इस कंट्रोल को संशोधित करने से यह पृष्ठ पुनः लोड हो जाएगा

iPad पर कोई ऐप लॉक करें या छिपाएँ

अगर आप किसी व्यक्ति को अपने iPad पर कुछ दिखाना चाहते हैं, लेकिन इस बात के लिए निश्चिंत होना चाहते हैं कि वे कुछ ख़ास ऐप्स में नहीं जा सकते, तो आप ऐप्स को लॉक कर सकते हैं या छिपा सकते हैं। किसी ऐप को लॉक करने या खोलने के लिए, Face ID, Touch ID या पासकोड की आवश्यकता होती है। लॉक किए गए ऐप के अंदर मौजूद जानकारी अन्य स्थानों पर नहीं दिखाई देगी। उदाहरण के लिए, CarPlay, सूचना प्रीव्यू, खोज, Siri सुझाव या आपकी कॉल हिस्ट्री में।

जब आप अपने डिवाइस पर किसी ऐप को लॉक करते या छिपाते हैं, तो वह केवल उसी डिवाइस पर लॉक होता है या छिपता है। किसी ऐप की लॉक या छिपे होने स्थिति iCloud के साथ सिंक नहीं होती है।

नोट : फ़ैमिली शेयरिंग समूह में शामिल 13 वर्ष से कम उम्र के बच्चे ऐप लॉक नहीं कर सकते या छिपा नहीं सकते। फ़ैमिली शेयरिंग समूह में 13 से 17 वर्ष की उम्र का कोई भी व्यक्ति ऐप को लॉक कर सकता या छिपा सकता है, लेकिन परिवार समूह में शामिल माता-पिता या अभिभावक यह देख सकते हैं कि ऐप डाउनलोड किया गया था और उसका इस्तेमाल कितने समय तक किया गया। साथ ही, वे स्क्रीन टाइम का इस्तेमाल करके, उसका ऐक्सेस प्रतिबंधित कर सकते हैं। (ये उम्र देश या क्षेत्र के हिसाब से अलग-अलग होती हैं।)

ऐप लॉक करें

किसी ऐप को लॉक करने या खोलने के लिए, Face ID, Touch ID या पासकोड की आवश्यकता होती है।

  1. होम स्क्रीन पर जाएँ

  2. उस ऐप का पता लगाएँ जिसे आप लॉक करना चाहते हैं।

  3. त्वरित क्रियाएँ मेन्यू खुलने तक, ऐप आइकॉन को टच और होल्ड करें।

  4. “Face ID (या Touch ID या पासकोड) आवश्यक है” पर टैप करें।

    नोट : iPad के साथ आने वाले कुछ ऐप्स लॉक नहीं किए जा सकते। इनमें कैल्क्यूलेटर, कैमरा, घड़ी, संपर्क, Find My, नक़्शा, शॉर्टकट और सेटिंग्ज़ शामिल हैं।

अनलॉक किए बिना ही लॉक किया गया ऐप खोलें

आप किसी लॉक किए गए ऐप को स्थायी रूप से अनलॉक किए बिना भी खोलकर इस्तेमाल कर सकते हैं।

  1. होम स्क्रीन पर जाएँ

  2. उस ऐप का पता लगाएँ जिसे आप खोलना चाहते हैं।

  3. ऐप पर टैप करें, फिर Face ID (या Touch ID या पासकोड) का इस्तेमाल करके प्रमाणित करें।

    आप जब ऐप बंद करते हैं, तो यह फिर से लॉक हो जाता है। इसे दोबारा खोलने के लिए आपको इसे फिर से प्रमाणित करना होगा।

ऐप अनलॉक करें

आप ऐप को अनलॉक कर सकते हैं, ताकि उसे खोलने के लिए आपको Face ID, Touch ID या पासकोड का इस्तेमाल न करना पड़े।

  1. होम स्क्रीन पर जाएँ

  2. उस ऐप का पता लगाएँ जिसे आप अनलॉक करना चाहते हैं।

  3. मेनू खुलने तक, ऐप आइकन को टच और होल्ड करें।

  4. ‘Face ID (या Touch ID या पासकोड) आवश्यक नहीं है’ पर टैप करें, फिर Face ID (या Touch ID या पासकोड) का इस्तेमाल करके प्रमाणित करें।

