इस कंट्रोल को संशोधित करने से यह पृष्ठ पुनः लोड हो जाएगा

iPad पर स्लीप फ़ोकस का इस्तेमाल करें

स्लीप फ़ोकस सेटअप करने के बाद आप उसे कंट्रोल सेंटर में तेज़ी से चालू या बंद कर सकते हैं। स्लीप फ़ोकस की मदद से सोने के समय से पहले और बाद में ध्यान भटकाने वाली चीज़ें कम करने की सुविधा मिलती है। उदाहरण के लिए, यह सूचनाएँ और फ़ोन कॉल फ़िल्टर कर सकता है और दूसरों को संकेत दे सकता है कि आप उपलब्ध नहीं हैं।

स्लीप फ़ोकस सेटअप करें

  1. अपने iPad पर सेटिंग ऐप पर जाएँ।

  2. फ़ोकस पर टैप करें, फिर “नींद” पर टैप करें।

  3. अपना फ़ोकस कस्टमाइज़ करें।

    उदाहरण के लिए, आप ज़रूरी लोगों से होने वाले व्यवधान की अनुमति दे सकते हैं, अपनी लॉक स्क्रीन और होम स्क्रीन को कस्टमाइज़ कर सकते हैं और यह कस्टमाइज़ कर सकते हैं कि स्लीप फ़ोकस चालू होने पर ऐप्स और आपके डिवाइस कैसे काम करते हैं।

अपने स्लीप फ़ोकस को तुरंत चालू या बंद करें

  1. अपने iPad पर कंट्रोल सेंटर खोलें

  2. निम्नलिखित में से एक काम करें :

    • स्लीप फ़ोकस चालू करें : फ़ोकस पर टैप करें, फिर “नींद” पर टैप करें।

    • स्लीप फ़ोकस बंद करें : नींद पर टैप करें, फिर नींद पर दोबारा टैप करें।

नुस्ख़ा : अगर आपका स्लीप फ़ोकस चालू है, तो आप लॉक स्क्रीन पर “नींद” पर टच और होल्ड करके उसे तुरंत बंद कर सकते हैं, फिर “नींद” पर टैप करें।

आपका स्लीप फ़ोकस अगले शेड्यूल किए गए सोने के समय या जागने के समय पर फिर से चालू या बंद हो जाता है।

अपनी स्लीप फ़ोकस सेटिंग्ज़ को अन्य डिवाइस से शेयर करने के लिए, सुनिश्चित करें कि आपने “सभी डिवाइस पर शेयर करें” सुविधा चालू कर रखी है। सेटिंग ऐप पर जाएँ, “फ़ोकस” पर टैप करें, फिर “सभी डिवाइस पर शेयर करें” पर टैप करें।

Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.
उपयोगी?
वर्ण सीमा: 250
अधिकतम वर्ण सीमा 250 है।
आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्‍यवाद.
Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.