इस कंट्रोल को संशोधित करने से यह पृष्ठ पुनः लोड हो जाएगा

बाहरी स्टोरेज डिवाइस को iPad से कनेक्ट करें

आप अपने iPad से कनेक्टेड USB ड्राइव और SD कार्ड जैसे बाहरी डिवाइस पर संग्रहित फ़ाइल ऐक्सेस करने के लिए फ़ाइल ऐप और अन्य समर्थित ऐप का इस्तेमाल कर सकते हैं।

USB ड्राइव या SD कार्ड रीडर कनेक्ट करें

  1. किसी संगत कनेक्टर या अडैप्टर का इस्तेमाल करके USB ड्राइव या SD कार्ड रीडर को अपने iPad के चार्जिंग पोर्ट से जोड़ें।

    आपके iPad मॉडल और बाहरी डिवाइस के आधार पर, आपको Lightning से USB कैमरा अडैप्टर, Lightning से USB 3 कैमरा अडैप्टर, USB-C से SD कार्ड कैमरा रीडर या Lightning से SD कार्ड कैमरा रीडर (सभी अलग से बेचे जाते हैं) की ज़रूरत हो सकती है।

    Thunderbolt / USB 4 का समर्थन करने वाले मॉडल पर, आप कई USB ड्राइव और अन्य Thunderbolt डिवाइस आपस में कनेक्ट कर सकते हैं और फिर डिवाइस की शृंखला को अपने iPad के चार्जिंग पोर्ट से कनेक्ट कर सकते हैं।

    नोट : किसी बाहरी स्टोरेज डिवाइस में केवल एकल डेटा विभाजन होना चाहिए और उसे APFS, APFS (एंक्रिप्टेड), macOS एक्सटेंडेड (HFS+), exFAT (FAT64), FAT32 या FAT के रूप में फ़ॉर्मैट किया जाना चाहिए। स्टोरेज डिवाइस की फ़ॉर्मैटिंग बदलने के लिए, iPad पर फ़ाइल ऐप या Mac या PC का इस्तेमाल करें।

  2. निम्नलिखित में से कोई एक काम करें :

    • SD मेमोरी कार्ड को कार्ड रीडर में डालें : कार्ड को रीडर के स्लॉट में ज़बरदस्ती न डालें; यह केवल एक ही तरह से फ़िट होता है।

      नोट : आप मेमोरी कार्ड से तस्वीर और वीडियो को सीधे तस्वीर ऐप में इंपोर्ट कर सकते हैं। iPad पर तस्वीर और वीडियो इंपोर्ट और एक्सपोर्ट करें देखें।

    • ड्राइव या मेमोरी कार्ड का कॉन्टेंट देखें : किसी समर्थित ऐप में (उदाहरण के लिए, फ़ाइल), स्क्रीन के नीचे "ब्राउज़ करें" पर टैप करें, फिर स्थान के नीचे डिवाइस के नाम पर टैप करें। अगर आपको स्थान दिखाई नहीं देता है, तो स्क्रीन के नीचे फिर से "ब्राउज़ करें" पर टैप करें।

    • ड्राइव या कार्ड रीडर डिस्कनेक्ट करें : इसे iPad के चार्जिंग पोर्ट से हटाएँ।

iPad के साथ इस्तेमाल किए जाने पर बाहरी हार्ड ड्राइव को अक्सर बाहरी पावर सोर्स की आवश्यकता होती है। Thunderbolt / USB 4 का समर्थन करने वाले मॉडल पर, अगर कोई बाहरी हार्ड ड्राइव ख़ुद की पावर सप्लाई नहीं करता है, तो आप एक पावर USB हब का इस्तेमाल कर सकते हैं। अगर आपके iPad में Lightning कनेक्टर है, तो आप USB पावर अडैप्टर से कनेक्टेड Lightning से USB 3 कैमरा अडैप्टर का इस्तेमाल कर सकते हैं।

Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.
उपयोगी?
वर्ण सीमा: 250
अधिकतम वर्ण सीमा 250 है।
आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्‍यवाद.
Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.