इस कंट्रोल को संशोधित करने से यह पृष्ठ पुनः लोड हो जाएगा

iPad पर संदेश में Memoji बनाएँ और भेजें

आप अपना व्यक्तिगत Memoji बना सकते हैं — इसकी त्वचा, टोन, चश्मे, शरीर और भी बहुत कुछ चुन सकते हैं। आप अलग-अलग संदर्भों में इस्तेमाल करने के लिए अनेक Memoji बना सकते हैं। प्रत्येक Memoji— वह भी जिन्हें आपने बनाया है— ऑटोमैटिकली पोज़ और अभिव्यक्ति की एक श्रंखला जनरेट कर देते हैं। समर्थित मॉडल पर, आप ऐनिमेटेड Memoji संदेश भेज सकते हैं जो आपकी ध्वनि को रिकॉर्ड करते हैं और आपके चेहरे के भावों की नकल करते हैं।

संदेश वार्तालाप में खुला हुआ एक मेन्यू जो कई अलग-अलग पोज़ में Memoji दिखा रहा है।

Memoji बनाएँ

  1. अपने iPad पर संदेश ऐप पर जाएँ।

  2. किसी वार्तालाप में, जोड़ें बटन पर टैप करें।

  3. Memoji पर टैप करें। (आपको ऊपर की ओर स्वाइप करना पड़ सकता है।)

  4. Memoji जोड़ें बटन पर टैप करें।

    नुस्ख़ा : एक नया Memoji बनाना चाहते हैं जिसकी पोशाक या रूप-रंग आपके पास पहले से मौजूद Memoji से थोड़ा अलग है, तो उसे टैप करके चुनें, संपादित करें बटन पर टैप करें, फिर “नक़ल बनाएँ” पर टैप करें।

  5. प्रत्येक फ़ीचर (दाएँ तरफ़ त्वचा, बालों का स्टाइल और भी बहुत कुछ) पर टैप करें और अपनी मर्ज़ी के फ़ीचर चुनें।

  6. Memoji को अपने संग्रह में सहेजने के लिए पूर्ण बटन पर टैप करें।

ऐनिमेटेड Memoji या Memoji रिकॉर्डिंग भेजें

समर्थित मॉडल पर, आप Memoji संदेश भेज सकते हैं जो आपकी ध्वनि को रिकॉर्ड करते हैं और आपके चेहरे के भावों की नक़ल करते हैं।

  1. अपने iPad पर संदेश ऐप पर जाएँ।

  2. किसी वार्तालाप में, जोड़ें बटन पर टैप करें।

  3. Memoji पर टैप करें, फिर कोई Memoji चुनने के लिए स्वाइप और टैप करें।

  4. अपने चेहरे के भाव और अपनी ध्वनि रिकॉर्ड करने के लिए रिकॉर्ड करें बटन पर टैप करें, फिर रुकने के लिए रिकॉर्डिंग बटन पर टैप करें।

    अपने संदेश की समीक्षा के लिए फिर से चलाएँ पर टैप करें।

  5. अपना संदेश भेजने के लिए रिकॉर्डिंग भेजें बटन पर टैप करें या रद्द करने के लिए रिकॉर्डिंग डिस्कार्ड करें बटन पर टैप करें।

किसी FaceTime वार्तालाप में, जब आप एक Memoji बनते हैं, तो Memoji में अपने मूवमेंट, चेहरे के हाव-भाव और वॉइस भी कैप्चर कर सकते हैं।

Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.
उपयोगी?
वर्ण सीमा: 250
अधिकतम वर्ण सीमा 250 है।
आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्‍यवाद.
Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.