकार बदलें : आकार बदलने के हैंडल को विंडो के निचले-दाएँ कोने में ड्रैग करें।

  • विंडो को मूव करें : उसे ऊपर से ड्रैग करें।

  • ऐप विंडो प्रबंधित करें : विंडो का आकार बदलने के बाद विंडो की शीर्ष-बाईं ओर विंडो कंट्रोल दिखाई देते हैं। आप अपनी विंडो को बंद करने, मिनिमाइज़ करने या दोबारा फ़ुल स्क्रीन करने के लिए इन कंट्रोल का इस्तेमाल कर सकते हैं। अधिक विकल्प दिखाने के लिए विंडो कंट्रोल को टच और होल्ड करें।

अन्य ऐप या विंडो खोलें

  • Dock या ऐप लाइब्रेरी में ऐप पर टैप करें।

  • स्क्रीन के निचले किनारे से ऊपर की ओर स्वाइप करें। इससे आपकी विंडो अस्थायी रूप से स्क्रीन के किनारों पर मूव होती हैं ताकि आप अपनी होम स्क्रीन पर ऐप्स देख सकें और उन्हें खोल सकें।

अगर आप कोई ऐप फ़ुल स्क्रीन में खोलते हैं, तो आप उसका आकार बदल सकते हैं ताकि आप उसे उस ऐप विंडो के साथ रख सकें जिसका आकार आपने बदला है।

किसी विंडो को फ़ुल स्क्रीन पर वापस ले जाएँ

जब आपके पास एकाधिक विंडो हों जिनका आकार आपने बदला है, तब आप उनमें से किसी एक को फ़ुल स्क्रीन में बदल सकते हैं। निम्नलिखित में से कोई एक काम करें :

  • विंडो के शीर्ष पर विंडो कंट्रोल बटन पर टैप करें, फिर फ़ुल स्क्रीन बटन पर टैप करें।

  • विंडो के शीर्ष पर डबल-टैप करें।

  • विंडो को शीर्ष से नीचे ड्रैग करके होल्ड करें, फिर उसे स्क्रीन के शीर्ष की ओर तेज़ी से स्वाइप करें।

विंडो का लेआउट बदलें देखें।

विंडो मिनिमाइज़ करें या बंद करें

विंडो के शीर्ष पर विंडो कंट्रोल बटन पर टैप करें, फिर निम्नलिखित में से कोई एक काम करें :

  • विंडो को मिनिमाइज़ करने के लिए “मिनिमाइज़ करें” बटन पर टैप करें।

  • विंडो बंद करने के लिए “बंद करें” बटन पर टैप करें।

नुस्ख़ा : अपनी सभी विंडो तेज़ी से मिनिमाइज़ करने के लिए स्क्रीन पर नीचे से ऊपर की ओर स्वाइप करें, फिर दोबारा ऊपर की ओर स्वाइप करें।

Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.
उपयोगी?
वर्ण सीमा: 250
अधिकतम वर्ण सीमा 250 है।
आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्‍यवाद.
Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.