इस कंट्रोल को संशोधित करने से यह पृष्ठ पुनः लोड हो जाएगा

iPad पर माउस सेटिंग्ज़ बदलें

आप iPad स्क्रीन पर मौजूद आइटम के साथ इंटरऐक्ट करने के लिए माउस इस्तेमाल करने का तरीक़ा बदल सकते हैं।

  1. सेटिंग्ज़  > सामान्य पर जाएँ, फिर ट्रैकपैड और माउस चुनें।

  2. निम्नलिखित में से कोई एक काम करें :

    • ट्रैकिंग स्पीड बदलें : स्क्रीन पर पॉइंटर को मूव करते समय, ट्रैकिंग स्पीड सेट करने के लिए स्लाइडर को ड्रैग करें।

    • सामान्य स्क्रोलिंग चालू या बंद करें : इस विकल्प को चुने जाने पर, स्क्रीन पर मौजूद कॉन्टेंट उसी दिशा में मूव होते हैं जहाँ आपकी उँगली मूव होती है।

    • दूसरे क्लिक के लिए एक उँगली निर्दिष्ट करें : आप होम स्क्रीन पर आइकॉन, मेलबॉक्स में संदेश या कंट्रोल सेंटर में कैमरा बटन जैसे आइटम पर क्लिक करते समय क्विक ऐक्शन मेन्यू दिखाने के लिए दाईं या बाईं उँगली निर्दिष्ट कर सकते हैं। दूसरा क्लिक बंद करें, बंद करें (Magic Mouse 2) चुनें।

नोट : आप पॉइंटर की दिखावट में बदलाव भी कर सकते हैं, जैसे कि इसका रंग, आकृति और आकार। iPad के साथ माउस या ट्रैकपैड का इस्तेमाल करते समय पॉइंटर को देखना आसान बनाएँ। देखें।

Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.
उपयोगी?
वर्ण सीमा: 250
अधिकतम वर्ण सीमा 250 है।
आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्‍यवाद.
Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.