iPad पर प्रीव्यू में कोई इमेज संपादित करें

आप प्रीव्यू में किसी इमेज को क्रॉप कर सकते हैं, घुमा सकते हैं या फ़्लिप कर सकते हैं। आप बैकग्राउंड भी हटा सकते हैं या इमेज का आकार ऐडजस्ट कर सकते हैं।

  1. अपने iPad पर प्रीव्यू ऐप पर जाएँ।

  2. इमेज खोलें

  3. इनमें से कोई एक काम करें :

    • इमेज क्रॉप करें : क्रॉप करें बटन पर टैप करें। कोई क्षेत्र चुनने के लिए नीले हैंडल ड्रैग करें, चयनित क्षेत्र के भीतर टैप करें, फिर क्रॉप करें पर टैप करें।

    • इमेज को घुमाएँ : “बाईं और घुमाएँ” बटन पर टैप करें। आप “अधिक” बटन पर भी टैप कर सकते हैं, फिर “बाईं ओर घुमाएँ” या “दाईं ओर घुमाएँ” चुनें।

    • इमेज को फ़्लिप करना : अधिक बटन पर टैप करें, फिर “क्षैतिज रूप से फ़्लिप करें” या “लंबवत रूप से फ़्लिप करें” चुनें।

    • बैकग्राउंड हटाएँ : अधिक बटन, पर टैप करें, फिर बैकग्राउंड हटाएँ पर टैप करें।

    • इमेज का आकार ऐडजस्ट करें : अधिक बटन पर टैप करें, फिर आकार ऐडजस्ट करें पर टैप करें। विकल्प चुनें, फिर पूर्ण पर टैप करें।

किसी बदलाव को पहले जैसा करने के लिए, “अधिक” बटन पर टैप करें, फिर “पहले जैसा करें” चुनें।

Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.
उपयोगी?
वर्ण सीमा: 250
अधिकतम वर्ण सीमा 250 है।
आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्‍यवाद.
Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.