कोई ऐप छिपाएँ

किसी ऐप को छिपाने से, दूसरे उसे देख या खोल नहीं सकते (जब तक कि उनके पास Face ID, Touch ID या पासकोड का इस्तेमाल करके, आपके iPad को प्रमाणित करने का कोई तरीक़ा न हो)।

जब आप कोई ऐप छिपाते हैं, तब भी उसका नाम कुछ स्थानों पर दिखाई देता है, जैसे कि स्क्रीन टाइम, ऐप में बैटरी का उपयोग (सेटिंग्ज़ में) और App Store ख़रीदारी हिस्ट्री पर।

नोट : पहले से इंस्टॉल किए गए ऐप्स छिपाए नहीं जा सकते। केवल वे ऐप छिपाए जा सकते हैं जिन्हें आप App Store से अलग से डाउनलोड करते हैं। यूज़र द्वारा डिफ़ॉल्ट वेब ब्राउज़र या ऐप मार्केटप्लेस (केवल EU में उपलब्ध) के रूप में सेट किए गए ऐप्स भी छिपाए नहीं जा सकते।

  1. होम स्क्रीन पर जाएँ

  2. उस ऐप का पता लगाएँ जिसे आप छिपाना चाहते हैं।

  3. मेनू खुलने तक, ऐप आइकन को टच और होल्ड करें।

  4. “Face ID (या Touch ID या पासकोड) आवश्यक है” पर टैप करें।

  5. छिपाएँ और Face ID (या Touch ID या पासकोड) आवश्यक बनाएँ पर टैप करें, Face ID (या Touch ID या पासकोड) का इस्तेमाल करके प्रमाणित करें, फिर ऐप छिपाएँ पर टैप करें।

    यह ऐप आपकी होम स्क्रीन से ग़ायब हो जाता है और ऐप लाइब्रेरी पर सबसे नीचे, “अदृश्य” फ़ोल्डर में चला जाता है।

नुस्ख़ा : अपने छिपे हुए ऐप्स की सूची देखने के लिए, सेटिंग्स  > ऐप्स > छिपे हुए ऐप्स पर जाएँ।

छिपा हुआ ऐप खोलें

आप छिपाए गए ऐप को खोल सकते हैं और उसका इस्तेमाल कर सकते हैं।

  1. होम स्क्रीन पर जाएँ

  2. ऐप लाइब्रेरी पर जाने के लिए, अपने सभी होम स्क्रीन पृष्ठ पर बाईं ओर स्वाइप करें।

  3. ऐप लाइब्रेरी पर सबसे नीचे “अदृश्य” फ़ोल्डर पर टैप करें, फिर Face ID (या Touch ID या पासकोड) का इस्तेमाल करके प्रमाणित करें।

  4. ऐप पर टैप करें, फिर Face ID (या Touch ID या पासकोड) का इस्तेमाल करके प्रमाणित करें।

ऐप न छिपाएँ

आप किसी ऐप को छिपाना बंद कर सकते हैं, ताकि आप उसे देख सकें।

  1. होम स्क्रीन पर जाएँ

  2. ऐप लाइब्रेरी पर जाने के लिए, अपने सभी होम स्क्रीन पृष्ठ पर बाईं ओर स्वाइप करें।

  3. ऐप लाइब्रेरी पर सबसे नीचे “अदृश्य” फ़ोल्डर पर टैप करें, फिर Face ID (या Touch ID या पासकोड) का इस्तेमाल करके प्रमाणित करें।

  4. ऐप को “अदृश्य” फ़ोल्डर से बाहर निकालने के लिए, ऐप को टच और होल्ड करें, Face ID (या Touch ID या पासकोड) आवश्यक नहीं है पर टैप करें, फिर Face ID (या Touch ID या पासकोड) का इस्तेमाल करके प्रमाणित करें।

    ऐप, ऐप लाइब्रेरी के शीर्ष के नज़दीक दिखाई देता है।

Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.
उपयोगी?
वर्ण सीमा: 250
अधिकतम वर्ण सीमा 250 है।
आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्‍यवाद.
Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.